img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / स्वास्थ्य / फ़िटनेस

स्वास्थ्य के लिए क्यों जरूरी है ताजे फल का सेवन, जानिए इसके फायदे

टीम Her Circle |  नवंबर 22, 2024

फल कुदरत की अनमोल भेंट है, जो कि मानव जाति को मिली है। फलों में प्राकृतिक पोषक तत्व रहते हैं, जो कि हमारे शरीर को सेहतमंद बनाने में कारगर माने गए हैं। इसलिए किसी भी प्रकार की बीमारी होने पर कभी भी फलों से दूर रहने की सलाह नहीं दी जाती है। यहां तक कि शरीर के सारे रोगों को खत्म करने के लिए फलों को संजीवनी माना गया। चिकित्सकों का भी मानना है कि स्वास्थ्य के लिए ताजे फलों के एक नहीं, बल्कि अनगिनत फायदे हैं। यह भी माना गया है कि फल खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और विटामिन की कमी भी पूरी होती है। आइए विस्तार से जानते हैं।

 स्वास्थ्य के लिए फलों के सेवन का फायदा

जानकारों के अनुसार फाइबर से भरपूर फलों के कारण पाचन शक्ति भी बढ़ती है। साथ ही एक अध्ययन में यह भी पाया गया है कि फाइबर युक्त फल खाने के कारण वजन को कंट्रोल रखने में भी सहायता मिलती है। आयुर्वेद के अनुसार भी फल स्वस्थ आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और फल खाने से भी पर्याप्त ऊर्जा भी मिलती है। यह भी माना गया है कि हीट स्ट्रोक, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और डायबिटीज जैसी कई बीमारियों से लड़ने की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी फलों के सेवन से मिलती है, हालांकि आपके लिए यह जानना जरूरी है कि कौन-सी बीमारी के दौरान कौन से फल का सेवन करना चाहिए और कौन से फल का नहीं करना चाहिए। 

शरीर की ऊर्जा के लिए फलों का सेवन

आयुर्वेद में माना गया है कि शरीर को ऊर्जा देने के लिए सुबह पहले भोजन के तौर पर फलों का सेवन करना चाहिए। इसकी वजह यह भी मानी गई है कि सुबह का पहला आहार ही आपके शरीर की सेहत के लिए व्यापक तौर पर काम करता है। यही वजह है कि चिकित्सक भी पहले सुबह के नाश्ते के तौर पर फलों के जूस या फिर फलों के सेवन करने से सेहत के लिहाज से सही बताया गया है। शायद, यही वजह है कि एथलीट भी अपने आहार में फलों को शामिल करते हैं। यहां तक कि महिलाओं के लिए भी फलों का सेवन जरूरी माना गया है।

शरीर को रखें बीमारियों से दूर

अक्सर यह कहा जाता है कि मौसम के अनुसार फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जानकारों का यह भी मानना है कि अगर आप नियमित सही मात्रा में फलों का सेवन करती हैं, तो आपको विटामिन के सप्लीमेंट की आवश्यकता नहीं पड़ती है। नियमित तौर पर निरंतर फलों के सेवन से शरीर को पूर्ण रूप से विटामिन मिलता है। साथ ही पाचन तंत्र को भी सुचारू रूप से कार्यरत रखने में फलों का सेवन रामबाण इलाज माना गया है। फलों में विटामिन के साथ शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खनिज भी पाए जाते हैं। आप यह भी जान लें कि ऐसे कई प्रमुख फल भी हैं, जिसे आपको अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए।

जानिए इन फलों की खूबी

जानकारों के अनुसार अनानास (पाइन एप्पल) शरीर के लिए एक बेहतरीन फल है। एक कप अनानास में डेली इनटेक में 131 फीसदी विटामिन सी और 76 फीसदी मैंगनीज होता है। साथ ही यह कई गंभीर बीमारियों को भी रोकने में मदद करता है। ठीक इसी तरह एवोकाडो में बहुत कम कार्ब्स पाया जाता है। साथ ही एवोकाडो पोटेशियम, फाइबर और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। कई लोग एवोकाडो का प्रयोग सलाद और चटनी के तौर पर भी करते हैं। माना गया है कि एवोकाडो में मौजूद पोटेशियम स्ट्रोक के खतरे को कम करने के साथ ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखता है।

 सेब और केले के सेवन के फायदे

सेब और केला बेहद आम फल है, जो कि हर मौसम में आसानी से मिलते हैं। सेब स्वास्थ्य के लिए सबसे लोकप्रिय फल माना गया है। माना गया है कि सेब में उच्च मात्रा में फाइबर, विटामिन सी, पोटेशियम, विटामिन के और विटामिन बी मौजूद होता है। एक स्टडी से यह भी ज्ञात हुआ है कि सेब के सेवन से टाइप 2 के डायबिटीज, कैंसर और अल्जाइमर के खतरे को भी कम करता है। साथ ही यह हड्डियों के लिए भी काफी फायदेमंद है। केले का भी सेवन शरीर के लिए लाभकारी बताया गया है। केले में विटामिन, मिनरल्स और पोटेशियम से भरपूर होता है। केले का सेवन सुबह करने से जल्दी भूख नहीं लगती है। साथ ही केला पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। यह भी माना गया है कि एक्सरसाइज से पहले केले का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है।

 पपीता और अनार खाने के फायदे जानिए यहां

पपीता और अनार भी हर मौसम में मिलने वाला फल माना जाता है। पपीता जहां शरीर के पाचन तंत्र को मजबूत करता है, तो वहीं अनार खाने से शरीर में खून बढ़ता है। पपीता में विटामिन सी, विटामिन ए, पोटेशियम और फोलेट भारी मात्रा में होता है। एक स्टडी में पाया गया है कि पपीता पाचन में सुधार करता है और वजन को संतुलित रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। ठीक इसी तरह अनार के भी कई सारे फायदे हैं। अनार को सेहतमंद फलों में से एक माना जाता है। अनार में तीन गुना अधिक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह भी माना गया है कि अनार के सेवन से कैंसर के खतरे को भी कम किया जा सकता है।

तरबूज और आम खाने के फायदे

गर्मियों के मौसम में तरबूज और आम की बिक्री सबसे अधिक होती है। तरबूज खाने से शरीर में विटामिन ए और विटामिन सी की कमी पूरी होती है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो कि कई गंभीर बीमारियों से बचाता है। साथ ही यह शरीर में ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रोल को भी कम करने में सहायक होता है। गर्मी के मौसम में शरीर में होने वाली पानी की कमी को भी तरबूज पूरा करता है। रहा सवाल आम का तो, इसमें विटामिन-सी अधिक मात्रा में होता है। आम में कई सारे एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो कि कई बीमारियों के खतरे से बचाता है।

 रोज फल खाने से क्या होता है फायदा

हर दिन फल खाने से सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं। फलों में प्राकृतिक शुगर होता है, जो कि ब्लड शुगर को कंट्रोल रखता है। फलों में फाइबर और पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में होता है, जो कि ब्लड शुगर के स्तर में तेजी से बढ़ोतरी को रोकने में भी सहायता मिल सकती है। यह भी जान लें कि फलों में फाइबर और पानी की मात्रा भी पूर्ण होने के कारण यह शरीर को भी अंदरूनी तौर भी संतुलित रखता है। फलों को वजन को भी कंट्रोल रखने के लिए परफेक्ट आहार माना गया है। इसलिए यह कहा जाता है कि अपने पूरे दिन के तीन वक्त के खाने में फलों को जरूर शामिल करें। 

फल खाने से पहले यह भी जान लें

आपको कब और कौन-सा फल खाना चाहिए, इसकी जानकारी आपको चिकित्सक से जरूर लेनी चाहिए। अगर हर दिन फल खाने के फायदे हैं, तो नुकसान भी है। फल खाने से अनगिनत फायदे होते हैं, इस बारे में हम विस्तार से जानकारी दे चुके हैं, लेकिन इसके नुकसान भी है, जिससे परिचित हो जाना चाहिए। कई फल ऐसे होते हैं, जो कि महिलाओं के लिए पीसीओडी, पीसीओएस, मधुमेह और किडनी रोग के दौरान अच्छे साबित नहीं होते हैं। साथ ही फल को अधिक मात्रा में खाने से या फिर बिना वक्त के खाली पेट खाने से भी अपच का सामना करना पड़ सकता है। कुछ खट्टे फल ऐसे भी हैं, जो कि खाली पेट फल खाने से नुकसान भी हो सकता है। आप ऐसा भी न करें कि अन्य का त्याग करके केवल शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए फलों का ही सेवन करें। फलों के अपने फायदे हैं और सब्जियों और दूसरे तरह के अन्न के अपने फायदे हैं। शरीर को पूरी तरह से पोषण देने के लिए फलों का सेवन जरूरी है, लेकिन चिकित्सक की सलाह पर ही अपनी डायट में फलों को शामिल करें। फलों को हमेशा चबा-चबाकर खाना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं, तो इससे वायू विकार(air disorder) यानी कि पेट में अपच होने की संभावना बनती है। जब भी फलों को बाजार से खरीदें, तो उन्हें अच्छी तरह से पानी से साफ करके ही सेवन करें। यह भी माना गया है कि फलों का जूस पीने से अच्छा है कि फलों को काट कर उसका सेवन किया जाए, जिन्हें दांत की समस्या है, उन्हें फलों को बारीक करके उसका सेवन करना चाहिए। फलों को जूस बनाकर पीने से उसमें ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है, जो कि सेहत के लिए सही नहीं माना गया है।



शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle