img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / स्वास्थ्य / फ़िटनेस

महिलाओं को चाहिए पुरुषों से अलग तरह की प्रोटीन, जानिए क्यों

टीम Her Circle |  जनवरी 29, 2024

महिला हो या पुरुष प्रोटीन हर किसी के लिए जरूरी होता है, हालांकि जानकारों का मानना है कि महिलाएं अपनी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी में अधिक व्यस्त होने के कारण अक्सर अपने प्रति लापरवाही करती हैं और इसके साथ मल्टी टास्क काम करने के लिए उन्हें प्रोटीन की आवश्यकता अधिक होती है। प्रोटीन के जरिए महिलाएं अपने शरीर को लंबे समय तक मजबूत बनाने में सहायक रहती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

क्या है महिलाओं के लिए प्रोटीन का फायदा

प्रोटीन यानी आपके शरीर को मिलने वाला पोषक तत्व, जो कि केवल एक ही तरह के खान-पान से हासिल नहीं होता। कई लोग इस बात से अनजान होते हैं कि आखिर किस तरह अपने डायट की योजना बनाई जाए, जिससे उनके खान-पान में प्रोटीन की मात्रा भी शामिल हो सके। हाल ही में प्रकाशित हुई एक रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं के बालों, त्वचा, हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत रखने के लिए प्रोटीन सबसे जरूरी होता है। जाहिर सी बात है कि शरीर का सुचारू रूप से कार्यरत करने के लिए और उसके सतत निर्माण की प्रक्रिया जारी रखने के लिए प्रोटीन युक्त भोजन का सेवन करना सबसे जरूरी होता है। महिलाओं में सबसे अधिक जोड़ों और हड्डियों की समस्या होती है, ऐसे में अपने खान-पान में सोयाबीन, मेवे ( ड्राई फ्रूट्स), हरी सब्जियां, दूध युक्त पदार्थ के साथ नियमित योग और व्यायाम सबसे अहम माना गया है।

हार्मोन को संतुलित रखने में भी प्रोटीन का अहम योगदान

प्रोटीन युक्त पदार्थ का सेवन करने से महिलाओं में हार्मोन की समस्या भी नहीं होती है। जानकारों का मानना है कि प्रोटीन हार्मोन प्रोडक्शन के लिए अहम माना गया है। इसके साथ ही प्रोटीन ब्लड शुगर को संतुलित रखने में भी सहायक होता है। चिकन, टोफू और पनीर के साथ दाल से बने खाने में प्रोटीन की मात्रा अच्छी तरह होती है। गहरे रंग की पत्तेदार सब्जी और एवोकाडो करे सेवन से भी हार्मोन की समस्या को सुलझाया जा सकता है। हार्मोन को संतुलित रखने के लिए फाइबर वाले खाद्य पदार्थ और अंडों का सेवन करना चाहिए। इसके साथ शक्कर और मीठे पदार्थ का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। नियमित व्यायाम और अच्छी नींद भी हार्मोन को संतुलित रखने में सहायक होती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखने में प्रोटीन सहायक

जानकारों का मानना है कि प्रोटीन महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सबसे बड़ा सहायक होता है। अगर आप एक सही खान-पान का सहारा लेती हैं, तो इससे आपके शरीर को प्रोटीन मिलता है और किसी भी तरह की बीमारी से लड़ने में आपको बड़ी मदद मिलती है। हालांकि आपको कितनी मात्रा में प्रोटीन का सेवन करना चाहिए और कैसे आप प्राकृतिक खाद्य पदार्थ से प्रोटीन पा सकती हैं, इसके लिए आपको चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि अत्यधिक प्रोटीन भी शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। बिना चिकित्सक की सलाह के आपको अपने डायट को पुरी तरह प्रोटीन पर नहीं रखना चाहिए।

प्रोटीन की जरूरत कितनी

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च के अनुसार एक व्यस्क को अपने शरीर के हिसाब से प्रतिदिन प्रति किलोग्राम पर 0.8 ग्राम प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। महिलाएं अगर पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का सेवन करती हैं, तो उन्हें दिन भर एक्टिव रहने के लिए काफी अच्छी मात्रा में एनर्जी मिलती है। महिलाओं की बढ़ती उम्र के लिए प्रोटीन का सेवन महत्वपूर्ण है। प्रोटीन के जरिए एक स्वस्थ जीवनशैली की तरफ अग्रसर हुआ जा सकता है। इसके साथ प्रोटीन के जरिए डायबिटीज और हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे से भी खुद के शरीर को दूर रखा जा सकता है।

प्रोटीन और महिलाएं

यह जान लें कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं के शरीर में लीन मास का प्रतिशत कम और फैट मास का प्रतिशत अधिक होता है। प्रोटीन के सेवन से लीन मास पाने में महिलाओं को सहायता मिलती है और अत्यधिक वजन के जोखिम से महिलाएं खुद को दूर रख सकती है। यह भी जान लें कि महिलाओं को खुद के लिए सही मात्रा में प्रोटीन की खुराक तय करने के लिए अपनी लंबाई, वजन, उम्र और एक्टिविटी के स्तर को भी तय करना पड़ता है। इसी आधार पर प्रत्येक महिलाओं के लिए प्रोटीन का पर्याप्त स्तर तैयार हो सकता है।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle