img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / स्वास्थ्य / फ़िटनेस

हाइजीन से बचने के लिए ऐसे रखें ‘लूफा’ की सेहत का ध्यान

टीम Her Circle |  जनवरी 05, 2025

नहाने के दौरान लूफा हमारी सफाई करता है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि लूफा को भी सफाई की जरूरत पड़ती है। जी हां, लूफा का कई बार इस्तेमाल होने के कारण उसमें गंदगी बैठ जाती है। ऐसे में आपको अपने हाइजीन को देखते हुए लूफा की सफाई पर भी अच्छी तरह से ध्यान देना चाहिए। साथ ही आपको यह भी पता होना चाहिए कि लूफा का सही इस्तेमाल किस तरह करना है। आइए विस्तार से जानते हैं कि हाइजीन से बचने के लिए कैसे आपको लूफा की सेहत का ध्यान रखना है।

लूफा प्रयोग करने का सही तरीका

अक्सर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि आखिर कैसे आपको लूफा का सही इस्तेमाल करना है। नहाने के लिए शरीर की त्वचा पर स्क्रब करने के लिए लूफा का इस्तेमाल किया जाता है। लूफा को शरीर पर रब करने के बाद त्वचा की गंदगी काफी हद तक साफ हो जाती है। लेकिन लूफा इस्तेमाल करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। ध्यान दें कि लूफा स्किन क्लिनिक के साथ स्किन को एक्सफोलिएट भी करता है। साथ ही शरीर की त्वचा को साफ करने में उपयोगी भी होता है। जान लें कि लूफा पूरी तरह से बैक्टीरिया फ्री नहीं होता है। अगर आप लूफा की सफाई का ध्यान नहीं रखते हैं, तो इसका असर इस्तेमाल के दौरान आपके शरीर की त्वचा पर होता है। 

कई दिनों तक न करें लूफा का इस्तेमाल

अक्सर लोगों को लगता है कि लूफा को एक नहीं बल्कि कई बार और लंबे समय तक इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि ऐसा होता नहीं है। आपको लूफा को कितने समय तक इस्तेमाल करना है, इस पर भी ध्यान देना चाहिए। सिंथेटिक लूफा जल्दी खराब नहीं होते हैं। इस सोच के साथ हम कई महीनों तक लूफा को बदलते नहीं है, जो कि हमारी शरीर की त्वचा के हाईजीन के लिए सही नहीं होता है। इसलिए आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि अधिक से अधिक 14 दिन से ज्यादा समय के लिए लूफा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यह भी जरूरी है कि आप किस तरह से लूफा का इंतजार अपनी स्किन पर करती हैं। 

लूफा का ऐसा न करें इस्तेमाल

महिलाएं अक्सर लूफा को तेज रफ्तार के साथ अपने शरीर की त्वचा पर रगड़ने लगती हैं। साथ ही स्क्रब करने से शरीर की त्वचा पर कई बार लाल निशान भी आ जाता है। त्वचा ढीली भी पड़ने लगती है। साथ ही शरीर की त्वचा पर जलन, खुजली की भी समस्या हो जाती। जब भी आप त्वचा पर बॉडी वॉश लगाती हैं, तो सीधे तौर पर लूफा को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यह ध्यान रखना चाहिए कि नहाने से पहले लूफा को गर्म पानी में कुछ देर के लिए भिगो देना चाहिए। इससे लूफा मुलायम हो जाता है और इसका इस्तेमाल शरीर पर करने से रगड़ नहीं पड़ती है। यह भी ध्यान रखें कि नहाने के बाद या फिर लूफा का इस्तेमाल करने के बाद लूफा को गंदा नहीं छोड़ना चाहिए। अगर आफ नहाते वक्त इस्तेमाल किए गए लूफा को ऐसे ही छोड़ देते हैं, तो बैक्टीरिया उसमें पैदा होने लगता है। 

लूफा के इस्तेमाल से जुड़ी जरूरी जानकारी

जरूरी है कि आप लूफा को साफ करके अच्छी जगह पर एक तरफ रख दें। यह जान लें कि अगर लूफा को आप साफ-सफाई के साथ रखती हैं, तो इससे आप लूफा की उम्र को भी बढ़ाती हैं और उसे टिकाऊ होती हैं. आपको लूफा को कम से कम सप्ताह में 2 से 3 बार गर्म पानी से अच्छी तरह साफ करना चाहिए। आप लूफा को साफ करने के लिए गर्म पानी के साथ एसेंशियल आयल मिलाकर भी लूफा को गंदगी से दूर रख सकती हैं। लूफा का इस्तेमाल आप दिन में एक बार करें या फिर दो बार, लूफा को आपको अच्छी तरह से साफ पानी से धो लेना है और गीला कर लेना है। इसके बाद आप लूफा के ऊपरी सतह पर बॉडी वॉश लगाना है। इसके बाद लूफा में झाग बनाने और बॉडी वॉश को  एक्टिवेट करने के लिए आपको लूफा को अपने हल्के हाथों से रगड़ना होगा। एक बार आपको लूफा को अपने हल्के हाथों से रगड़ना होगा। जब आपको लूफा पर सही तरीके से झाग दिखाई देता है, तब आपको सर्कुलर मोशन में लूफा को अपने पूरे शरीर पर लगाना है। इसके बाद आपको अपने शरीर की त्वचा पर लूफा का इस्तेमाल करना चाहिए।

लूफा इस्तेमाल करने के फायदे कई सारे

लूफा को शरीर की त्वचा पर इस्तेमाल करने के एक नहींं ,कई सारे फायदे हैं, जिनके बारे में हम यहां पर बात करने वाले हैं। सबसे बड़ा फायदा यह है कि लूफा के इस्तेमाल करने से शरीर पर मौजूद डेड सेल्स हट जाते हैं। साथ ही नए सेल्स का भी निर्माण होता है और स्किन मुलायम हो जाती है। आपके शरीर की त्वचा पर ग्लो आने लगता है। इसलिए जरूरी है कि आप हर दिन लूफा का इस्तेमाल करें। यह भी माना गया है कि लूफा के इस्तेमाल से स खून का प्रभाव बेहतर रहता है। क्योंकि लूफा को शरीर पर लगाने से शरीर का मसाज होता है। इसे लगाने से स्किन में भी सेहतमंद रहती है।

शरीर को अच्छी तरह से करें क्लीन

यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि लूफा आपके शरीर की अच्छी तरह से सफाई करती है। शरीर के पिछले हिस्सों जैसे पीठ की सफाई भी अच्छी तरह से होती है। इससे गंदगी के साथ बैक्टीरिया भी अभी दूर होता है। लूफा इस मामले में भी अच्छा काम करती है, जब आपको शरीर की पूरी देखभाल भी करता है। धूल-मिट्टी या फिर किचन में काम करने के दौरान हमारे शरीर पर गंदगी जमा हो जाती है। इस गंदगी को अच्छी तरह से साफ करने में लूफा सहायक होता है। साथ ही लूफा के इस्तेमाल से शरीर के पोर्स खुल जाते हैं और इससे शरीर पर किसी भी प्रकार के दाने निकलना या फिर स्किन से जुड़ी कोई समस्या नहीं होती है। 

लूफा के इस्तेमाल से जुड़ी सावधानी

लूफा का इस्तेमाल कभी-भी प्राइवेट पार्ट पर नहीं करना चाहिए। आपकी त्वचा की कोमल जगहों पर भी लूफा का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि लूफा को सप्ताह में एक बार गर्म पानी से जरूर साफ करना चाहिए। ध्यान दें कि आप लूफा को इस्तेमाल करने के बाद उसे धूप में या फिर पंखे के नीचे जरूर सुखाना चाहिए। गीला लूफा कभी भी बाथरूम में न रहने दें। लूफा को हवा में रखना जरूर रखना चाहिए। गीले लूफा को कभी-भी बाथरूम में नहीं रखना चाहिए। अगर आपको शरीर की त्वचा पर किसी भी तरह की खुजली, दाने या फिर जलन होती है, तो लूफा को तुरंत बदलें। हमेशा आपको अपने इस्तेमाल के लिए सॅाफ्ट लूफा खरीदना चाहिए। साथ ही आपको अपना लूफा परिवार के किसी अन्य सदस्य के साथ साझा नहीं करना चाहिए और आपको भी किसी दूसरे का लूफा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

लूफा की ऐसे करें सफाई

लूफा को आप सिर्फ गर्म पानी में धो सकती हैं। लेकिन इसके अलावा भी कई तरीके हैं, जिसकी सहायता से आप लूफा में मौजूद गंदगी को साफ कर सकती हैं। इसके लिए आपको पानी में ब्लीच मिलाकर इसे डायलूट करें और फिर लूफा को 15 मिनट इस पानी में भिगो कर रख दें। इसके साथ आप लूफा को अपने पसंद के एसेंशियल तेल के साथ भी साफ कर सकती हैं। आप कभी-भी लूफा को अपने बाकी के कपड़ों के साथ मिलाकर साफ न करें। हमेशा लूफा को अलग से हाथ की मदद से धो लें। यह भी जान लें कि लूफा को सूखाने के लिए ड्रायर का उपयोग न करें। हर सप्ताह लूफा को डिटॅाल या फिर सेवलॅान के पानी से जरूर साफ करें। अगर आप नेचुरल लूफा का इस्तेमाल कर रही हैं, तो इसे हर सप्ताह जरूर बदलें। 

 

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle