img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / स्वास्थ्य / फ़िटनेस

दूसरों से पहले खुद के दिल को रखें खुश, ये आहार और व्यायाम देंगे साथ

टीम Her Circle |  अक्टूबर 31, 2023

भागदौड़ भरी जिंदगी में हम दूसरों को खुश रखने की ख्वाहिश में अपने दिल का ख्याल रखना भूल जाते हैं। बहुत जरूरी है कि हम अपनी सेहत को और बेहतर बनाने के लिए दिल का ख्याल जरूर रखें। कुछ दिन पहले हुए एक अध्ययन में यह पाया गया है कि हृदय रोग से दुनिया में कई लोग पीड़ित है। साथ ही कम उम्र के लोगों में भी हार्ट अटैक जैसे मामले बढ़ रहे हैं। कई अध्ययनों में यह भी सामने आया है कि आहार की कमी और सही समय पर सही आहार का सेवन न करने के कारण हृदय रोग जैसे मामले में गंभीर होते जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं दिल को सेहतमंद रखने के लिए जरूरी आहार और व्यायाम कौन से हैं। 

फल और सब्जियों पर करें ध्यान केंद्रित 

विशेषज्ञों का मानना है कि दिल को सेहतमंद रखने के लिए सबसे अधिक ध्यान फल और सब्जियों पर देना चाहिए। यह माना गया है कि मोटा अनाज दिल की सेहत के लिए लाभकारी है। इसके साथ ही नट्स और हरी सब्जियां भी सेहत के लिए फायदेमंद मानी गई हैं, वहीं मछली को भी दिल की सेहत के लिए सही माना गया है। साथ ही अपने हर दिन की थाली में तली हुई और बाहर की चीजों जैसे समोसा, भजिया और अन्य तरह के जंक फूड के सेवन से परहेज करना जरूरी है। यह भी माना गया है कि विटामिन डी की कमी के कारण भी दिल को नुकसान पहुंच सकता है। इसकी वजह यह भी होती है कि डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की समस्या भई दिल के दौरे का खतरा बड़ा देती है।

दिल के लिए जरूरी आहार

दिल को स्वस्थ रखने के लिए चार सबसे जरूरी आहार के बारे में हम बताने जा रहे हैं। इसमें सबसे पहली बारी आती है, एवोकाडो की। एवोकाडो का सेवन सलाद या फिर चटनी के तौर पर करने से आप शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हुए दिल को स्वस्थ रख सकती हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है।

हरी सब्जियां और नट्स 

एक अध्ययन में पाया गया है कि अपने आहार में नट्स यानी कि बादाम और अखरोट का सेवन दिल को सेहतमंद रखने के लिए लाभकारी है। माना गया है कि अखरोट में फाइबर, कॉपर, मैंगनीज के पोषक तत्व होते हैं। साथ ही अखरोट में बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी सहायता मिलती है। पत्तेदार हरी सब्जियां जैसे पालक का साग, मेथी और अन्य तरह की पत्तेदार सब्जियों के सेवन से शरीर में विटामिन और खनिज की कमी पूरी होती है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। माना गया है कि हरी सब्जियों में सबसे अधिक विटामिन्स पाए जाते हैं। दिल के लिए हरी सब्जियों को सेहतमंद माना गया है। 

योग से रहेगा दिल हमेशा स्वस्थ

यह माना गया है कि योग से शरीर की कई तरह की बीमारियों को अलविदा कहा जा सकता है। दिल के स्वास्थ्य के लिए योग सबसे बेहतर होता है। योग विशेषज्ञ का मानना है कि नियमित योग करने से दिल को स्वस्थ रखने के साथ उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रॅाल को भी नियंत्रित रखा जा सकता है। अपनी दिनचर्या में प्राणायाम, त्रिकोणासन, वृक्षासन, मार्जरी आसन को शामिल करना चाहिए।इससे शरीर में फुर्ती के साथ शरीर में लचीलापन भी आता है और यह सभी आसन दिल को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती हैं।

हमेशा लें डॉक्टर की सलाह

डॉक्टर के परामर्श पर ही अपनी डायट में आहार और व्यायाम को शामिल करें। जी हां, बिना डॉक्टर से बात किए हुए आप अपनी डायट की योजना न बनाएं। कई बार ऐसा होता है कि किसी फल या फिर सब्जी को सेहत के अच्छा मानते हुए उसका अधिक सेवन कर लिया जाता है, जो कि सेहत पर गलत असर डाल सकता है। ठीक इसी तरह व्यायाम भी किसी जानकार की निगरानी में करना चाहिए। अकेले बिना किसी तैयारी और देख-रेख के व्यायाम करने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है,अकड़न या फिर हाथ- पैर में दर्द जैसी शिकायत आ सकती है। इसलिए जो भी करें, उसके लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें।





शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle