img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / स्वास्थ्य / फ़िटनेस

गर्मियों में पीरियड के रैशेज को रखें खुद से दूर, अपनाएं ये आसान तरीके

प्राची |  मई 31, 2023

गर्मियों में सबसे अधिक दिक्कत रैशेज से जुड़ी होती है। खासकर पीरियड के दौरान। ऐसे में स्वच्छता सबसे बड़ी जरूरत बन जाती है, हालांकि अधिक गर्मी रैशेज को जन्म दे ही देती है। ऐसे में कुछ अहम बातें हैं, जिनका ध्यान महिलाओं को पीरियड्स के दौरान अवश्य रखना चाहिए। पीरियड के दौरान आप खुद का अधिक ध्यान रखकर और कुछ जरूरी बदलाव करके पीरियड के रैशेज से आजादी पा सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

पैड बदलना न भूलें

अक्सर यह देखा गया है कि पीरियड के रैशेज की प्रमुख वजह पैड को न बदलना हो सकता है। इसकी वजह से सूजन और रेडनेस होने लगती है। कई बार यह रैशेज काफी गंभीर हो जाती है। ऐसे में आपको हर चार से पांच घंटे के बीच पैड को जरूर बदलना चाहिए। साथ ही हमेशा ही अच्छी गुणवत्ता वाले पैड का इस्तेमाल करना चाहिए। खासतौर पर कॉटन के पैड का इस्तेमाल करें।

पीरियड कैप को समझिए जरूरी

पीरियड के दौरान कैप को खुद के लिए जरूरी समझना शुरू करें। पैड की जगह कैप के इस्तेमाल से रैशेज की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है। पैड के कारण रैशेज की समस्या सबसे अधिक होती है। कैप आपको पीरियड के दौरान पैड लगाने से होने वाली असहजता से छुटकारा देता है।

पाउडर या एलोवेरा जेल

आप किसी भी अच्छे टैल्कम पाउडर का इस्तेमाल रैशेज होने के दौरान कर सकती हैं। पाउडर के इस्तेमाल से यह पीरियड के दौरान होने वाली नमी को सोख लेता है, लंबे समय तक हिस्से को सूखा रखता है। अगर किसी वजह से रैशेज हो भी जाते हैं, तो रात में सोने से पहले आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। यह रैशेज से होने वाली रेडनेस और खुजली से राहत देता है।

डॉक्टर की बताई हुई क्रीम

अगर रैशेज की समस्या का आपको हर बार पीरियड के दौरान सामना करना पड़ता है, तो इसके लिए आप डॉक्टर की सलाह भी ले सकती हैं। डॉक्टर से सलाह आपको लंबे समय के लिए रैशेज की समस्या से दूर रख सकती हैं और डॉक्टर आपके लिए सबसे सही पर्याय साबित होंगे।

साफ-सफाई का रखें ध्यान

पीरियड के दौरान सबसे जरूरी है खुद का ध्यान रखना। जी हां, अगर आप खुद की साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखेंगी, तो आप कई सारी गंभीर बीमारी को न्योता दे देंगी। इसलिए सबसे जरूरी है कि आप पीरियड के दौरान पैड को हर चार घंटे में बदलने के साथ वजाइना के हिस्से को कुछ घंटों के गैप के बाद साफ करते रहें। आप इसके लिए गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकती है। अधिक परेशानी होने पर आप इसके लिए डॉक्टर की सलाह ले सकती हैं।



शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle