img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / स्वास्थ्य / फ़िटनेस

कभी लेफ्ट-कभी राइट ! आंखों की सेहत के लिए जरूरी हैं एक्सरसाइज

प्राची |  अगस्त 31, 2023

मानव शरीर में आंख एक ऐसा प्रमुख अंग है, जिसके बिना जीवन अधूरा है। आंखों से जहां जीवन का परिचय होता है, तो यहीं आंखें सही और गलत को देखने की समझ भी प्रदान करती हैं। ऐसे में हमें अपनी आंखों का सबसे अधिक ध्यान देना चाहिए। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में शरीर को फिट रखने के लिए हम कई तरह की एक्सरसाइज और योग अभ्यास करते हैं, लेकिन आंखों की एक्सरसाइज से जुड़े लाभ से वंचित रह जाते हैं। देखा जाए तो शरीर से जुड़ी एक्सरसाइज की तुलना में आंखों की एक्सरसाइज करना बेहद आसान है। आप इसे कभी भी किसी भी वक्त और कहीं पर भी कर सकती हैं। आंखों की एक्सरसाइज इसलिए भी जरूरी है कि इसका जुड़ाव कहीं न कहीं आपके मानसिक स्वास्थ्य से भी जुड़ा होता है। तभी तो कहते हैं कि नींद लेकर आंखों को आराम देना हमारे स्वस्थ जीवन शैली के लिए सबसे जरूरी है। अगर एक भी दिन नींद पूरी नहीं हुई, तो इसका असर हमारे पूरे दिन के कामकाज पर पड़ता है। चलिए विस्तार से जानते हैं आंखों से जुड़ी एक्सरसाइज के बारे में।

आंखों की एक्सरसाइज से जुड़े फायदे

आंखों से जुड़ी एक्सरसाइज करने से दिन भर की थकान दूर होती है। माना गया है कि एक्सरसाइज करने से आंखों का भारीपन भी दूर होता है। इससे आंख की रोशनी भी बढ़ती है। कई मामले में यह भी पाया गया है कि एक्सरसाइज के बाद नींद में होने वाली समस्या से भी निजात पाया जा सकता है। कुल मिलाकर एक्सरसाइज करने से आंखों की सेहत दुरुस्त रहती है।

पलकें झपकाना

लगातार काम करने का असर आंखों पर सबसे अधिक पड़ता है। ऐसे में आप काम करने के दौरान कुछ देर काम रोकर कर भी इस एक्सरसाइज को कर सकती है। दिन में 4 या 5 बार कम से कम 2 से 3 मिनट के लिए अपनी आंखों की पलकों को लगातार झपकाएं और फिर आंखें बंद कर लें। कुछ सेकंड तक इसी तरह आंख बंद करके रखें और फिर धीरे-धीरे आंख खोलें। आंखों से जुड़ी इस एक्सरसाइज को करने से थकान और काम से जुड़ा तनाव भी दूर रहता है। साथ ही आंखों को भी कुछ समय के लिए आराम मिलता है।

आंखों को गोल-गोल घुमाना

अपने घर की दीवार पर एक कागज पर 8 नंबर बड़ी साइज में लिखकर लगा दें। आप इस 8 नंबर से 7 फीट दूरी पर खड़े हो जाएं। अब इस 8 नंबर को देखते हुए आंखों की पुतलियों को क्लॉकवाइज और फिर एंटी क्लॉकवाइज घुमाएं। अगर आपके पास समय नहीं है, तो आप घड़ी को सीधी और फिर उल्टी दिशा में देखते हुए भी इस एक्सरसाइज को कर सकती है। हो सके, तो दिन में 6 से 7 बार इस एक्सरसाइज को जरूर करें।

हथेलियों को आपस में रगड़ना

जब भी आपको ऐसा लगे कि थकान हो रही है या फिर आपको अपनी आंखें भारी लगती हैं, तो आप एक जगह शांति से बैठ जाएं। इसके बाद अपनी दोनों हथेलियों को आपस में रगड़े। जब आपकी हथेली में गर्माहट महसूस होने लगे, तो तुरंत आंख बंद करके गर्म हथेलियों को अपने आंख पर रख कर कुछ देर तक बैठ जाएं। इससे आपको मानसिक तौर पर भी राहत महसूस होगी।

अगल-बगल ,ऊपर-नीचे देखना

आंखों को चारों तरफ घुमाना आंखों से जुड़ी सबसे जरूरी एक्सरसाइज है। इसमें आपको जब भी समय मिले या फिर रात को सोते समय आप अपनी आंखों की पुतली के सहारे चारों तरफ यानी कि दाएं- बाएं और ऊपर और नीचे देखने का अभ्यास करें। ऐसा करने से आंखों की त्वचा में भी एक्सरसाइज होती है,साथ ही आंखें सेहतमंद होती हैं।

नींद सबसे जरूरी

आंखों के एक्सरसाइज में सबसे जरूरी है नींद। जी हां, अगर आप 7 से 8 घंटे की रात में नींद नहीं लेती हैं, तो किसी भी तरह की एक्सरसाइज आपकी आंखों को पूर्ण लाभ नहीं दे पाएगी। जरूरी है कि आप दिन में नहीं, बल्कि रात में अच्छी नींद लें। जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठने की आदत को अपनी जीवन शैली में शामिल करें।




शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle