img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / थीम / स्पॉटलाइट

मुंबई के इन ‘छुपे रुस्तम’ के बारे में जानते हैं आप

टीम Her Circle |  अप्रैल 19, 2024

मुंबई के बारे में जब भी घूमने या घुमाने की बात होती है, तो जेहन में ऐसी जगहें आती हैं, जो विश्व में भी प्रसिद्ध हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐसी मुंबई में कई जगह हैं, जिनके बारे में हमें कम ही जानकारी है कि वे जगह कई साल पुराने हैं और कई सांस्कृतिक महत्व रखते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से। 

लालबाग मसाला गली 

लालबाग की खासियत रही है कि वहां हर साल गणेश उत्सव का आयोजन होता है, इस जगह का एक खास महत्व यहां की मशाला गली के कारण भी है, जो कई वर्षों से मुंबई की शान बना हुआ है। इसके अगर इतिहास के बारे में जानने की कोशिश करें तो कामगार मसाला जिसे अब चव्हाण ब्रदर्स कहा जाता है की शुरुआत 1937 में स्वर्गीय विष्णु नाथ चव्हाण ने की थी। यह लालबाग में स्थित है, जिसे कभी दक्षिण मुंबई में गिरगांव के नाम से जाना जाता था। मुंबई और इसके कपड़ा मीलों के बारे में हमें अच्छे से जानकारी है, वहां के श्रमिकों के कारण ही यहां के मसालों का नाम कामगार पड़ा, उन्होंने ही क्योंकि इस उद्योग को बनाया था, जो कि कामगार मसाला के नाम से जाना जाता है। 

भेंडी बाजार 

भेंडी बाजार को लोग आज भिंडी बाजार बोलचाल की भाषा में कहते हैं, यह एक लोकप्रिय जगह माना जाने लगा है। ऐसे में भेंडी बाजार के इतिहास की बात करें, तो भिंडी या भेंडी बाजार, दक्षिण मुंबई का एक बड़ा बाजार है और यह मोहम्मद अली रोड और खेतवाड़ी के बीच का क्षेत्र है। यहां 100 साल से भी अधिक पुरानी किताब, घड़ी और कई ऐसी दुकानें मौजूद हैं। 

रानी बाग 

मुंबई का रानी बाग यानी चिड़ियाघर काफी अधिक लोकप्रिय है और इस जगह को इसकी खासियत की वजह से जाना जाता है। यह जगह 100 साल से भी पुरानी है। इसकी शुरुआत वर्ष 1861में मुंबई हुई थी। इस हरे-भरे ऐतिहासिक स्थल का नाम भारत की तत्कालीन महारानी महारानी विक्टोरिया के नाम पर रखा गया था और परिणामस्वरूप इसे विक्टोरिया गार्डन या रानी बाग (मराठी भाषा में रानी बाग) कहा जाता है। बाद में इसका नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी महाराज की मां श्रद्धेय जीजाबाई भोसले के नाम पर जीजामाता उद्यान कर दिया गया। 

मझगांव 

मुंबई की एक अनोखी जगह है मझगांव। मझगांव डॉकयार्ड के लिए मशहूर है। मुंबई के 7 प्रमुख द्वीपों में से एक मझगांव है। आपको बता दें कि आपको यहां कई चीजें देखने को मिल जाएंगी, जो कि सदियों पुरानी है, जिनमें कोर्ट, माथापाकडी गांव, एक पुराना क्वार्टियर और कई पुरानी बस्तियां शामिल हैं। यहां पर जो एक पुराना किला है,  जिसका निर्माण 1680 में हुआ था। 

बी मेरवान

बी मरवान एक लोकप्रिय बेकरी है। इसके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए कि इसकी शुरुआत 110 साल पहले हुई थी, लेकिन आज भी यह जगह अपने स्वाद के लिए बखूबी जानी जाती है। 1914 में इसकी स्थापना हुई थी और अपने मावा केक के लिए इसे बेहद पसंद किया जाता है।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle