img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / थीम / स्पॉटलाइट

ये हैं भारत के शीर्ष योग स्थल

टीम Her Circle |  जून 12, 2024

भारत को मुख्य रूप से योग प्रधान देश के लिए माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पूरे भारत में किन-किन जगहों को योग प्रधान जगह माना गया है, जहां सही तरीके से योग सिखाई जाती है। 

धर्मशाला 

हिमाचल प्रदेश में स्थित धर्मशाला भी एक खास जगह है, जहां आप घूमने के साथ-साथ योग करने भी जा सकती हैं और साथ ही वहां रह कर ट्रेनिंग भी अच्छे से ले सकती हैं। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इस जगह आपको बुद्ध धर्म के कई अनुयायी भी मिलेंगे, जहां आपको पहाड़ों की खूबसूरती देखना बेहद पसंद आएगा। यहां भी कई प्रकार के योग सिखाये जाते हैं। 

रिखिया आश्रम 

झारखण्ड के देवघर के पास ही स्थित है रिखिया गांव, इस गांव में कई वर्षों पहले योग गुरु सत्यानंद ने एक  पर्णकुटीर बनाई थी, बाद में यह जगह पूरे विश्व के लिए कल्याण का माध्यम बन गयी। यहां पूरे विश्व से आज भी योग से संबंधित कई योग कार्यक्रमों का हिस्सा बनने के लिए आते हैं। साल भर में एक बार इस आश्रम में जरूर लोग योग में सिद्धि हासिल करने की चाहत रखते हैं। 

ऋषिकेश 

ऋषिकेश में लोग देश-विदेश से आते हैं और योग करते हैं। ऋषिकेश गंगा नहीं के किनारे बसा हुआ है और यहां कई अलग-अलग तरह के योग के वर्कशॉप और ट्रेनिंग दी जाती है। इस जगह को ‘विश्व की योग राजधानी’ के रूप में भी जाना जाता है। यहां हिमालय की गोद में और एक अच्छे वातावरण में योग करने में काफी मजा टा है। यहां की खासियत है कि लोग विशेषज्ञों और योग शिक्षकों से योग सीखते हैं। 

पॉन्डिचेरी 

दक्षिण भारत के प्रमुख योग स्थलों में से एक पॉन्डिचेरी भी है। पॉन्डिचेरी में भी खूब अच्छे से योग सिखाई जाती है। तमिलनाडु का यह शहर योग प्रेमियों को प्राकृतिक वातावरण में योग सीखने और अभ्यास करने का मौका देता है, जो योग के साथ-साथ प्राकृतिक चिकित्सा के लाभों को भी जोड़ता है। यह भी योग के लिए काफी उपयुक्त जगह मानी जाती है और लोग यहां जाना काफी पसंद करते हैं। 

केरल

केरल में भी कई ऐसे संस्थान हैं, जहां योग को लेकर काफी अधिक महत्व दिया जाता है। लोग केरल को भी काफी महत्वपूर्ण मानते हैं। केरल में आप कुछ दिन की छुट्टियां लेकर फिर योग का प्रशिक्षण ले सकती हैं, यहां योग से जुड़े एक से एक प्रशिक्षक हैं। यहां केंद्र मौन ध्यान का भी प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही यहां कई योग से जुड़े कॉलेज भी शामिल हैं, जहां आपको योग में डिग्री भी हासिल होती है।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle