Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. थीम
  6. /
  7. स्पॉटलाइट

रंगों की बौछार इस शहर में होती है हर बार ! भारत के ये हैं रंग-बिरंगे शहर

टीम Her Circle|Sep 08, 2025
रंगों की बौछार इस शहर में होती है हर बार ! भारत के ये हैं रंग-बिरंगे शहर

भारत रंग, संस्कृति, भाषा, संगीत में रमा रहने वाला देश है, ऐसे में इस देश की कई विविधताओं में से एक खासियत यह भी है कि इस देश के कई देश रंगों के नाम पर आधारित हैं और इसके पीछे एक खास वजह भी है। आखिर यह वजह क्या है, आइए इसके बारे में विस्तार से बताएं।

ब्लू सिटी, जोधपुर

राजस्थान के लोकप्रिय शहरों में से एक है जोधपुर, जो अपनी ब्लू रंग की रंगत के लिए जाना जाता है और इसे ब्लू सिटी कहते हैं, आज भी यहां के कई इलाके, इमारतें ब्लू यानी नीले रंग से रंगी हुई है और माना जाता है कि एक दौर में इसे इसलिए इन रंगों से रंगा गया, क्योंकि यह बेहद गर्म शहर हुआ करता था, तो नीले रंग के रंगने से यह घरों की छतों को ठंडा रखता है, इसलिए इसे ब्लू सिटी के नाम से जाना जाने लगा। इस शहर की जो सबसे ऊंची चोटी मानी जाती रही है, दरअसल, यह चोटी मेहरानगढ़ के किले के पास के इलाके से नीले रंग से रंगे नजर आते हैं। इसलिए इन्हें इस रूप में जाना जाता है और यहां की जूतियां और कपड़े काफी लोकप्रिय हैं, तो आप जम कर शॉपिंग कर सकती हैं।

पिंक सिटी, जयपुर

राजस्थान के ही खास शहरों में से एक है पिंक सिटी, यानी गुलाबी सिटी और उस शहर का नाम है जयपुर। आपको यहां की खास बात बताएं तो यहां को लेकर मान्यता है कि वर्ष 1876 की बात है, उस वक्त वेल्स के राजकुमार और महारानी जब जयपुर आने वाले थे, तो उस वक्त शहर के राजा के रूप में महाराज सवाई मान सिंह गद्दी पर विराजमान थे और उन्होंने ही दोनों के स्वागत के लिए पूरे शहर को गुलाबी रंग से रंग दिया था कर जब से यह शहर पिंक सिटी के रूप में जाना जाने लगा।

व्हाइट सिटी, उदयपुर

राजस्थान के ही खास शहरों में से एक है उदयपुर, जिसे सफेद शहर के नाम से जाना जाता है। यह शहर भी अपनी खासियत के लिए जाना जाता है। इस शहर को झीलों का शहर भी कहा जाता है। इस शहर की यह खासियत है कि यहां जो सफेद संगमरमर की कारीगरी है, उसे बेहद खास माना जता है और यहां के महलों में आपको एकदम बारीक कारीगरी नजर आएगी। इसलिए भी इस शहर को वेनिस ऑफ ईस्ट माना गया है।

ब्राउन सिटी, जैसलमेर

राजस्थान के ब्राउन और गोल्डन सिटी के रूप में जाना जाता है जैसलमेर, यहां रेत ही रेत है, इसलिए इस शहर को इसी नाम से जानते हैं। इस रेगिस्तान की खूबी यही होती है कि जब यहां सूरज की किरणें पड़ती हैं, तो इसका रंग सुनहरा या भूरा हो जाता है। इसलिए इस शहर को यह नाम दे दिया गया है। लोग काफी दूर-दूर से इसे देखने के लिए आया करते हैं।

ऑरेंज सिटी, नागपुर

महाराष्ट्र के नागपुर को ऑरेंज सिटी के नाम से जाना जाता है और इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि नागपुर शहर में नारंगी यानी संतरे बहुत होते हैं, इसलिए इनका नाम ऑरेंज सिटी रखा गया है, नागपुर के घर ऑरेंज नहीं होते हैं, लेकिन संतरे की खेती होने के कारण इस शहर को यह नाम दिया गया है।

अन्य शहर

इसके अलावा, अमृतसर को गोल्डन टेम्पल के कारण गोल्डन सिटी के नाम से, चंडीगढ़ को हरियाली होने की वजह से ग्रीन सिटी के रूप में जाना जाता है, तो कटक को सिल्वर सिटी के नाम से जाना जाता है और त्रिवेंद्रम को एवरग्रीन सिटी के नाम से जाना जाता है, क्योंकि यहां हर तरफ हरियाली ही हरियाली है।

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle