img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / थीम / स्पॉटलाइट

योग आपको बनाता है बेहतर इंसान

टीम Her Circle |  जून 20, 2024

योग आपको एक बेहतर इंसान बना देता है, क्योंकि जब आप योग करना शुरू करती हैं, तो जीवन में ऐसी कई चीजें होती हैं, जिससे आपका मोह भंग होता है और आप बेहतरी की तरफ जाने लगती हैं। आइए जानें विस्तार से। 

आपमें आता है अनुशासन 

योग की सबसे खास बात यह होती है कि योग आपको अनुशासित करने में हमेशा तत्पर रहता है। इसलिए भी योग करते रहने की कोशिश करनी चाहिए। इससे आप जीवन के बाकी कामों में भी आपको अनुशासन के साथ काम करने में आसानी होती है, आप समय पर या समय से पहले कामों को करने लग जाते हैं। इसलिए आपको अपने जीवन में अनुशासन लाने की कोशिश करनी ही चाहिए। 

योग देता है शांति 

जब आप योग की शरण में जाती हैं, तो योग करते हुए आपको एक अलग तरह की शांति मिलती है। आपको दिमाग शांत करने में राहत मिलती है। आपके दिमाग में जो भी बुरी या कोई नेगेटिव बातें आती हैं, उन्हें भी आपको हटा लेनी चाहिए या योग से हटा लेने में आसानी होती है और जाहिर सी बात है कि जब आप शांति से रहती हैं, तो आपके लिए किसी भी तरह की परेशानी नहीं आती है। आप बाकी चीजों को भी अच्छा करते हैं। 

भौतिक चीजों से दूरी 

आपको भौतिक चीजों से भी दूरी बना कर रखने की कोशिश करनी चाहिए। लेकिन जब आप योग करने लगते हैं, तो आपके लिए चीजें आसान होने लगती है। आप भौतिक चीजों में दिलचस्पी लेना कम कर देते हैं, क्योंकि योग से आपकी समझ बढ़ती है कि जीवन में कैसे आपको भौतिक चीजों से अधिक मतलब नहीं रखना चाहिए। इसलिए भी आपको जरूर सीखने की कोशिश करनी चाहिए कि जीवन में भौतिक चीजों को दूर रखा जाये। 

एकता की भावना जगाता है 

 योग मन और शरीर के बीच एक जो खाई होती है, उसे भरने या रोकने का काम करता है। एकता की भावना को बढ़ावा देने में मदद करता है। भगवद गीता के अनुसार अगर गौर करें, तो वहां यह परिभाषा दी गई है कि योग स्वयं की यात्रा है, स्वयं तक, स्वयं के माध्यम से। योग विश्राम और ध्यान के साथ शक्ति और लचीलेपन के व्यायामों को जोड़ता है। योग हर किसी से एकता रखने के पाठ को सिखाने की कोशिश करता है। 

दया भाव की भावना

योग की सबसे बड़ी खूबी यही होती है कि यह दया भाव को दर्शाने में मदद करता है। आप में एक शांति और दूसरों को कुछ देने या करने की इच्छा जागती है और आपको यही कोशिश करनी चाहिए कि दया भाव की भावना आपमें जिन्दा रहे। लोगों के प्रति आप कृतज्ञ होने की कोशिश करें। अपना ख्याल रखें और अपने शरीर को भी बेहतर करने में मदद करें।

 

लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © 2025 herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle

शेयर करें
img