img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / थीम / स्पॉटलाइट

प्रकृति से अपनाएं सकारात्मक रहने के भिन्न रंग

प्राची |  मार्च 27, 2024

हम सभी ने अपने बचपन में आसमान में इंद्रधनुषी रंग को जरूर देखा है। आसमान का इंद्रधनुषी रंग हमें जीवन हमारे जीवन के छिपे हुए उन रंगों से मुलाकात करता है, जो हमारे अंदर होते हैं, लेकिन हम उससे अक्सर अनजान रहते हैं। यहां तक कि रात के समय अपने घर की छत पर लेटे हुए काले आसमान में चमकते हुए सितारे और चांद की रोशनी भी जीवन से अंधकार दूर करने का साहस देती है। ठीक इसी तरह प्रकृति अपनी बनावट के जरिए हमारे जीवन में सकारात्मकता के कई सारे रंग हर दफा भरने की कोशिश करती है। हालांकि इससे हम बिल्कुल अनजान है। आइए जानते हैं विस्तार से।

पानी में बहने की धारा के रंग

पानी की सबसे बड़ी खूबी यह होती है कि आप उसे जिस भी आकार में ढालना चाहेंगे, पानी उसी का रूप ले लेता है। यहां तक पानी को अगर आप किसी खुली जगह पर छोड़ देते हैं, तो पानी एक जगह रुकता नहीं है, बल्कि बहते रहता है। हम सभी को पानी से बहते रहने की धारा के रंग को अपनाना चाहिए। पानी हमें यह सिखाता है कि चाहे जैसे भी हालात क्यों न हो, सुख और दुख में हमेशा एक स्थान पर रुकना नहीं चाहिए, बल्कि बहाव के रंग में रंगते हुए खुद को आगे बढ़ाना चाहिए। साथ ही पानी यह भी सीख देता है कि जीवन हमें चाहे जिस भी परिस्थिति में डालें हमें हर हालात के आकार के रंग में खुद को रंग लेना चाहिए।

पहाड़ से सीखें हर परिस्थिति में स्थिर रहने का रंग

अक्सर आपने घर के बुजुर्गों से सुना होगा कि कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए पहाड़ जैसा दिल होना चाहिए। ठीक इसी तरह पहाड़ के इसी रंग को हम सभी को अपनाना चाहिए। पहाड़ से स्थिरता के रंग और हमेशा सिर ऊंचा करके खड़े रहने का रंग भी हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए और जीवन में आने वाले हर तूफान में अपने अंदर छिपे हुए स्थिरता के रंग को अपनाना चाहिए।

वायु से सीखें निरंतर बहने का रंग

हवा दिखाई नहीं देती है, लेकिन महसूस जरूर होती है। हवा हमें अपने उस रंग से मिलवाती है, जिसके जरिए संसार को यह संदेश मिलता है कि न दिखने के बाद भी कैसे आपको लोगों के जीवन में सुखद अहसास बनना है। हवा हमें यह सिखाती है कि अपना प्रवाह हमें कभी भी बंद नहीं करना चाहिए। हवा हमें प्रवाह में बहने का रंग देती है, जिसे हमें जरूर अपनाना चाहिए। हवा हमें यह भी सिखाती है कि कैसे न दिखते हुए किसी के जीवन में सुखद एहसास को लाया जा सकता है, उसकी जिंदगी में सुकून की हवा बना जा सकता है।

पक्षी से सीखें उड़ान भरने के रंग

पक्षी प्रकृति का ऐसा तोहफा है, जिससे हमारी मुलाकात आए दिन होती रहती है। पक्षी की सबसे बड़ी खूबी यह होती है कि उसमें अकेले हर समस्या का सामना करने का रंग होता है, साथ ही पक्षी हमें हर तूफान में उड़ने का रंग सिखाते हैं, साथ ही पूरे दिन मेहनत करने के बाद रात में आराम करने का रंग भी दे जाते हैं। हम सभी को पक्षी में साफ-साफ दिखाई देने वाले इस रंग को जरूर अपनाना चाहिए।

पेड़ से सीखें छाया देने का रंग 

पेड़ कहीं न कहीं हमारे जीवनशैली का अद्भुत हिस्सा होते हैं। पेड़ हमें सिखाते हैं कि कैसे हमें अपने लक्ष्य के सामने अडिग होने का रंग अपनाना चाहिए। पेड़ हमें दूसरे जीवन में छाया पहुंचाने का भी रंग सिखाते हैं। साथ ही दूसरों को फल और छाया देने की खूबी और दूसरे के जीवन में छांव लाने की खूबी का रंग पेड़ से ही मिलता है। इसे भी हम सभी को अपनाना चाहिए।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle