img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / रिलेशनशिप्स / पेट्स

खिलौने से भरें अपने पेट्स की दुनिया में खुशी के रंग

प्राची |  नवंबर 21, 2023

खिलौने छोटे बच्चे के लिए हो या फिर पेट्स के लिए वह हमेशा एक साथ ही काम करते हैं। खिलौने का निर्माण ही इसलिए किया गया है, ताकि इससे एनर्जी का सही दिशा में इस्तेमाल होने के साथ मानसिक और शारीरिक विकास हो। पेट्स के मामले में यह और भी कारगर साबित होते हैं। कई बार ऐसा होता है कि घर में पेट्स अकेले रहते हैं इससे वह शारीरिक और मानसिक तौर पर बुरी तरह प्रभावित होते हैं। इस वक्त खिलौने उनके लिए आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। खिलौने के होने से पेट्स अपनी एनर्जी का सही दिशा में उपयोग करते हैं, वरना वे घर की दूसरी चीजें जैसे बिस्तर, सोफा और तकिए को चबाना शुरू कर देते हैं।

अकेलेपन को करता है दूर

पेट्स अपनी भावनाएं अपनी हरकतों से जाहिर करते हैं। पेट्स अकेले रहने पर सबसे अधिक मानसिक तौर पर परेशान होते हैं। ऐसे वक्त में अगर आप उन्हें खिलौने देती हैं, तो आप देखेंगी कि तुरंत उनके चेहरे के भाव बदल जायेंगे। एक छोटी सी बाॅल भी उन्हें एक्टिव और खुश रखने के लिए काफी होती है। खासकर उस वक्त जब आप घर से बाहर जा रही हैं और आपका पेट्स अकेला रहता है। अगर आप पेट्स को अपने साथ कहीं बाहर ट्रिप पर लेकर जाती हैं, तो इस दौरान भी उनके लिए एक या दो खिलौने ले जाना न भूलें।

पेट्स के लिए आवाज वाले खिलौने

पेट्स के लिए आवाज वाले खिलौने खरीदना एक उचित पर्याय है। आवाज वाले खिलोनों के साथ खेलने के आवाज वाले खिलौने पेट्स को काफी प्रभावित करते हैं। खासकर जब वह घर में अकेले रहते हैं या फिर अपने ट्रेनर के साथ रहते हैं, तो आवाज वाले खिलौने उनके अकेलेपन का साथी होते हैं। इन खिलौने के साथ खेलने के दौरान जब भी आवाज आती है तो उनको उन्हें लगता है कि वह अकेले नहीं है, बल्कि खिलौने के तौर पर उनके साथ कोई और भी है।

पेट के लिए चबाने वाले खिलौने

पेट्स को सबसे अधिक चबाने वाले खिलौने पसंद आते हैं। घर में भी पेट्स अक्सर अपने खेलने के लिए सोफे, तकिए या फिर किसी भी सामान को दांत से नोचते या फिर तोड़ते हुए नजर आते हैं। ऐसे में चबाने वाले खिलौने उनके लिए एक अच्छा पर्याय हैं। बाजार में इस तरह के कई सारे खिलौने मौजूद है।

खिलौने का आकार हो अलग पर्यावरण के लिए अनुकूल

हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि जब भी अपने पेट्स के लिए खिलौने खरीदने जाएं तो एक या दो नहीं, बल्कि 6 से 8 खिलौने जरूर लेने चाहिए। यह सभी खिलौने आकार और रंग में एक दूसरे से अलग होना चाहिए। आकार और रंग अलग होने से पेट्स के लिए खेलना और भी दिलचस्प बना देता है। जब भी आप अपने पेट्स के लिए खिलौने का चयन करती हैं, तो याद रखें कि वह पर्यावरण के अनुकूल रहें। 

रस्सी के खिलौने

रस्सी के खिलौने हमेशा से ही पेट्स के पसंदीदा खिलौनों में से एक होते हैं। पेट्स को किसी भी चीज को चबाना बहुत पसंद है। ऐसे में अगर आप रस्सी के खिलौने लेती हैं, तो पेट्स इसके साथ सबसे अधिक खेलना पसंद करते हैं। रस्सी के खिलौने पेट्स को किसी भी तरह का नुकसान भी नहीं पहुंचाते हैं, इसके साथ ही वह खेलने के दौरान पेट्स की एनर्जी संतुलित करने के लिए भी सही साबित होते हैं।

इंटरेक्टिव खिलौने में आप और पेट्स रहेंगे एक साथ

अपने पेट्स के खिलौने के डिब्बे में इंटरेक्टिव खिलौने को रखना न भूलें। इस तरह के खिलौने से पेट्स और आपके बीच के संबंध और भी ज्यादा मजबूत होते हैं। पेट्स के साथ आप भी इंटरेक्टिव खिलौने के साथ आउटडोर एक्टिविटी में खुद को पॉजिटिव रख सकते हैं। एक तरह से इंटरेक्टिव खिलौने के साथ खेलना आपके लिए भी शारीरिक व्यायाम का काम करता है।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle