Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. रिलेशनशिप्स
  6. /
  7. पेट्स

इन छह तरीकों को अपनाकर सर्दियों में रखें अपने पेट्स का ध्यान

शिखा शर्मा|Feb 04, 2023
इन छह तरीकों को अपनाकर सर्दियों में रखें अपने पेट्स का ध्यान

मनुष्य आमतौर पर इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि अपने पालतू जानवरों को सर्दियों के लिए कैसे तैयार किया जाए। क्या आपके प्यारे कुत्तों को जैकेट की जरूरत है? क्या आपकी प्यारी बिल्ली बिना किसी डर के बाहर निकल सकती है? सर्दियों के दौरान पालतू जानवरों को भी उतने ही केयर की जरूरत होती है, जितना की इंसानों को। जानिए कैसे आप भी रख सकती हैं सर्दियों में अपने पेट्स का ध्यान।

उनकी नस्ल को जानें

वैसे, कुत्तों के लिए आप अपने बच्चे के छोटे जैकेट का इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन ऐसे कई जानवर हैं, जिन्हें इस तरह के कपड़ों की आवश्यकता नहीं होती। भारत में हस्कि, गोल्डन रिट्रीवर्स, सेंट बर्नार्ड्स, चाउ चाउ और इसी तरह के लंबे बालों वाले जानवरों की एक बड़ी आबादी को ध्यान में रखते हुए बता दें, कि इन सभी नस्लों के कुत्तों को सर्दियों में कोट की आवश्यकता नहीं होती है, बल्कि इन्हें जैकेट पहनाने से इन्हें शरीर में जलन हो सकती है।

उन्हें ढक कर रखें

आवारा और जंगली जानवरों के विपरीत, पालतू जानवर जो घरों में बड़े होते हैं, वे बाहरी परिस्थितियों के संपर्क में नहीं आते हैं, तो उनमें सहनशीलता विकसित नहीं होती है। खासतौर पर अगर आपका पेट अगर पतला है, तो उसे कुछ गर्म पहनाएं और इस बात का भी ध्यान रखें कि वे कहीं ठंड से कांप तो नहीं रहा, क्यूंकि अक्सर पालतू जानवर ठंड बर्दाश्त नहीं कर पाते। यदि आप किसी कुत्ते या अन्य जानवरों पर स्वेटर या मफलर लगा रहे हैं, तो उन पर नजर रखें क्योंकि कभी-कभी कुत्ते या छोटे जानवर उन्हें पसंद नहीं करते हैं और वे उन्हें चबाने लग जाते हैं। ऊन का इस्तेमाल जानवर के लिए खतरनाक हो सकता है।

बिस्तर सूखा रखें

आपके पालतू जानवरों के सोने के लिए आपके अपार्टमेंट का ठंडा फर्श बहुत ज्यादा ठंडा होता है। एक कंबल और तकिए के साथ एक आरामदायक छोटा बिस्तर, उन्हें ठंडी रातों में गर्म रख सकता है। बिस्तर को सूखा रखें, क्योंकि सर्दियों में चीजें सूखने में अधिक समय लेती हैं, जिससे अन्य समस्याओं के साथ त्वचा में इंफेक्शन भी हो सकता है।

उन्हें सूखा रखें

सर्दियों में अपने पालतू जानवरों को नहलाते समय, उन्हें नहलाने के बाद अच्छी तरह से सुखाना बहुत जरूरी है। फर का गीला और ठंडा कोट त्वचा के इन्फेक्शन के साथ-साथ जानवर को गंभीर रूप से बीमार कर सकता है। एक अच्छे घरेलू हेयर ड्रायर का उपयोग करना अच्छा ट्रिक है।

अधिक भोजन और एक्टिविटी

अक्सर पालतू जानवर सर्दियों में अधिक खाते हैं। ऐसे में उन्हें एक्टिविटीज भी पूरी करवानी चाहिए। अब जब हमारे पालतू जानवर संभावित रूप से अधिक खा रहे हैं, तो वजन बढ़ने की संभावना बहुत अधिक है। पशुओं में मोटापा कैंसर, मधुमेह, हृदय रोग, मूत्राशय की पथरी जैसे कई मुद्दों को जन्म दे सकता है। आप उनके साथ हल्की धूप में लंबी सैर के साथ-साथ इनडोर और आउटडोर खेल भी खेल सकते हैं।

हीटर का उपयोग करने में सावधानी बरतें

डायरेक्ट रॉड हीटर बहुत गर्म होते हैं और हो सकता है आपके पालतू जानवर हीटर को चाटने या सूंघने की कोशिश करें, ऐसे में सुनिश्चित करें कि जानवरों की हीटर तक पहुंच न हो। तेल से चलने हीटरों का उपयोग करना एक सही विकल्प है।

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle