कई बार ऐसा होता है, जब आपको अपने मन की बात कहनी होती है, तो आपको सबसे पहले जेहन में किसी का नाम आता है, तो वह होती है आपकी कोई महिला दोस्त, इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि एक महिला दूसरी महिला की बात को समझ पाती है। इसलिए माना जाता है कि एक लड़की की सबसे अच्छी और पक्की सहेली एक महिला ही हो सकती है। तो आइए जानें, क्यों एक महिला की दिल की बात समझने में एक महिला ही सक्षम हो पाती हैं।
महिलाएं समझाने में होती हैं माहिर

कई बार आप जब अपने मन की बात किसी पुरुष से करती हैं, तो वे इस बात का मजाक बना देते हैं या फिर बचकानी बातें कर जाते हैं, हालांकि कई पुरुष भी अच्छे दोस्त होते हैं। लेकिन महिलाएं मन की बात समझती हैं और कई बार वह उस जगह पर खुद को रख कर स्थिति को समझते हुए दूसरी महिला को उनकी परेशानी में समझाने की कोशिश करती हैं, वह मच्योरिटी से चीजों को समझती हैं और इस तरह से सोचती हैं कि वे खुद इस स्थिति में होतीं, तो क्या करतीं, इसलिए एक महिला दूसरी महिला की दोस्त बन पाती हैं।
कठिन परिस्थितियां को स्वीकारना और संभालना

इस बात को भी महिलाएं अच्छी तरह से समझती हैं कि कठिन परिस्थितियों में खुद को कैसे प्रेजेंट करना है और फिर वे दूसरी महिला को भी न घबराने की सलाह देती हैं। साथ ही धैर्य रखने में भी महिलाएं माहिर होती हैं। जब महिलाएं थोड़ा तनाव में रहती हैं, उस वक़्त वे पुरुष से बिल्कुल अलग तरीके से बर्ताव करती हैं। एक अध्ययन से यह बात सामने आई है कि जो महिलाएं तनावग्रस्त होती हैं, वे 'प्रवृत्ति और दोस्ती' नामक प्रतिक्रिया के साथ प्रतिक्रिया करती हैं। इसका मतलब है कि महिलाओं के रूप में हम अपने आस पास के लोगों से जुड़ते हैं और उन्हें बढ़ने का मौका देते हैं और फिर जरूरत पड़ने पर हम दूसरी महिला के पास पहुंचते हैं। शोध के अनुसार, महिला मित्रों के साथ जुड़ने से कोर्टिसोल का स्तर (तनाव हार्मोन) कम होता है और सेरोटोनिन बढ़ता है, जो एक न्यूरोट्रांसमीटर है, जो अवसाद से लड़ने में मदद करता है और तनाव कम करता है।
होती है ईमानदारी रिश्ते में

महिलाएं दोस्त बनाने में और रिश्ते बनाने में समय लगाती हैं। लेकिन जब वे किसी की दोस्त बन जाती हैं, तो फिर वे पूरी ईमानदारी से उस रिश्ते को निभाने में यकीन करती हैं। वे आपको आईना भी दिखाती हैं और साथ ही सच का सामना भी करवाती हैं, वे इस बात की कोशिश नहीं करती हैं कि बातें बनाई जाए। या झूठी तरफ की जाए, आप अपने आस-पास भी महिलाओं को देखेंगे, वे आपको झूठी तारीफ करती हुईं नजर नहीं आयेगी। इसलिए वह आपको हमेशा ही अच्छे और बुरे दोनों के बारे में बताती रहेंगी।
एक महिला को महिला होने के गुण और शौक से अवगत कराती हैं

एक महिला का दूसरी महिला के करीब रहने से सबसे बड़ा फायदा यही होता है कि दूसरी महिला को इस बात का एहसास कराती हैं कि वह हर तरह से परफेक्ट हैं, वह किसी भी तरह से दूसरी महिला को जज नहीं करती है, ऐसे में एक महिला के लिए सुरक्षित माहौल बनता ही है, एक ऐसी दुनिया में जहां हम अक्सर पुरुषों की सफलता को प्राथमिकता देते हैं, महिला मित्रता होने से आप फिर से अपनी दुनिया में जाने की कोशिश कर पाते हैं, आप अपनी फेवरेट बन सकती हैं, यह एहसास भी एक महिला ही दूसरी महिला को करा सकती है, पुरुषों के लिए उस स्तर से कुछ भी सोचना आसान नहीं होता है।
आगे बढ़ने का मिलता है मौका

ऐसा आपने अपने आस-पास या परिवार में देखा होगा कि वे महिलाएं, जो जीवन में कुछ करना चाहती थीं, लेकिन कर नहीं पायीं, वे अपने अगले जेनरेशन की महिलाओं को या किसी भी महिला को बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं, इससे भी महिलाएं एक दूसरे को प्रेरित करने में कामयाब होती हैं, जो उनके विकास के लिए काफी अच्छा होता है, इसलिए जरूरी है कि महिला महिला का साथ दें। वे शारीरिक, मानसिक हर रूप से दूसरी महिला की मदद करने में सक्षम हो जाती हैं। साथ ही आपको अच्छी सलाह आपकी शॉपिंग के लिए भी मिल जाती है, मेकअप टिप्स से लेकर फैशन टिप्स और फिर इमोशनल टिप्स देने में भी एक महिला का दूसरी महिला पूर्ण रूप से साथ देती है।