img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / रिलेशनशिप्स / पेरेंटिंग

बीमारी में पेट्स की देखभाल के लिए हो जाएं सतर्क, ऐसे रखें पूरा ध्यान

टीम Her Circle |  अक्टूबर 04, 2023

पेट्स को बीमारी के दौरान एक खास तरीके के ध्यान की जरूरत होती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे बीमारी के वक्त आप अपने पेट्स का ध्यान रख सकती हपेट्स का बीमारी में ध्यान रखना उतना ही जरूरी है, जितना आप अपने परिवार के किसी सदस्य का रखती हैं। पेट्स अपने उम्र के किसी भी पड़ाव पर क्यों न हो, उसकी देखभाल ठीक वैसे ही करनी चाहिए, जैसे किसी छोटे बच्चे का ध्यान रखा जाता है। पेट्स को बीमारी के दौरान एक खास तरीके के ध्यान की जरूरत होती है, क्योंकि इस वक्त बीमार और कमजोर होने के साथ पेट्स डरे हुए भी रहते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे बीमारी के वक्त आप अपने पेट्स का ध्यान रख सकती हैं।

पेट्स को नजदीक लाने से पहले मास्क लगाएं

अगर आपके पेट्स को कोई बीमारी होती है, तो सबसे जरूरी यह है कि आप अपने पेट्स की तबीयत के साथ खुद का ख्याल भी जरूर रखें, क्योंकि जब भी पेट्स बीमार होते हैं, तो उन्हें घर में मौजूद अपने प्रिय सदस्य के करीब रहना पसंद रहता है। या तो पेट्स ऐसी जगह का चुनाव करते हैं , जहां पर उन्हें सबसे अधिक सहज महसूस होता है। खासतौर पर सोफे और बेड पर बैठना उन्हें पसंद होता है। ऐसे में यह जरूरी है कि आप पेट्स की देखभाल के साथ खुद का भी पूर तरह से ध्यान रखें। जब भी आपका पेट्स बीमार पड़ता है और आप उसके करीब जाते हैं या फिर पेट्स आपके करीब आता है, तो ऐसे में मुंह पर मास्क जरूर लगा कर रखें। क्योंकि आप स्वस्थ होंगे तभी आप अपने पेट्स का ध्यान रख पाएंगी।

जरूरी वैक्सीन

अपने पेट्स को बीमारी के दौरान जरूरी वैक्सीन जरूर लगवाएं। हर महीने के हिसाब से एक रिपोर्ट तैयार करें कि कौन सी जरूरी वैक्सीन पेट्स की सेहत के हिसाब से उसके लिए जरूरी है। अधिकतर पेट्स कमजोरी और पैरों के दर्द का सामना करते हैं। ऐसे में पेट्स के जरूरी वैक्सीन की लिस्ट बना लें और इसके लिए जरूर चिकित्सक से संपर्क करें। उनसे की गई बातचीत के आधार पर ही अपने पेट्स के लिए वैक्सीन और जरूरी दवाइयां करवाएं। 

डॉक्टर से चेकअप

यह भी याद रखें कि जिस तरह आपको हर महीने डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। ठीक इसी तरह अपने पेट्स के लिए भी डॉक्टर से संपर्क करें। बीमारी होने के बाद जरा सी भी देरी न करें। पेट्स के हाव-भाव से आपको यह पता चल जाएगा कि उसके शरीर में किसी तरह की तकलीफ है। बीमार होने पर पेट्स सबसे पहले खाना कम कर देते हैं और एक जगह पर शांत बैठना पसंद करते हैं। इससे आपको ज्ञात हो जाएगा कि आपके पेट्स को डॅाक्टर की जरूरत है। तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

अनावश्यक चीजों से रखें दूर

बीमार होने के दौरान इलाज के समय पेट्स को जब भी खुली हवा में बाहर लेकर जाए, तो इस बात का ख्याल रखें कि अपने पेट्स को अनावश्यक खराब चीजों से दूर रखें। जैसे की मल, कचरा, बाहरी खाद्य पदार्थ को सूंघने और चाटने से बचाएं। अनावश्यक चीजों को सूंघ कर या फिर उनका सेवन कर पेट्स की बीमारी बढ़ सकती है। इसलिए बीमारी के दौरान खुली और साफ जगह पर पेट्स को अपने साथ लेकर जाएं। बाहर किसी गार्डन में जाने के दौरान पेट्स की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। ये ठीक उसी तरह है, जिस तरह आप अपने बच्चे का ध्यान रखती हैं।

साफ-सफाई का विशेष ध्यान

पेट्स की साफ-सफाई उनके बीमारी के पहले और बाद में एक बड़ी प्राथमिकता है। पेट्स के लिए उपयोग किए जाने वाले सामानों को दूसरे पेट्स के संपर्क में आने से बचाएं। साथ ही नियमित तौर पर पेट्स के बैठने और सोने की जगह के साथ उनके सामानों की सफाई करती रहें।



शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle