img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / रहन-सहन / यात्रा

ग्रीस : जाएं ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और रूमानी यात्रा पर

टीम Her Circle |  जून 17, 2024

इन दिनों लोगों को ग्रीस जैसी जगहों में दिलचस्पी काफी हो गई है। ग्रीस लोगों का ड्रीम डेस्टिनेशन बन चुका है और इसकी कई वजह हैं। आइए जानते हैं विस्तार से। 

एथेंस 

 

ग्रीस को दुनिया की सबसे पुरानी जगह मानी जाती है। इसलिए हर कोई एक न एक बार यहां आने के बारे में सोचता ही है, आज भी यह देश काफी प्रासंगिक है। इस देश को कई देवताओं के जन्मस्थान के रूप में भी देखा जाता है। इस देश की राजधानी की बात करें तो एथेंस यहां की राजधानी है और यह काफी पुराने शहर में से एक है। अगर एक्रोपोलिस म्यूजियम की बात करें, तो इस देश की खूबसूरत जगहों में से एक चीज है। यहां की खासियत यह है कि यहां कुछ प्राचीन कलाकृतियों रखी हुई हैं, जिसे ग्रीस में खुदाई के दौरान निकाला गया है। इसलिए इसका महत्व और बढ़ भी जाता है। गौर करें, तो अगर आप यहां घूमने जा रही हैं, तो यहां के मौसम अलग-अलग हो जाते हैं। यही वजह है कि यहां यात्रा शुरू करने से पहले पूरी जानकारी हासिल कर लें कि अभी किस तरह का माहौल है, किस तरह का नहीं। किस तरह का मौसम का मिजाज है, किस तरह का नहीं। इसके बाद ही यहां जाएं। इसके अलावा, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पार्थेनन यूनानी संस्कृति का प्रतीक है, इसलिए ग्रीस में एग्रो एथेंस सेंट्रल मार्केट जरूर जाकर घूमने की कोशिश करनी चाहिए।

सेंटोरिनी

ऐसा कभी भी नहीं हुआ होगा कि आपने फिल्मों, टीवी और आजकल सोशल मीडिया पर सेंटोरिनी की सफेद दीवारों को देखा होगा और इस मनोरम दृश्य को देखने की आपकी इच्छा नहीं हुई होगी। जी हां, सेंटोरिनी ही ग्रीस की उन जगहों में से एक है, जहां आपको घूमने में काफी मजा आएगा और एक न एक बार आपको यहां जाने के बारे जरूर सोचना चाहिए। यह जगह अपनी नीली छत और सफेद दीवारों के कारण बेहद सुंदर लगती है, यहां की खासियत यह है कि यह यूनानी द्वीप की खूबसूरती में और चार चांद लगा देते हैं। समुद्र तट पर स्थित ये जगह अपने आप में काफी खास है। यहां आपको फिरा जाकर वहां की रूमानियत को महसूस करना चाहिए, साथ ही एजियन सागर के नीले पानी को देखने का भी अपना सुख होगा। यहां बोटिंग या नौकायन करने वालों के लिए बेहद शानदार जगह है, आप यहां का हर एक लम्हा एन्जॉय कर सकती हैं, तो ग्रीस की प्लानिंग हो और यहां न जाएं, तो आपकी पूरी यात्रा अधूरी रह जाएगी। 

थेसोलिनिकी 

यह ग्रीस के दूसरे सबसे बड़े शहर में से एक माना जाता है। इस शहर को इसके इतिहास, संस्कृति और स्मारकों के लिए याद किया जाता है। ग्रीस जाने की सूची की बात करें, तो इस जगह को सबसे बढ़िया जगहों में से एक माना जाएगा। ग्रीस में जो मजेदार नाइट लाइफ होती है, वह देखने में हर पर्यटक को मजा ही आता है और हर कोई इसका आनंद ले सकता है। यहां टर्किश स्पा लेने में भी आपको मजा आएगा। यहां के बारे में कहा जाता है कि यहां एक बार क्रॉस रोड था, जहां पूर्व और पश्चिम आपस में मिलते थे। थेसालोनिकी में रेन्टीना और वोल्वी जैसे खास खंडहर हैं, जहां जाकर भी आपको एक अलग ही तरह का रोमांच आएगा। 

मैकोनोस  

मैकोनोस उन जगहों में से एक है, जहां अगर खान-पान यानी तरह-तरह के भोजन खाने में दिलचस्पी रखती हैं, तो यहां हर तरह के खाने का लुत्फ उठा सकती हैं। यहां संगीतनुमा माहौल होता है, तो एक बार यहां जाने के बारे में जरूर सोचना चाहिए। यह जगह रात की नाइट पार्टी के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता है। ग्रीस जाने पर यह सबसे अच्छी जगहों में से माना जाता है, जहां हमें जरूर जाना चाहिए। यहां के सीफूड यानी कि यहां का समुद्री भोजन और ग्रीक भोजन काफी टेस्टी लगता है, जिसे खाने के बारे में आपको जरूर सोचना चाहिए। 

कोर्फू 

इस जगह को ऐतिहासिक महत्व के साथ-साथ सांस्कृतिक महत्व के लिए भी जाना जाता है। ग्रीस में दिखने वाले सुंदर स्थानों में से एक जगह है कोर्फू। कोर्फू के बारे में कई जगह किताबों में यहां की खूबसूरती के बारे में बखान किया गया है और इसे सबसे खूबसूरत द्वीप में से एक माना जाता है। आपको बता दें कि मशहूर संरक्षणवादी गेराल्ड ड्यूरेल ने यही प्रेरणा प्राप्त की थी। इस जगह को 16 वीं शताब्दी में विंनेटेसियो द्वारा बनाया गया था। यह जगह अपनी पुरानी इमारत यानी पुराने किले के लिए प्रसिद्ध है। यहां के अगर रॉयल पैलेस की यात्रा की बात करें, तो एशियाई कला संग्रहालय के लिए इस जगह को खास तौर पर महत्व दिया जाता है। इस जगह की खासियत यह है कि यह जगह जापान, भारत और चीन के चित्रों के लिए सबसे अधिक  जाना जाता है। यह जगह कभी ब्रिटिश से संबंधित मानी जाती थी। यह एक ऐसी जगहों में से भी एक है, जहां आप लंबी पैदल यात्रा भी कर सकती हैं और यहां लॉन्ग वॉक करते हुए आप एक द्वीप से दूसरे द्वीप पर भी जा सकती हैं।  

थेसोलिनिकी 

यह ग्रीस के दूसरे सबसे बड़े शहर में से एक माना जाता है। इस शहर को इसके इतिहास, संस्कृति और स्मारकों के लिए याद किया जाता है। ग्रीस जाने की सूची की बात करें, तो इस जगह को सबसे बढ़िया जगहों में से एक माना जाएगा। ग्रीस में जो मजेदार नाइट लाइफ होती है, वह देखने में हर पर्यटक को मजा ही आता है और हर कोई इसका आनंद ले सकता है। यहां टर्किश स्पा लेने में भी आपको मजा आएगा। यहां के बारे में कहा जाता है कि यहां एक बार क्रॉस रोड था, जहां पूर्व और पश्चिम आपस में मिलते थे। थेसालोनिकी में रेन्टीना और वोल्वी जैसे खास खंडहर हैं, जहां जाकर भी आपको एक अलग ही तरह का रोमांच आएगा। 

रोड्स  

इस जगह को किसी जन्नत से कम नहीं माना जाता है, यह जगह भी इसलिए खास माना जाता है, क्योंकि स्वर्ण समुद्र तट के रूप में यहां जो स्वर्ण समुद्र तट है, वे काफी लोकप्रिय हैं, साथ ही हरी घाटि और वास्तुकला के विवरण के साथ जो यहां कहानी बताई जाती है। इसकी वजह से रोड्स को रात के द्वीप के रूप में भी जाना जाने लगा है। इसे भी ग्रीस के खूबसूरत स्थानों में से एक माना जाता है। यह मध्ययुगीन शहर के रूप में भी जाना जाता है और इसे भी दुनिया का सबसे बड़ा मध्ययुगीन शहर माना जाता है। वहीं अगर यहां के ओल्ड टाउन के बारे में बात की जाए, तो इस जगह को चर्च, पुलों और वास्तुकला की इमारतों के लिए जाना जाता है। यहां की बटरफ्लाई घाटी बेहद लोकप्रिय है। साथ ही साथ रोडिनी पार्क भी जरूर घूमने के लिए जाना चाहिए। यहां जो मोर और बाकी पक्षियों की वजह से मोहक दृश्य होता है, वह देखने लायक होता है, तो जब भी आप ग्रीस जाएं, तो इस जगह पर जाना नहीं भूलें।  

पेरोस

अगर आप कभी गर्मी की छुट्टियों के समय ग्रीस एक्सप्लोर करने वाली हैं, तो आपको यहां जाने के बारे में आपको जरूर सोचना चाहिए। दरअसल, यात्रा करने का सबसे अच्छा समय वसंत में ही होता है और इसकी  वजह सबसे बड़ी यह है कि यहां का दृश्य काफी मनोरम होता है, चूंकि तब पानी गर्म होता है और पहाड़ी भी इस वक्त हरे रंग की हो जाती है। यहां के चर्च बेहद खास माने जाते हैं, ये चर्च चौथी से है। यहां के प्राचीन दरवाजे भी बेहद लोकप्रिय हैं। आपको यहां विंडसर्फिंग, कैनोइंग और कयाकिंग जैसे एडवेंचर्स स्पोर्ट्स खेलने में मजा आएगा।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle