img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / रहन-सहन / यात्रा

यात्रा विशेष : जानें पंजाब, बंगाल और बिहार में क्यों रहें इस दिन

टीम Her Circle |  अप्रैल 13, 2024

अप्रैल से लेकर मई एक खास महीना होता है, घूमने के लिए। जी हां, भारत में ऐसे कई शहर हैं, जो कि गर्मी के मौसम में आपके लिए एक अच्छा वेकेशन का स्पॉट बन सकते हैं। इस लेख में हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि आपके इस बार के वेकेशन के लिए एक अच्छी जगह बन सकते हैं पंजाब, बंगाल और बिहार। आइए जानते हैं विस्तार से।

पंजाब में घूमने के लिए चुनें इन जगहों को 

पंजाब में घूमने के लिए एक नहीं, बल्कि कई सारी जगह हैं। पर्यटन की दृष्टि से देखा जाए, तो पंजाब में आपके लिए रहने का समय कम पड़ जाएगा, लेकिन घूमने के लिए जगहें कम नहीं होंगी। इसकी शुरुआत चंडीगढ़ से करते हैं। इस शहर से सड़क, रेल और वायु मार्ग की यात्रा काफी सुलभ है। शीर्ष पर्यटक स्थलों की बात करें, तो यहां पर रॉक गार्डन, सुखना झील, जाकिर हुसैन रोज गार्डन, अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय, पिंजौर गार्डन मौजूद हैं। लुधियाना भी यात्रा की नजर से सुंदर शहरों में है। आप यहां पर खासतौर पर ग्रामीण जीवन संग्रहालय में घूम सकते हैं। चिड़िया घर के साथ महाराजा रणजीत सिंह युद्ध संग्रहालय, ग्रामीण जीवन संग्रहालय और फिल्लौर किला इस जगह की खूबी  में से एक हैं। जालंधर से आप पंजाब की संस्कृति को देखकर महसूस कर सकती हैं। यहां पर बच्चों के लिए काफी अच्छी जगहें मौजूद हैं। वंडरलैंड, देवी तालाब मंदिर, साइंस सिटी और निकू पार्क यहां का आकर्षण का केंद्र है। भटिंडा को झीलों का शहर माना गया है। यहां के अतीत में कई सारी पौराणिक कहानियां मौजूद हैं। साथ ही पृथ्वीराज चौहान के युद्ध और जीत की निशानी भी इसी शहर में है। यहां पर आप किला मुबारक, रोज गार्डन और जॉगर्स पार्क घूम सकती हैं। पटियाला भी आपके पर्यटक स्थलों में शामिल है। यह शहर इतिहास प्रेमियों को निराश नहीं करता है। यहां के शीर्ष पर्यटक स्थलों में मोती बाग पैलेस, काली माता मंदिर, किला मुबारक, बहादुरगढ़ किला और शीशा महल का नाम शामिल है। वहीं पठानकोट को पंजाब का सबसे लोकप्रिय स्थान माना जाता है। यह शहर मानसून में और भी आकर्षित करता है। इस शहर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पर्यटक स्थल नूरपुर किला, मुक्तेश्वर मंदिर, काठगढ़ मंदिर और शाहपुरकंडी किला मौजूद है।

बंगाल में घूमने के लिए लोकप्रिय जगह

बंगाल में घूमने के लिए कई सारी जगह मौजूद है, लेकिन इसमें सबसे खास समय दुर्गा पूजा के समय का होता है। कोलकाता में विक्टोरिया मेमोरियल की भव्यता देखने योग्य होती है। इसके अलावा, आप मूर्ति बनाने की प्रक्रिया को देख सकती हैं। खास तौर पर कुमारतुली की गलियों में यानी कि कला गलियों में जाकर। खाने की बात करें, तो यहां पर लोकप्रिय पीटर कैट का ‘चेलो कबाब’ बेहद लोकप्रिय है। क्रिसमस के दौरान भी आप कोलकाता की रौनक का सुख ले सकती हैं। सिलीगुड़ी भी आपके लिए खास स्थल बन सकता है। महानंदा नदी के तट पर मौजूद सिलीगुड़ी एक हिल स्टेशन के तौर पर जाना जाता है। यह एक बेहद शांत हिल स्टेशन है। अगर आप प्रकृति के सुकून को महसूस करना चाहती हैं, तो यह स्थल आपके लिए बेस्ट होगा। खासतौर पर यहां का जलदापारा राष्ट्रीय उद्यान नदी के तट की खूबसूरती को बढ़ा देता है। जनवरी से फरवरी के बीच सिलीगुड़ी जाया जा सकता है। पश्चिम बंगाल का सुंदरबन भी आपकी बंगाल यात्रा की फेहरिस्त में शामिल हो सकती है। यहां पर आप जंगल सफारी का आनंद उठा सकती हैं। इस उद्यान में काफी अधिक संख्या में पक्षी और टाइगर के साथ कई सारे जानवर मौजूद हैं। यही वजह है कि यूनेस्को द्वारा इसे विश्व धरोहर स्थल का भी दर्जा दिया गया है। यहां पर घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर और नवंबर के बीच का होता है। यह भी जान लें कि पश्चिम बंगाल के हुगली नदी के पश्चिमी तट पर मौजूद हावड़ा भी आपकी पसंद बन सकता है। हावड़ा को देश का लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस भी माना जाता है। इसके साथ पश्चिम बंगाल में मौजूद गंगा सागर भी खूबसूरत द्वीप है, जो कि बंगाल की खाड़ी से कुछ दूर पर मौजूद है। यह भी जान लें कि शांति निकेतन भी पश्चिम बंगाल में मौजूद है और यह नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर का पूर्व घर भी है। यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया है।

बिहार में घूमने के लिए जगह

बिहार की खूबसूरती यह है कि संस्कृति और शिक्षा का मेलजोल इस जगह को पर्यटन स्थल बनाता है। भारत का सबसे पुराना विश्वविद्यालय नालंदा विवि बिहार में स्थित है। हालांकि नालंदा का अधिकांश हिस्सा खंडहर बन गया है, लेकिन इतिहास प्रेमियों के लिए यह अभी भी आकर्षण का केंद्र है। गौतम बुद्ध ने जिस पेड़ के नीचे बैठकर ज्ञान की प्राप्ति की थी, वो जगह भी बिहार में मौजूद है, जिसे बोधगया के नाम से लोकप्रियता मिली है। इतना ही नहीं, बोधगया में बराबर गुफाएं, चीनी मंदिर, बोधि वृक्ष, डुंगेश्वरी गुफा  के साथ बोधगया पुरातत्व संग्रहालय, रायल भूटान मठ और मूचालिंडा झील भी मौजूद है। वहीं दूसरी तरफ बिहार की राजधानी पटना में आपको पटना के संग्रहालय घूमने के साथ कई बड़े गुरुद्वारे मौजूद हैं, जो कि पर्यटन के लिहाज से काफी लोकप्रिय हैं। शेर शाह सूरी का मकबरा भी बिहार में मौजूद है। शेर शाह सूरी के इस मकबरे को भारत का दूसरा ताजमहल भी कहा जाता है। इस मकबरे का निर्माण 1540 से 1545 के बीच हुआ था। दूसरी तरफ पटना बिहार का सबसे बड़ा शहर है और इसे प्राचीन भारत के पाटलीपुत्र के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप पटना जाती हैं, तो आपको शॉपिंग से लेकर कई सारी ऐसी जगहें मिलेंगी, जो आपकी बिहार यात्रा को शुभ बना देती है। इसके साथ बिहार में मौजूद वैशाली एक प्रमुख पुरातात्विक स्थल है, ऐसा माना जाता है कि जैन तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म और पालन-पोषण यहीं हुआ था। मध्य बिहार के धार्मिक और घूमने वाले स्थलों की सूची में राजगीर एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। राजगीर शहर लगभग 3 हजार साल पुराना है। दूसरी तरफ यह पूरी तरह से 7 राजसी पहाड़ियों से घिरा हुआ है। बिहार में आकर्षण का केंद्र बिहार का नौलखा पैलेस राजनगर भी शामिल है। बिहार में मधुबनी के पास राजनगर में यह स्थित है। इस महल को महाराजा रामेश्वर सिंह ने बनाया है। साल 1934 में भूकंप झेलने के बाद यह महल कमजोर हो गया है। लेकिन फिर इस शाही महल की संरचना देखकर हर कोई चकित रह जाता है। यह जान लें कि बिहार घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच माना गया है। इस दौरान मौसम ऐसा रहता है कि घूमने के लिए किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं रहती है।










शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle