img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / रहन-सहन / यात्रा

गर्मी के मौसम में दक्षिण भारत के 5 हिल स्टेशनों पर बिताएं परफेक्ट वेकेशन

प्राची |  मई 25, 2024

देश में जब भी खूबसूरती का नाम लिया जाता है, तो सबसे पहले बात आती है दक्षिण भारत की। जी हां, गर्मी के मौसम में आप भी दक्षिण भारत घूमने की प्लानिंग कर सकती हैं। दक्षिण भारत में ऐसे एक नहीं बल्कि कई सारे हिल स्टेशन हैं, जो कि आपके लिए एकदम सही विकल्प लेकर आते हैं। दक्षिण भारत में तीन दिन के वेकेशन से लेकर आप एक महीना तक रहने की पूरी प्लानिंग कर सकती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि दक्षिण भारत के ऐसे कौन-कौन से हिल स्टेशन हैं, जो कि आपके वेकेशन में चार चांद लगा सकते हैं।

मुन्नार

इस जगह की सबसे बड़ी खूबसूरती यह है कि यह तीन पहाड़ी धाराओं के बीच में मौजूद है। तीन पहाड़ी धाराएं मतलब मुतिरापूझा, नल्लथन्नी और कुंडला जहां पर मिलते हैं, वहीं पर यह तीन पहाड़ी धाराएं मौजूद हैं। यहीं पर मुन्नार का उदय होता है। बता दें कि मुन्नार समुद्र तट से लगभग 1600 मीटर ऊपर मौजूद है। चाय के बागान से लेकर यहां पर मौजूद हरियाली आपका मन मोह लेने के लिए काफी है। यहां पर खास तौर पर नीला फूल पाया जाता है, जो कि बारह सालों में एक बार खिलता है। मुन्नार में दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी भी है जो कि 2,695 मीटर की है। ट्रैकिंग के लिए आपको मुन्नार में काफी अच्छी जगह मिल जाती है। मुन्नार के पास एक राष्ट्रीय उद्यान भी है, जहां पर आपको दुर्लभ तितलियों से लेकर जानवरों और पक्षियों की अनेक प्रजातियां देखने को मिलती हैं। माट्टूपेट्टी में आपको सुंदर झील भी दिखाई देगी।

कूर्ग

कूर्ग एक तरह से कर्नाटक में मौजूद है, जो कि पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यह खास तौर पर अपने चाय के बागानों के लिए लोकप्रिय है। जो लोग प्रकृति के करीब रहने चाहते हैं उनके लिए यह जगह खूबसूरत अहसास लेकर आती है। जान लें इस जगह को भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। यह शहर पूरी तरह से अपनी जलवायु के साथ हरी-भरी पहाड़ियों और खूबसूरत झरने के लिए लोकप्रिय है। इसके साथ दक्षिण भारत की कई सारी प्रमुख नदियों में से एक कावेरी नदी का उदम भी कुर्ग की पहाड़ियों में मौजूद है। दूर-दूर से लोग इस जगह पर सुकून की तलाश में आते हैं।

ऊटी

ऊटी को भारत के साथ दक्षिण भारत का भी सबसे बेहतरीन हिल स्टेशन माना जाता है। इस जगह पर वाटरफॉल देखने के लिए दूर-दूर से कई सारे सैलानी आते हैं। ऊटी हिल स्टेशनों को इसकी सुंदरता के कारण इसे पहाड़ों की रानी कहा जाता है। ऊटी में कई सारे बड़े गार्डन हैं, जहां आप कई देशी और विदेशी पेड़-पौधों की कई सारी प्रजातियों को देख सकती हैं। नीलगिरि पर्वतीय रेलवे एक विश्व धरोहर स्थल है। इसी के कारण यह जगह देशी और विदेशी सैलानियों के बीच काफी लोकप्रिय है। ऊटी झील यहां का लोकप्रिय स्थान है। यहां पर आपको कामराज सागर झील भी देखने को मिलती है, जो कि एक लोकप्रिय स्थान है।

गवी

इस जगह की सबसे खूबसूरत बात यह है कि आप यहां पर कितना भी वक्त क्यों न निकाल लें, यह जगह आपको किसी भी तरह से उबाऊ नहीं होने देती है। भारत के दूसरे अन्य हिल स्टेशनों की तुलना में यह जगह बिल्कुल अलग है। यहां पर आपको पास कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटी मौजूद है, जो कि आपको इस जगह पर बार-बार जाने को मजबूर करती है। यहां पर आप कई तरह की एक्टिविटी जैसे पैदल यात्रा के साथ ट्रेकिंग, कैम्पिंग और काफी कुछ कर सकती हैं, जो कि आपके लिए इस जगह को पहले की तुलना में और भी अधिक खास बना देता है। आप जुलाई और सितंबर के महीनों के बीच में यहां पर यात्रा कर सकती हैं। 

कोडईकनाल 

दक्षिण भारत की इस खूबसूरत जगह से कई लोग अनजान हैं। पालनी रेंज की पहाड़ियों में बसा यह हिल स्टेशन काफी खूबसूरत और सुहाना माहौल देता है। सी लेवल से 2133 मीटर की ऊंचाई पर यह हिल स्टेशन मौजूद है। यहां का मौसम हमेशा से सुहावना होता है। आप जान लें कि इस हिल स्टेशन की खूबसूरती यह है कि इसे सभी हिल स्टेशनों की राजकुमारी कहा जाता है। 

 

लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © 2025 herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle

शेयर करें
img