img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / रहन-सहन / यात्रा

ग्रुप ट्रैवल पर जाने से पहले याद रखें 5 सेफ्टी टिप्स

टीम Her Circle |  फ़रवरी 15, 2025

जब भी आप कहीं पर यात्रा करने के लिए जाती हैं, तो ढेर सारी शॉपिंग की लिस्ट भी तैयार होती है और साथ ही आप यात्रा करने के लिए सामानों की खरीदारी भी करती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि यात्रा के दौरान आपको खुद के लिए सुरक्षा की पेटी भी बांधना जरूरी है। खासतौर पर सुरक्षा को लेकर। आप अकेले यात्रा के दौरान खुद की सुरक्षा का ध्यान रखती हैं। लेकिन अक्सर ग्रुप में यात्रा के दौरान हम दूसरे के भरोसे रहते हैं और खुद की सुरक्षा के प्रति लापरवाही करती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे आप ग्रुप यात्रा के दौरान खुद की सुरक्षा का ध्यान रख सकती हैं।

जाने से पहले रिसर्च करना

किसी भी जगह पर यात्रा करने से पहले आपको उस जगह की पूरी जानकारी होनी चाहिए। आपको जाने से एक महीने पहले वहां की चुनिंदा जगहों के बारे में और साथ ही रास्ते के बारे में भी जानकारी लेनी चाहिए। इससे यह होगा कि आपको नए शहर में कोई गुमराह नहीं कर पाएगा। साथ ही पहले से किया हुआ रिसर्च यात्रा के दौरान आपके आत्मविश्वास को भी पूरी तरह से बढ़ा देता है। अगर आप यह सोच रही हैं कि ग्रुप यात्रा के दौरान आपको इसकी जरूरत नहीं है, तो ऐसा नहीं है। ग्रुप यात्रा के दौरान आप अगर कहीं पर गुम हो जाती हैं, तो ऐसे में आपके काम आप ही आने वाली हैं। पहले से किया हुआ रिसर्च इस वक्त आपकी मदद करेगा।

मैप अपने पास रखना

आप जहां भी यात्रा कर रही हैं, आपको वहां का मैप भी अपने पास रखना है। इससे यह होगा कि आपको कहीं पर भी जाने नें आसानी होगी। अगर आप ग्रुप में भी यात्रा कर रही हैं, तो मैप के सहारे आपको पता चलेगा कि आप सही जगह पर पहुंच रही हैं या नहीं। साथ ही मैप के जरिए ग्रुप में रहते हुए भी आपके पास रास्ते और जगह की पूरी जानकारी होगी। अगर आप कहीं पर खो जाती हैं, तो मैप के जरिए आपको खुद को फिर से ग्रुप के साथ जुड़ने में सहायता मिलती है। आपके पास हमेशा ही आपके होटल का लोकेशन मैप में पता चलता रहेगा। जो कि आपके लिए एक अच्छा सेफ्टी अलार्म बन जाता है।

वहां की भाषा का ज्ञान

आप जहां पर यात्रा कर रही हैं, वहां की भाषा का ज्ञान भी आपके लिए मददगार साबित होता है। वैसे कुछ दिन में किसी भाषा को सीखना आसान नहीं होता है। लेकिन आपको कुछ जरूरी बातों को जरूरी सीख लेना चाहिए। जैसे कि अगर आप को मदद चाहिए, यह कहना है, तो आपको वहां की भाषा में इसे कैसे कहते हैं, यह सीख लेना चाहिए। साथ ही आप खुद के बारे में भी जानकारी कैसे देना है, इसे भी उस जगह की भाषा में बोलना सीख लेना चाहिए। इससे यह होगा कि अगर आप किसी मुश्किल में पड़ती हैं और अपने ग्रुप से अलग हैं या फिर ग्रुप के साथ हैं, तो वहां की लोकल पब्लिक आपकी मदद कर सकती है। 

कीमती सामान अपने पास रखें

पहले लोग यात्रा के दौरान अपने कीमती सामानों को नहीं लेकर जाते थे। लेकिन बीते कुछ सालों से लैपटॅाप, टैबलेट, ई-रीडर के साथ महंगे कैमरे और मोबाइल यात्रा के दौरान अपने साथ लेकर जाते हैं। ऐसे में अगर आप ग्रुप में यात्रा कर रही हैं,तो लोगों की नजर कई बार आपके इऩ सामानों पर पड़ती है। इसलिए जरूरी है कि आपको अपने सामानों का पूरा ध्यान रखना चाहिए। आपको अपने होटल के कमरे में सामान को संभाल कर रखना चाहिए।साथ ही ग्रुप में यात्रा के दौरान अपना कमरा किसी के साथ साझा न करें। इससे आपके कमरे के सामान और कमरे की चाभी हमेशा आपके पास रहती है। जो कि आपको और आपके सामान को सुरक्षा देता है। आपके पास एक ऐसा बैग होना चाहिए जिसमें आप अपनी सभी कीमती चीजों को एक साथ रखें। पासपोर्ट, कैमरा.ज्वेलरी, क्रेडिट कार्ड,स्मार्टफोन, ई- रीडर आदि। इससे आपके सभी कीमती सामान एक ही जगह पर रहेंगे। बिखरे हुए न होने के कारण आपको कई सारी जगहों पर इसे खोजना नहीं होगा। आपको एक ही जगह पर अपनी सारी चीजें मिल जाती हैं।

किसी पर विश्वास न करें 

यह बहुत जरूरी है कि आपको कभी-भी किसी पर विश्वास नहीं करना है। ग्रुप यात्रा के दौरान आप अपने सहयात्री से बात करें। लेकिन कभी-भी आप उन पर भरोसा न करें। आप अकेले यात्रा करें या फिर ग्रुप के साथ जरूरी है कि आपको केवल खुद पर यकीन करना है और दूसरे पर नहीं।



शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle