img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / रहन-सहन / यात्रा

जाएं सिक्किम की सुखद यात्रा पर

टीम Her Circle |  मई 10, 2025

गर्मी का मौसम है और ऐसे में आप अगर परिवार के साथ कहीं पर घूमने की योजना बना रही हैं, तो इसके लिए सबसे जरूरी है सिक्किम की यात्रा करना। जी हां, सिक्किम घूमने के लिए बेहद रोमांचित करने वाली जगह है। पहाड़ों से प्यार करने वाले लोगों की सबसे पहली पसंद सिक्किम है और इस गर्मी के मौसम में सिक्किम आपको प्रकृति का ठंडा अहसास देगा। आइए विस्तार से जानते हैं सिक्किम की यात्रा के बारे में।

सिक्किम की खूबसूरती

आपको बता दें कि सिक्किम की एक नहीं, बल्कि कई सारी खूबी है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि भारत का यह दूसरा सबसे छोटा राज्य है और इसके साथ ही सिक्किम में आपको हिमालय की खूबसूरती देखने को मिलती है और साथ ही यहां दुनिया का तीसरा सबसे ऊंचा पर्वत शिखर कंचनजंगा के लिए भी लोकप्रिय है। इस जगह की सबसे रोचक बात यह है कि आप सिक्किम में जिस भी जगह पर कदम रखेंगे वहां पर देखने लायक कुछ न कुछ जरूर पायेंगे, क्योंकि इस छोटे से राज्य की छोटी सी जगहों में सिमटी हुई हर जगह खूबसूरती की नयी परिभाषा लिखती है। यानी आप इस जगह को जितना एक्सप्लोर करेंगे उतना ही इस जगह से प्यार करने लगेंगे। सिक्किम भले ही छोटा क्यों न हो, यहां पर ऐसी कई सारी जगहें हैं, जहां आप हर साल छुट्टियों में आने की योजना बना सकते हैं।

चांगू लेक

गंगटोक के पास चांगू लेक स्थित है। दिलचस्प है कि इस लेक पर मौजूद बर्फ पिघल जाती है और फिर सर्दियों में यह पूरी लेक बर्फ से ढक जाती है। यहां का प्राकृतिक दृश्य आप देखेंगे तो पायेंगे कि यह किसी जन्नत से कम नहीं है। इस लेक के आस-पास मौजूद जंगली फूल आपके लिए दुनिया का सबसे मनमोहक दृश्य लेकर आयेंगे। यहां पर आपको आस-पास याक भी दिख जाएगा, जो कि आपको इस लेक की खूबसूरत यात्रा कराएगा। हालांकि इस लेक पर जाने के लिए आपको गंगटोक के पर्यटन विभाग से खास तौर की परमिशन लेनी होगी। अगर आप सिक्किम की यात्रा पर जाने का विचार कर रही हैं, तो चांगू लेक आपकी इस यात्रा में मस्ट वॅाट जगहों में से एक होनी चाहिए। 

नाथू ला दर्रा 

ज्ञात हो कि नाथू ला दर्रा एक सैन्य व्यापारिक ठिकाना है। आप अगर सर्दियों में यहां पर घूमने की योजना बना रही हैं, तो आपके लिए यह योजना सही नहीं होगी, बल्कि आपको यहां गर्मी और ठंड के समय जाना चाहिए। इस दौरान यहां पर बर्फबारी नहीं रहती है, इस वजह से यहां पर घूमने का मौसम काफी खूबसूरत रहता है। हालांकि आपको यहां पर भी जांच विभाग से अनुमति लेकर जाना होगा। भारतीय पर्यटकों के लिए गुरुवार, शनिवार, बुधवार और रविवार को यह जगह खुली रहती है। अगर आप चांगू लेक जा रही हैं, तो वहां से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर नाथू ला दर्रा मौजूद है, जो कि आपकी सिक्किम घूमने की यात्रा को यादगार बनाता है। उल्लेखनीय है कि यहां के जगह के आस-पास आपको भारतीय सैनिकों के साथ चीन के भी सैनिक दिखाई देते हैं। नाथू ला दर्रा को देखने पर आपको यह भी महसूस होगा कि आप दुनिया के सबसे अनोखे और दिलचस्प स्थल का नजारा लेने के गवाह बनने जा रहे हैं। अगर आप सिक्किम जाने की योजना बना रही हैं, तो आपको एक बार नाथू ला दर्रा जरूर जाना चाहिए।

युमथांग घाटी 

सिक्किम में मौजूद युमथांग घाटी भी काफी खूबसूरत नजारा लेकर आती है। यह घाटी लोकप्रिय रूप से फूलों की घाटी के नाम से जाना जाता है। इस जगह पर आप जाने की योजना बना रही हैं, तो आप फरवरी के अंत से जून के मध्य तक यहां पर जा सकती हैं। यहां पर अनगिनत फूल खिलते हैं और घाटी इंद्रधनुष के बहुरंगी रंगों में बिखर जाती है। यह जगह सिक्किम की फूलों की घाटी के नाम से भी लोकप्रिय है। भारत के सिक्किम राज्य के उत्तरी सिक्किम जिले में हिमालय के पहाड़ों के घिरे नदी के साथ गर्म झरनों का भी आनंद आप यहां ले सकती हैं। साथ ही घास पर याक को मैदानों पर चरते हुए देखना इस जगह की खूबसूरती को और भी बढ़ा देती है, हालांकि युमथांग घाटी पहुंचने का कोई भी सीधा रास्ता नहीं है। यहां पर जाने के लिए आपको गंगटोक जाकर परमिशन लेनी होगी। भारत-चीन सीमा से करीब होने के कारण, इस खूबसूरत घाटी की यात्रा से पहले परमिट प्राप्त करना सबसे जरूरी है। साथ ही यहां पर खूबसूरत तीस्ता नदी भी बहती है। अगर आप सिक्किम जाने के साथ युमथांग घाटी जाने का मन बना रही हैं, तो आपके लिए गर्मी का समय सबसे अच्छा है। आप यहां मार्च से जून के बीच कभी भी जा सकती हैं। गर्मी के मौसम में यहां का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

लाचुंग गांव

लाचुंग गांव को सिक्किम का हिल स्टेशन कहा जाता है। यह उत्तरी सिक्किम जिले में तिब्बत की सीमा के पास मौजूद है। इस जगह को सिक्किम के सबसे खूबसूरत गांव के तौर पर भी लोकप्रियता मिली हुई है। बर्फ गिरने के साथ यह जगह और भी खूबसूरत हो जाती है। जान लें कि बर्फ से ढकी हुई चोटियां, झरने और चांदी-सी दिखने वाली नदी लाचुंग गांव की खूबसूरती पर्यटकों को चौंका देती है। यह भी जान लें कि इस जगह की सुंदरता इस प्रकार है कि इसे सिक्किम का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। इस जगह पर पहुंचने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मई के बीच माना जाता है। आप यह भी कर सकती हैं कि अप्रैल से मई के बीच भी इस जगह पर जा सकती हैं, यहां खूबसूरत फूलों का नजारा देख सकती हैं। आप गंगटोक से लाचुंग गांव जीप में पांच घंटे का रास्ता तय करके पहुंच सकती हैं। आपको यहां पर जीप से घूमने का इंतजाम वहां मौजूद स्थानीय गाड़ियों से ही करना होगा। यहां पर काफी व्यापार भी होता है, इस वजह से आपको सस्ते और महंगे दोनों तरह के कई सारे होटल भी मिल जाते हैं और आप आराम से कुछ दिन रुक कर लाचुंग गांव का नजारा ले सकती हैं।

सेवन सिस्टर व्यू पॉइंट

आप नाम से ही जान गए हैं कि इस जगह की खूबी क्या है। अगर आप सिक्किम में क्लासिक व्यू पॉइंट देखना चाहती हैं, तो आपको एक बार इस जगह पर जरूर जाना चाहिए। यहां एक खास तरह का झरना बहता है। 



शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle