img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
रहन-सहन

प्राकृतिक खूबसूरती वाले झारखंड में इन 10 जगहों को देखना न भूलें

टीम Her Circle |  जनवरी 18, 2024

झारखंड की सबसे खास बात यही है कि यह अपने सुंदर पहाड़ों, खूबसूरत झरनों, उद्यानों और गुफाओं की चित्रकारी के लिए जाना जाता है। साथ ही यहां के भोजन में एक अलग ही स्वाद है, तो यदि आप झारखण्ड जाना चाहते हैं, तो यहां के कुछ खास पर्यटन स्थलों के बारे में आपको जानकारी जरूर होनी चाहिए, आइए जानें विस्तार से। 

नेतरहाट 

छोटा नागपुर की रानी के नाम से अगर झारखंड के किसी शहर को जाना जाता है, तो वह है नेतरहाट, जहां पर सूर्योदय और सूर्यास्त दोनों ही दृश्य पर्यटकों को देखना अच्छा लगता है, शहर की भीड़भाड़ से दूर अगर आपको शांति चाहिए, तो यह स्थान खूबसूरत स्थलों में से एक है, यहां का मैग्नोलिया सनसेट पॉइंट लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। साथ ही यहां का डैम, घाघरी वॉटरफॉल, निचले घाघरी झरने भी बेहद लोकप्रिय थे। 

बेतला राष्ट्रीय उद्यान 

झारखंड के खूबसूरत उद्यानों में से एक माना जाता है, रांची के पश्चिम में आकर्षक पलामू जिले के पहाड़ी इलाके में फैला हुआ है, यह जंगली हाथी जंगल के घने इलाकों में बिना किसी रोक-टोक के घूमते हैं और इस नेशनल पार्क में तेंदुए, हाथी और बाघ जैसी कई जानवर उपलब्ध हैं। इसे भारत के 9 बाघ अभयारण्यों में से एक होने का दर्जा प्राप्त है। इस नेशनल पार्क में पौधों की 970 प्रजातियां, पक्षियों की 174, और लगभग 180 प्रकार के औषधीय पौधे पाए जाते हैं।

जमशेदपुर 

जमेशदपुर को भारत का पहला नियोजित शहर माना जाता है, यह दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी स्टील कम्पनी है, यह शहर 1919 में जमशेदजी टाटा के नाम पर रखा गया है, जिन्हें टाटा उद्योगों के संस्थापक के रूप में याद किया जाता है, यह झारखंड के सबसे बड़े शहरों में से एक है, यहां अगर आप घूमना चाहें, तो आप जुबली पार्क, दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी और टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क जैसी जगहें हैं, जहां आपको घूमने जाना ही चाहिए। 

रांची 

रांची खनिज समृद्ध झारखण्ड की राजधानी है, यह 700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक राज्य है, रांची को किसी दौर में बिहार की ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में जाना जाता था। रांची के प्रमुख आकर्षण में रांची हिल, कांके बांध, टैगोर पहाड़ी और हुंडरू फॉल्स, रॉक गार्डन, हटिया संग्रहालय और कई और संग्रहालय शामिल हैं। 

देवघर 

देवघर झारखंड के मुख्य स्थलों में से एक है, यहां बैद्यनाथ मंदिर के रूप में जाना जाने वाला 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक है, साथ ही इसे झारखण्ड की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में भी जाना जाता है, यहां के नंदन पहाड़ भी काफी  लोकप्रिय हैं। 

हजारीबाग 

रांची से 93 किलोमीटर की दूरी पर स्थित छोटा नागपुर पठार में स्थित हजारीबाग हमेशा से अपने घने जंगलों, चट्टानों और झीलों के लिए जाना जाता रहा है।  हजारीबाग का राष्ट्रीय उद्यान भी पूरे विश्व में बेहद लोकप्रिय है, यह 135 किलोमीटर में फैला हुआ है, जहां दुर्लभ प्रजातियां नजर आती हैं, यहां के आस-पास में कैनेरी हिल, रजरप्पा मंदिर और वाइल्ड लाइफ सेंचुरी लोकप्रिय हैं। 

शिखरजी  

झारखंड राज्य के सबसे ऊंचे पर्वत पारसनाथ पहाड़ी पर स्थित शिखरजी जैनियों के लिए सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है, झारखण्ड के इस पर्वत पर 24 जैन तीर्थकर को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। यह समुद्र तल से 1350 की ऊंचाई पर स्थित हैं और इस प्रकार इसे राज्य का सबसे ऊंचा पर्वत माना जाता है। 

घाटशीला 

झारखंड के आकर्षक जगहों में से एक घाटशिला भी है, यह स्वर्णरेखा नदी पर स्थित है और यहां की हरी-भरी घाटियां और झील बहुत ही सुंदर दिखाई देती हैं, यहां के फूल डूंगरी हिल, बुरूडीह झील, झनती झरना, धारा गिरी जलप्रपात, फूलडूगरी पहाड़ी, पांच पांडव और ऐसी कई जगह हैं, जिन्हें देखा जाना चाहिए।   

दशम जलप्रपात 

झारखंड के फॉल्स यानी जलप्रपात की बात करूं तो यह पिकनिक डेस्टिनेशन के रूप में काफी लोकप्रिय है, यह तैमारा गांव के नजदीक है और रांची से आप अपनी गाड़ी से इन जगहों पर जा सकते हैं, यह स्वर्णरेखा नदी 

की सहायक नदी पर स्थित है और यहां सितंबर से लेकर फरवरी तक लोग घूमने आते रहते हैं। 

हुंडरू जलप्रपात 

झारखंड के और भी लोकप्रिय जगहों की बात करें तो हुंडरू जलप्रपात भी बेहद लोकप्रिय है, यह झारखंड का दूसरा और भारत का 34 वां सबसे अधिक ऊंचाई से गिरता हुआ झरना है, यह फॉल 320 फीट की ऊंचाई से गिरता है चारों तरफ घने जंगलों, पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता से घिरा हुआ है, यहां जाने के लिए लगभग 740 सीढ़ियां बनी हुई हैं, यहां जब नीचे जाते हैं, तो यहां पानी के गिरने की मधुर ध्वनि सुनाई देती है। यह बिजली उत्पादन के लिए भी प्रमुख जलप्रपात है।

 

लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © 2025 herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle

शेयर करें
img