img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
रहन-सहन

आज दिल है पानी पानी गाने का मन करे, तो मालदीव से अच्छा कुछ भी नहीं

प्राची |  जून 25, 2023

कोविड लॉकडाउन के दौरान मालदीव के नाम का शोर काफी सुनाई दिया। इंस्टाग्राम पर कई लोगों ने मालदीव वेकेशन की तस्वीरें पोस्ट की। खासकर सेलेब्स के लिए मालदीव पसंदीदा वेकेशन बन चुका है। ऐसे में अगर आप भी एक अच्छे से बजट के साथ घूमने की योजना बना रही हैं, तो मालदीव आपके लिए परफेक्ट ट्रिप लेकर आता है। वो कैसे आइए जानते हैं विस्तार से कि क्यों मालदीव है खास 

मालदीव में पानी में जन्नत

मालदीव की सबसे बड़ी खूबसूरती यहां के कृत्रिम तरीके से बनाए गए रिसोर्ट हैं। यहां पर पानी के ऊपर कई रिसोर्ट बनाये गए हैं, जो कि आकर्षण का सबसे बड़ा क्रेंद्र हैं। इसके साथ ही एशिया का सबसे छोटा देश होने के कारण यहां की जनसंख्या भी कम है, ऐसे में यहां पर भीड़ नहीं दिखाई देती है। साथ ही सारे द्वीप एक दूसरे से अलग है, ऐसे में आपको एक ही जगह पर कई सारे लोगों की भीड़ नहीं दिखाई देती है। आप ‘बनाना रीफ’ में गुफाओं के साथ ‘फ्रेंडशिप ब्रिज’,’नेशनल म्यूजियम’,’माले सिटी’ जैसी कई जगहों पर घूम सकती हैं।

साफ समुद्री किनारा और सुरक्षा

साफ समुद्री किनारा और सुरक्षा मालदीव की सबसे बड़ी खूबसूरती है, यहां पर आप अगर अकेले भी घूमने जा रही हैं, तो आप अपने लिए मालदीव की पूरी ट्रिप प्लान कर सकती हैं। यह भी ध्यान रखें कि आप पानी के बाहर और अंदर बनाये गये रेस्टोरेंट में साफ-सफाई के साथ खाने के मामले में आपको यहां पर हर तरह का खाना मिलता है। 

स्पोर्ट एक्टिविटी के लिए बेस्ट

मालदीव में सबसे अधिक आप स्पोर्ट्स से जुड़ी एक्टिविटी कर सकती हैं। पानी के ऊपर और अंदरूनी रेस्टोरेंट की गिनती अधिक होने से आपको यहां पर वॉटर स्पोर्ट्स से जुड़े गेम अधिक मिलेंगे। स्कूबा डाइविंग करने के लिए कई सारी साइट बनाई गई है, जिससे आप पानी के जीव को करीब से महसूस कर सकती हैं, वहीं अगर आपको मछली पकड़ने का शौक है, तो आप रात में नाइट फिशिंग कर सकती हैं। आप अपनी नाव के साथ फिशिंग के लिए जा सकते हैं।

लोकल मार्केट में बजट वाली शॉपिंग 

बात घूमने की हो और शॉपिंग न हो, भला ऐसा कैसे हो सकता है। इसलिए आप मालदीव के लोकल मार्केट में जाकर ढेर सारी शॉपिंग कर सकती हैं। आप इसके लिए मालदीव की राजधानी माले में जाकर ढेर सारी शॉपिंग कर सकती हैं। लोकल बाजार में आपको कई सारे सामान बजट में मिल जायेंगे। याद रखें कि आप अगर वहां के प्रिंट टाइप टी-शर्ट या फिर दूसरे कपड़े खरीद रही हैं, तो भाव-ताव जरूर करें।

मालदीव के बारे में यह भी जान लें

मालदीव में कई सारी दुकानें रात में बंद होती हैं। मालदीव घूमने का सही समय अक्टूबर से दिसंबर के बीच का होता है। अगर आप दिसंबर के बाद गर्मी में जाती हैं, तो यहां पर पर्यटकों की संख्या काफी अधिक होती है। सी फूड मालदीव की यूएसपी है। आप अगर ज्यादा पैसे खर्च करके मालदीव का आनंद लेना चाहती हैं, तो यहां पर रुकने के लिए किसी रेस्टोरेंट या रेंट पर रूम लेने की बजाय आप वाटर विला भी बुक कर सकती हैं। वॉटर विला की खूबी यह है कि आप पानी के भीतर 16 फीट अंदर अपने मास्टर बेडरूम से समुद्री जीवों को करीब से देख सकती हैं। आपको आपका निजी कुक भी मिलता है। मालटीव घूमने के लिए 5 दिन की ट्रिप जरूर प्लान करें। आपके पास 60 से 70 हजार तक रुपये खर्च के लिए होने चाहिए। 



शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle