img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / रहन-सहन / यात्रा

मालदीव : समुद्र तट पर सुकून के पल बिताने के लिए ड्रीम डेस्टिनेशन

टीम Her Circle |  दिसंबर 20, 2023

मालदीव, हिंद महासागर पर स्थितएशिया का सबसे छोटा देश है। लेकिन यहां की जो खूबसूरती है, उसे देखने पूरी दुनिया से लोग आते हैं। वैसे तो मालदीव में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय जुलाई से अगस्त के बीच में माना जाता है। तो आइए जानते हैं विस्तार से कि मालदीव एक बार तो जरूर क्यों जाना चाहिए। 

क्यों खास और अलग है मालदीव 

मालदीव में मानसून अप्रैल से शुरू हो जाता है। यहां पर तापमान 20 से 30 डिग्री सेल्सियस होता है। इसलिए मालदीव में आपको जुलाई और अगस्त के महीने में घूमने जाना चाहिए। साथ ही इस बात का भी ख्याल रखना जरूरी है कि हमें वहां हमेशा अपने साथ छाता लेकर घूमना ही है, क्योंकि यहां कभी भी बारिश शुरू हो जाती है। बता दें कि मालदीव में लगभग मालदीव लगभग 540,000 लोग रहते हैं। मालदीव की खास बात यह है कि यहां आपको सिर्फ और सिर्फ सफेद रेत देखने का मौका मिलेगा। यहां की दिलचस्प बात यह भी है कि 1800 के दशक में सीपियों का उपयोग अंतरराष्ट्रीय मुद्रा व्यापार की एक विधि के रूप में किया जाता था, जो कि मालदीव के पास है। मालदीव दरअसल, समुद्री जीवन की विविधता के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां की लहरों का राजा व्हेल शार्क है। गौरतलब है कि यहां का जो समुद्र है, वहां सबसे बड़ी मछली व्हेल शार्क 20 फीट तक लंबी होती है। 

अड्डू एटोल 

अड्डू एटोल एक शानदार जगह है मालदीव में घूमने के लिए। अड्डू एटोल की खास बात यह है कि यह सीनू एटोल के नाम से भी जाना जाता है और यह मालदीव के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है। 

माफूशी आइलैंड 

माफूशी आइलैंड एक ऐसी जगह है, जहां आप मालदीव में हनीमून पर जाएं, तो वहां जरूर जाएं। माफूशी द्वीप कपल या अपने प्रेमी के साथ जाने के लिए बेस्ट जगहों में से एक है। साथ ही यह मालदीव में सबसे अच्छी घूमने वाली जगहों में से एक है, यहां की खूबी यही है कि यह बहुत अधिक मालदीव में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। इसलिए जब भी यहां घूमने जाएं, तो इस जगह को देखना भी न भूलें। इस जगह की खासियत है कि इस द्वीप पर आपको खाने के कई दिलचस्प विकल्प मिल जायेंगे और साथ ही आप यहां आसानी से ऐतिहासिक स्मारक देख सकती हैं। 

वाधु द्वीप 

वाधू द्वीप मालदीव के एक ऐसे सुंदर द्वीप के रूप में जाना जाता है, है जो सुंदर समुद्र तटों, प्रतिष्ठित परिदृश्य और मंत्रमुग्ध कर देने वाली सुंदरता प्रदान करता है। यहां का सनसेट देखना यानी सूर्य को शाम में डूबते देखने का नजारा भी काफी दिलचस्प रहता है। यह जगह रात में और सुंदर दिखती है, जब समुद्र रात के तारों जैसा जगमगाने लगता है।

फुलहाधू द्वीप 

यह जगह सफेद रेत के लिए जानी जाती है। यह जगह साफ लैगून के लिए साथ ही सफेद रेत वाले समुद्र तट, आकर्षक ताड़ के पेड़ और एक शांत वाइब्स के लिए जानी जाती है, तो आपको अगर सुकून की तलाश है, तो आपको यहां जाना ही चाहिए। फुलहाधू द्वीप को मालदीव में अवश्य घूमने वाली जगहों में से एक बनाते हैं। इस जगह की खास बात यह भी है कि यह प्राचीन द्वीप सबसे कम एक्सप्लोर की गई जगहों में से एक है और यहां लोग कम आते हैं, ऐसे में आप इस जगह शांति का दिल से मजा ले सकती हैं। खास बात यह भी है कि अगर आप यहां सोलो ट्रिप पर जा रही हैं, तो आपके लिए इससे अच्छी जगह और कोई होगी ही नहीं। फुलहाधू द्वीप आपके हनीमून के लिए मालदीव में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां आपको स्नॉर्कलिंग, डाइविंग और कछुए और डॉल्फिन स्पॉटिंग करने में काफी मजा आएगा। 

माले सिटी 

मालदीव की राजधानी माले सिटी, एक खूबसूरत जगह है, जो मालदीव के लोकप्रिय जगहों में से एक है और मालद्वीव जाने के दौरान जरूर घूमना चाहिए। राजधानी होने की वजह से भी यह काफी पसंद किये जाते हैं। माले में सबसे पुराने मस्जिद है और साथ ही साथ यह जगह स्थानीय इमारतों के लिए जाना जाता है। यहां पर कई वॉटर स्पोर्ट्स होते हैं और यहां ऊंची-ऊंची इमारतें होती हैं, जिन्हें देखना अपने आप में दिलचस्प है। यह जगह अपनी प्राचीन वास्तुकला के लिए जानी जाती है। 

नेशनल म्यूजियम मालदीव 

मालदीव का राष्ट्रीय संग्राहलय एक प्राचीन इमारत है और इसे देखने भी लोग काफी दूर-दूर से देखने आते हैं। संग्राहलय में बौद्ध और इस्लामी युग से लेकर पुरावशेषों का संग्रह है और यहां इतिहास और शिल्प प्रेमी खूब दिलचस्पी लेकर जगह को देखना पसंद करते हैं। यहां की खास बात यह है कि यहां के आभूषणों, कपड़ों और कागज की पांडुलिपियों और मानवशास्त्रीय वस्तुएं भी खूब दिखाई देती हैं, तो हथियारों से लेकर कवच तक आपको सबकुछ देखने को मिल जायेगा। इसलिए जब भी आपको मौका मिले, आप म्यूजियम देखने जरूर जाएं। 

चीन मालदीव फ्रेंडशिप 

चीन मालदीव की बात करें, तो सिनामाले ब्रिज के रूप में जाना जाने वाला चाइना मालदीव फ्रेंडशिप ब्रिज के रूप में जाना जाता है। यह माले शहर को हुलहुल द्वीप से जोड़ने वाला लगभग 2 किलोमीटर लम्बा पुल है। इस पुल का निर्माण चीन और मालदीव के बीच के बंधन को मजबूत करने के लिए किया गया था। खास बात यह है कि अभी से दस साल पहले यानी 2014 में इस परियोजना की शुरुआत की गई थी। अच्छी बात यह है कि यहां आप अपनी साइकिल या मोटरसाइकिल लेकर भी जा सकती हैं। 

कोमो कोको आइलैंड 

मालदीव को भव्य द्वीपों का गौरव प्राप्त है, फिर भी इस द्वीपसमूह का आकर्षण कोको द्वीप के बिना अधूरा है। कोमो कोको आइलैंड यहां के लोकप्रिय आइलैंड में से एक हैं। कोमो कोको आइलैंड कपल्स के लिए सबसे जरूरी आइलैंड में से एक है। तो यहां जरूर ही जाना चाहिए। यहां एन्जॉय करना न भूलें। 

मामिगिली

यह जगह व्हेल शार्क द्वीप के नाम से जाना जाता है। मामिगिली एक बड़ा द्वीप है, जो 2300 से अधिक लोगों को आश्रय देता है। इस बंदरगाह की खूबी यही है कि यहां दो बड़े-बड़े बंदरगाह हैं और यहां मछली पकड़ने में बहुत मजा आएगा। इस द्वीप के प्रमुख आकर्षणों में से एक मामिगिली व्हेल शार्क प्वाइंट है, जो देश में एकमात्र ऐसा स्थान है जहां आप व्हेल शार्क को देखने का अवसर मिल सकता है। यह स्थान एशिया में गोताखोरी और स्नॉर्कलिंग के लिए दूसरा सबसे अद्भुत स्थान माना जाता है।

मालदीव गोलिंग बीच

मालदीव ग्लोइंग बीच मुधधू द्वीप पर स्थित है, जिसे रा एटोल में वाधू द्वीप के नाम से भी जाना जाता है। समुद्रतट इन द्वीपों में सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक है।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle