img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / रहन-सहन / यात्रा

जापान : समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व वाला देश

टीम Her Circle |  अक्टूबर 07, 2024

जापान बेहद सुंदर और खूबसूरत जगहों में से एक हैं, जहां आपको घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए और हम ऐसा क्यों कह रहे हैं, आइए इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं। 

गोल्डन पवेलियन

गोल्डन पवेलियन भी जापान के अच्छे और खास शहरों में से एक रहा है और यहां की खास बात यह है कि यहां स्थित ‘किनकाकू जी’ या ‘द टेम्पल ऑफ द गोल्डन पविलेयन’ कई तरह के खास और शानदार टूरिस्‍ट प्‍लेस में से एक है। अच्छी बात यह भी है कि पूरी दुनिया से लोग यहां के नजारे को देखने आते हैं। यह एक बौद्ध जैन मंदिर है, यहां की खासियत यह है कि इसके गुंबद और मंदिर की तालाब के पानी में पड़ने वाली छाया यहां के नजारे को और भी खूबसूरत बनाती है। ये बौद्ध मंदिर यहां की संस्कृति कितायामा बुंका का प्रतिनिधित्व करता है, जो पारंपरिक कुलीन संस्कृति और नई समुराई संस्कृति का मिश्रण है.

माउंट फिजी

जापान की अगर सबसे खूबसूरत जगहों में से किसी जगह की बात की जाए तो माउंट फिजी, उनमें से एक है।  गौरतलब है कि यह जापान के सबसे ऊंचे पर्वतों में से एक हैं। साथ ही साथ यह ट्रेकिंग करने वाले लोगों के लिए सबसे खास जगह मानी जाती है। खास बात यह है कि माउंट फिजी को आप कई रूपों में देख सकती हैं। यहां की खूबसूरती देखने पूरी दुनिया के लोग आते हैं। 

टोक्यो 

टोक्यो पूरे जापान के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यह जापान के लिए खास शहर है, यहां की सबसे खास बात यह है कि यह जगह आधुनिक जापान को बखूबी दर्शाता है। इसकी खासियत यह है कि यह डिजाइन एफिल टॉवर से प्रेरित है। इस टॉवर पर आप आसानी से चढ़ भी सकती हैं। आपको एक खास जगह की बात बताएं, तो जापान का टोक्यो टॉवर का निर्माण 1958 में हुआ था। यह 333 मीटर ऊंचा यह टॉवर एफिल टावर से भी 13 मीटर ऊंचा है। सिंड्रेला कैस्ट्रॉल नदी में जोंडालैस मैजिकल नाइट इल्युमिनेशन और फेमस डिज्नी परेड का नजारा ले सकते हैं। 

हाइम सी कैसल

यह किला अपने ऐतिहासिक महत्व को पूरी तरह से दर्शाने के लिए जाना जाता है। दिलचस्प बात यह है कि इस किले की डिजाइन कुछ कारणों के बार-बार बदला गया। जेम्स बांड की कुछ फिल्मों में इसे देखा जा सकता है। इसके अलावा तोडीजी मंदिर भी सुंदर बगीचों और जंगली जीवों से घिरा हुआ है। खास बात यह है कि यह दुनिया के सबसे बड़े कांस्य बुद्ध प्रतिमा के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, गोकूदेनी मंकी पार्क एक स्प्रिंग एरिया माने जाते हैं, यहां पार्कों में बर्फ होती है और ठंड के मौसम में घाटी में रहने वाले बंदरों के लिए वरदान साबित होती है। बंदरों की बड़ी आबादी के लिए यह जगह जानी जाती है।

कामाकुरा 

जापान टोक्यो के पास एक छोटा-सा समुद्र तटीय शहर है कामाकुरा और इस जगह की सबसे खास वजह यह है कि यह शहर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है। यहां कई मंदिर, तीर्थस्थलों और समुद्र तट भी हैं और यहां आपको प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद जरूर लेना चाहिए। इस जगह की खास बात यह रही है कि कामाकुरा कानागावा प्रान्त में स्थित है, जो टोक्यो के शिंजुकु स्टेशन से ट्रेन द्वारा लगभग एक घंटे की दूरी पर है। यह जगह अपने समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक आकर्षणों के कारण जाना जाता है और पर्यटन यहां घूमने खूब आते हैं। यहां कई संग्रहालय भी हैं, जिनमें कामाकुरा आधुनिक कला संग्रहालय और कामाकुरा राष्ट्रीय संग्रहालय शामिल हैं। यह शहर अपने पारंपरिक त्योहारों और कामाकुरा महोत्सव के लिए भी जाना जाता है। प्राचीन मंदिरों और धार्मिक स्थलों की खोज से लेकर शांतिपूर्ण समुद्र तटों पर सुकून के पल जीने के लिए यह जगह हर तरह से बेस्ट है।

नारा

नारा यहां के संस्कृति वाली जगहों में से मानी जाती है। मनमोहक हिरणों और मंदिरों के लिए यह खास जगह मानी जाती है। यहां कई मंदिर, मठ, संग्रहालय और प्रसिद्ध नारा पार्क का घर, यहां आपको प्रसिद्ध जापानी संस्कृति और परम्पराओं से परिचित होने का मौका मिलेगा। यहां आपको नारा- कोएन पार्क में जाना, हिरणों के साथ घूमना और राष्ट्रीय संग्रहालय में घूमना काफी दिलचस्प तरीका है। यहां जाने के लिए कंसाई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा नारा का निकटतम हवाई अड्डा और नारा पहुंचने में लगभग डेढ़ घंटे लग जाते हैं। 

नरीता  

 

टोक्यो के खास स्थानों में से एक माना जाता है नरीता शहर। यह जगह संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता से समृद्ध शहर है। यह शहर चिबा प्रान्त में स्थित है और नरीता अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए जाना जाता है, जो ग्रेटर टोक्यो क्षेत्र के लिए प्राथमिक अंतर्राष्ट्रीय प्रवेश द्वार है। नरीता-सान कीकोकू घाटी आस-पास के क्षेत्र के शानदार दृश्य दर्शाती है। साथ ही क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है।

होकाईडो

प्राकृतिक गर्म झरनों वाली यह जगह मानी जाती है, यहां गर्म झरनों के साथ-साथ जापानी द्वीप भी आपको नजर आएगा। यह बच्चों के लिए महत्वपूर्ण जगह में से एक है। यहां छुट्टियां बिताने में बेहद मजा आएगा। फिर चाहे यहां नीले तालाब की खूबसूरती हो या चिड़ियाघर दोनों घूमने के लिए खास जगह में से एक है। गर्मियों के दौरान जापान में घूमने के लिए यह खास जगहों में से एक है। यहां जापानी भोजन का भी लुत्फ जरूर उठाएं। यहां के राष्ट्रीय उद्यानों का भ्रमण करने के लिए भी अच्छी जगह है। 

इशिगाकी

जापान के सबसे लोकप्रिय यात्रा स्थलों में से एक जगह है यह। यह द्वीप जापान में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। इस द्वीप की कोई सीमा नहीं होती है। चेरी ब्लॉसम सीजन में जापान में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों के रूप में भी माना गया है।

हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क 

यह जापान के मुख्य केंद्र में से एक है और यह एक स्मारक पार्क माना जाता है, जो परमाणु हमले के शिकार हुए पार्क में से एक है, जो मेमोरियल पार्क के रूप में याद किया जाता है। यहां आपको ऐसे कई स्मारक देखने को मिलेंगे, जो परमाणु हमले से संबंधित हैं। 

ओस्का 

यह जापान के बहुत ही प्राचीन महल में से एक है और यह महल ओस्का शहर के एक पार्क में है। इस महल को 625 ई. में जापान के जाने-माने योद्धा टोयोटॉमी हिदेयोशी ने बनवाया था। इस महल को करीब दूसरे विश्वयुद्ध में नष्ट कर दिया गया था। फिर 1965 में इस महल का फिर से निर्माण किया गया था। साथ ही यह आज टूरिस्ट प्लेस का केंद्र बन गया है। इस महल को देखने दुनियाभर से लोग पहुंचते हैं।

नागासाकी 

जापान का नागासाकी शहर, यात्रियों के लिए खास जगह है। यह देश के दक्षिण-पश्चिमी भाग में स्थित, यह अपनी पर्वत श्रृंखलाओं, हरी-भरी घाटियों और खूबसूरत समुद्र तट के लिए जाना जाता है। पर्यटक इसकी समृद्ध संस्कृति, आश्चर्यजनक दृश्यों और जीवंत रात्रिजीवन का अनुभव करने के लिए यहां आते हैं।

 

 

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle