Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. रहन-सहन
  6. /
  7. यात्रा

जंगल हो और हो दोस्तों का साथ, तो फिर क्या बात-क्या बात, जानें भारत के 5 लोकप्रिय जंगल कैंप्स के बारे में

अनुप्रिया वर्मा|Aug 06, 2023
जंगल हो और हो दोस्तों का साथ, तो फिर क्या बात-क्या बात, जानें भारत के 5 लोकप्रिय जंगल कैंप्स के बारे में

सर्दियों का मौसम शुरू होने जा रहा है, ऐसे में घूमने-फिरने के शौकीन कई जगहों पर जाना पसंद करते हैं, खासतौर से जिन्हें एडवेंचर करने में दिलचस्पी होती है, उन्हें इस समय जंगल कैम्प करने में, बोन फायर जैसी चीजें करने में काफी मजा आता है। तो आइए हम आपको भारत के कुछ ऐसे ही खास जंगल कैम्प के विकल्पों के बारे में बताते हैं, जहां आपको अपने दोस्तों के साथ जरूर जाना चाहिए।

इको कैम्प, नामेरी नेशनल पार्क, असम

असम अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए खासतौर से जाना जाता है। ऐसे में असम का यह इको कैम्प काफी लोकप्रिय है, जहां दोस्तों के साथ जंगल कैम्प किये जा सकते हैं और आप अपने दोस्तों के साथ इसे जरूर एन्जॉय करेंगी। यहां विभिन्न प्रकार की चिड़ियों को देखना भी काफी दिलचस्प होता है। यहां जाने के लिए सबसे अच्छा नवंबर से लेकर अप्रैल तक होता है।

भीमेश्वरी जंगल लॉज, कर्नाटक

कर्नाटक के मांड्या जिले में स्थित भीमेश्वरी जंगल लॉज बेहद लोकप्रिय है। यह कावेरी नदी के किनारे स्थित जंगल कैम्प है, जहां आपको ग्रुप के साथ जाने में बड़ा मजा आएगा। यहां दोस्तों के साथ बोन फायर का भी मजा लिया जा सकता है और साथ में और भी कई मजेदार चीजें की जा सकती हैं। बंगलुरु से यह बेहद नजदीक भी है। यहां के स्टेशन से केवल 105 किलोमीटर की ही दूरी पर यह स्थित है। यहां हाथी, हिरण, विभिन्न प्रकार के पशु-पक्षी भी देखने को मिलते हैं। यहां जाने के लिए नवंबर से फरवरी का महीना काफी अच्छा होता है।

ट्राइबल कैम्प, पेंच नेशनल पार्क, मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में एक से बढ़ कर एक जंगल कैम्प के विकल्प मौजूद हैं, ऐसे में ट्राइबल कैम्प की बात की जाए, तो पेंच नेशनल पार्क में यह सबसे लोकप्रिय है। यहां जाने के लिए अक्टूबर से लेकर फरवरी का महीना बहुत अच्छा होता है। यहां आस-पास इतनी जगह है कि आप यहां दो से तीन दिन आराम से गुजार सकते हैं। यहां जाने के लिए नागपुर सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन हैं।

गिर लायन सफारी कैम्प, गुजरात

गुजरात के सबसे लोकप्रिय कैम्प में से एक है, गिर लायन सफारी, जो कि गुजरात के गिर नेशनल पार्क में स्थित है। यहां खूबसूरत पेड़ों से घिरे जंगल में दोस्तों के साथ मस्ती की जा सकती है। अक्टूबर से लेकर मई तक सबसे खूबसूरत कैंप्स में से यह एक होता है, जहां आप जंगल के बीच खूब एन्जॉय कर सकती हैं।

कैम्प पॉटर हिल, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के चैल इलाके में या कैम्प पॉटर हिल्स, जो कि शिमला में हैं, यह सभी काफी अच्छे जंगल कैम्प माने जाते हैं, जहां जाकर प्राकृतिक खूबसूरती के साथ दोस्तों का साथ एन्जॉय किया जा सकता है। लेकिन यहां जाने के लिए ठंड का मौसम न चुनें। मार्च से जून के बीच ही जाना बेहतर होगा।

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle