img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / रहन-सहन / यात्रा

अंतर्राष्ट्रीय व्यंजन पर्यटन: करिए विश्व के स्वादिष्ट व्यंजनों का अनुभव

टीम Her Circle |  अप्रैल 14, 2024

पूरे विश्व में बहुत ही स्वादिष्ट तरीके से अपने खान-पान की संस्कृति को संवारा है, ऐसे में आइए जानने की कोशिश करते हैं कि किस जगह का खान-पान आखिर कैसा है। 

क्या हैं अलग-अलग जगह के फूड कल्चर  

दुनिया भर की अगर विभिन्न खाद्य संस्कृतियों की बात की जाये, तो इनमें फ्रेंच, इतालवी, स्पेनिश, जर्मन, ग्रीक, अमेरिकी, ब्रिटिश, थाई, चीनी, जापानी और भारतीय खाद्य संस्कृति सबसे अधिक लोकप्रिय है। बड़े शहरों में वियतनामी, हंगेरियन, लेबनानी और मोरक्कन व्यंजनों वाली खाद्य संस्कृति बेहद लोकप्रिय है। ऐसे में इनके खान-पान को भी जरूर एन्जॉय करने की कोशिश करनी चाहिए। 

भारतीय खान-पान

अगर खान-पान की बात करें तो पूरे भारत में सबसे लोकप्रिय खान-पान में भारतीय खान-पान आता है और यह काफी समृद्ध है और विभिन्नताओं से भरपूर है। भारतीय मसाले पूरे विश्व में लोकप्रिय हैं और यहां खान-पान में जम कर जड़ी-बूटियों का भी इस्तेमाल होता है। दरअसल, भारत में प्रत्येक क्षेत्र का अपना अनूठा व्यंजन है। भारत में जितने राज्य हैं, उतने अधिक खान-पान में विविधता है। यहां स्ट्रीट फूड की भी संस्कृति काफी लोकप्रिय है। मीठे पकवान भी यहां के लोकप्रिय खान-पान का हिस्सा है। गौर करें, तो यह जानना बेहद रोचक है कि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और यूके जैसे कई देशों ने अपनी स्थानीय संस्कृतियों में भारतीय व्यंजनों को अपनाया है।

फ्रेंच व्यंजन 

गौरतलब है कि पूरे विश्व में फ्रेंच भोजन काफी लोकप्रिय रहा है और यही वजह है कि बहुत से लोग फ्रांसीसी भोजन को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ में से मानते हैं। फ्रांसीसी व्यंजन में मुख्य रूप से मक्खन, क्रीम, वाइन, जड़ी- बूटियां, चॉकलेट और सब्जियों का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा, फ्रेंच पेस्ट्री, पनीर, ब्रेड और वाइन दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं।

चाइनीज व्यंजन 

विश्व की खाद्य संस्कृतियों में चीनी यानी चाइनीज व्यंजन के रूप में सबसे विविध फूड कल्चर में से एक हैं । आमतौर पर, चीनी भोजन में चावल या नूडल्स शामिल होते हैं। हालांकि, चीन के कई हिस्सों में, चीनी पकौड़ी स्थानीय व्यंजनों का महत्वपूर्ण स्थान है। इसके अलावा, चीनी व्यंजनों में जड़ी-बूटियों और मसालों के साथ तली हुई विभिन्न प्रकार की सब्जियों का उपयोग किया जाता है। चीनी खाना पकाने के तरीकों ने कोरिया, फिलीपींस, थाईलैंड और वियतनाम के अन्य खाद्य पदार्थों को प्रेरित किया है। चीनी भोजन की लोकप्रियता के कारण, दुनिया भर के कई शहरों में चीनी रेस्तरां हैं। उल्लेखनीय है कि भारत में अपने तरीके से चाइनीज व्यंजन को लेकर प्रयोग किये गए हैं। 

मेक्सिकन व्यंजन

मेक्सिकन खाना दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले व्यंजनों में से एक है। इन व्यंजनों की बात करें तो दुनिया भर के कई देश टैकोस, एनचिलाडास, टॉर्टिलास, नाचोस और क्वेसाडिलस जैसे मुख्य खाद्य पदार्थ परोसते जाते हैं। इस भोजन में तीखे, मसालेदार रूप से तैयार व्यंजन, ग्रिल्ड चिकन और अंडे के खास आयटम शामिल होते हैं और सबसे ज्यादा का इस्तेमाल होता है।

जापानी व्यंजन

जापानी व्यंजन दुनिया भर में सबसे महत्वपूर्ण खाद्य श्रेणियों में से एक माना जाता है। जापानी खाने की बात  करें तो अधिकांश व्यंजनों में ग्रिल्ड मछली, अचार वाली सब्जियां या गहरी तली हुई सब्जियां शामिल होती हैं, जो कि आमतौर पर उबले हुए चावल के साथ परोसी जाती हैं। इसके अतिरिक्त, टोफू पारंपरिक जापानी व्यंजनों में एक महत्वपूर्ण डिश मानी जाती है।

इतालवी व्यंजन

विश्व प्रसिद्ध शेफ हमेशा से यह मानते हुए आये हैं कि इटली यानी इतालवी व्यंजन काफी बेस्ट खाने में से एक हैं और यह अच्छे व्यंजन के रूप में जाने जाते हैं। इतालवी व्यंजनों की बात करें तो पास्ता दुनिया भर में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले और सबसे अधिक खाए जाने वाले भोजन में से एक है। पास्ता, चावल, टमाटर और पनीर से बने काफी डिशेज इतालवी व्यंजनों के रूप में इस्तेमाल किये जाते हैं और यह मूल खाद्य पदार्थ के रूप में होते ही हैं। इसके साथ ही साथ स्वादिष्ट सॉस के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के मांस, समुद्री भोजन या सॉसेज का उपयोग अक्सर क्षेत्रीय विविधताओं में किया जाता है। इनका स्वाद बढ़ाने के लिए अजवायन, तुलसी या अन्य ताजी जड़ी-बूटियों का उपयोग किया जा सकता है। पिज्जा, पास्ता, स्वादिष्ट इतालवी आइसक्रीम और परमेसन चीज के साथ भोजन इतालवी व्यंजनों में खास तौर से खाये जाते हैं। 

अमेरिकन व्यंजन

अमेरिकी भोजन की बात करें, तो यह एक किस्म के खान-पान पर निर्भर नहीं करती है, बल्कि इसमें कई आप्रवासियों की संस्कृतियां भी शामिल हैं, जो 1800 के दशक में देश में आकर बस गए थे। लेकिन लोकप्रिय खाने में कहें तो बर्गर, हॉट डॉग, फ्रेंच फ्राइज, फ्राइड चिकन और डीप-पैन पिज्जा जैसी चीजें शामिल हैं।

ग्रीक व्यंजन

ग्रीक व्यंजन को खान-पान की संस्कृति में सबसे पुरानी संस्कृति में से एक माना जाता है। जी हां, ग्रीस से जुड़ी हुई है यह संस्कृति। और इन व्यंजनों की बात करें, तो जैतून का तेल, सब्जियां , मछली और विभिन्न प्रकार के मांसाहार व्यंजन ग्रीक और ग्रीक द्वीप में खाये जाते हैं। उदाहरण की बात करें, तो ग्रीक सलाद में केवल कुरकुरा खीरे, टमाटर, लाल प्याज, जैतून के तेल शामिल होते हैं। वहीं कुछ स्वादिष्ट जैतून और फेटा चीज का एक मोटा टुकड़ा शामिल हो सकता है। ग्रीक व्यंजन अपने समुद्री भोजन के लिए भी काफी प्रसिद्ध है, जिसमें स्क्विड, मसल्स, मछली, लॉबस्टर, बैंगन से जुड़े व्यंजन जैसे मौसाका, त्ज़त्ज़िकी (एक प्रकार का दही डिप) और जाइरोस शामिल हैं। वहीं मिठाइयों की बात करें तो बाकलावा, नट्स और शहद की परतों बाली लेयर्स वाली पेस्ट्री भी ग्रीस में सबसे लोकप्रिय मिठाइयों में से एक है।

स्पेनिश व्यंजन

सी फूड यानी समुद्री भोजन स्पेनिश व्यंजनों के रूप में काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। और कई भूमध्यसागरीय देशों में पसंद किया जाता है। इनमें मुख्य रूप से लाल शिमला मिर्च, केसर, झींगा मछली, स्क्विड, झींगा, मसल्स, और लाल शिमला मिर्च से बने पारंपरिक समुद्री भोजन पसंद किये जाते हैं और शामिल होते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि स्पेन का पूरा खान-पान का मतलब केवल समुद्री भोजन हो, यह उससे भी कहीं अलग और विविध है। इस प्रसिद्ध व्यंजन में सेरानो हैम और इबेरिको हैम भी शामिल हैं। इसके अलावा, कोरिजो सॉसेज, मशरूम और ग्रिल्ड चीजें स्पेनिश खान-पान को बेहतर बनाते हैं।

लेबनानी व्यंजन

लेबनानी भोजन की अगर बात करें तो अन्य भूमध्यसागरीय देशों के व्यंजन शामिल हैं। इनमें चिकन, मछली, और खासतौर से जैतून के तेल का अच्छा-खासा इस्तेमाल होता है। साथ ही लहसुन और अन्य मसालों के साथ-साथ इसे तैयार किया जाता है। पीटा ब्रेड और कच्ची या ग्रिल्ड सब्जियां भी आम तौर पर इनके साथ परोसी जाती हैं। लेबनानी व्यंजनों में छोले भी एक आवश्यक सामग्री के रूप में शामिल हैं। इन्हें जैतून के तेल, और नींबू के रस के साथ पकाने और मिश्रित करने से एक स्वादिष्ट, पौष्टिक ह्यूमस डिप बनता है। लेबनानी मीठे व्यंजनों में बाकलावा या हलवा जैसी पारंपरिक भूमध्यसागरीय मिठाइयों के अलावा अक्सर खजूर की ताजी या सूखी किस्मों को शामिल किया जाता है। तो यह भी काफी हेल्दी व्यंजनों में से एक मानी जाती है।

टर्की ( तुर्की) व्यंजन

टर्की व्यंजन या तुर्की व्यंजन काफी स्वादिष्ट माना जाता है और खासतौर से यह व्यंजन एशिया, यूरोप और मध्य पूर्व की खाद्य परंपराओं के मिश्रण को भी दर्शाता है। तुर्की व्यंजन की खास बात करें, तो इनमें बैंगन, भरवां डोलमा और तरह-तरह की सब्जियों के सूप शामिल रहते हैं। नमकीन और मीठे दोनों प्रकार के व्यंजनों की भी बात करें, तो हेजलनट्स, अखरोट और चेस्टनट सहित कई तरह के मेवों का उपयोग किया जाता है। दही की बात करें, तो खान-पान में तुर्की व्यंजनों में खूब इस्तेमाल होता है। इसे आम तौर पर कई सब्जियों के साथ बनाया जाता है और भोजन के साथ साइड डिश के रूप में भी परोसा जाता है। तुर्की व्यंजनों की एक और खास बात यह भी होती है कि यहां की पनीर काफी लोकप्रिय होती है। इसे अलावा, यहां ठोस कॉफी, गर्म काली चाय, और अयरन ( जो कि एक प्रकार का दही पेय) है, तुर्की में काफी लोकप्रिय है।

थाई व्यंजन

थाई व्यंजनों ने भी बीते कुछ वर्षों में अपनी खास पहचान बना ली है, भारत में भी थाई फूड का मजा जम कर लिया जाता है। इन व्यंजनों की बात करें तो मीठी, खट्टी और गर्म सामग्री मिल कर थाई भोजन को खास बनाती है, थाई में तेल का इस्तेमाल नामात्र का होता है। साथ ही अगर इसके स्वाद की बात करें तो यह मसालेदार स्वाद बनाती है। खास व्यंजनों की बात करें तो पैड थाई, ग्रीन करी और टॉम यम गूंग जैसे भोजन शामिल हैं। इसके अलावा, थाई व्यंजनों में आमतौर पर चावल या नूडल्स शामिल होते हैं। थाई करी इसकी सबसे टेस्टी और लोकप्रिय डिश मानी जाती है।

 

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle