img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
रहन-सहन

स्नो फॉल का लें मजा, इन बर्फीली वादियों को शामिल करें बकेट लिस्ट में

टीम Her Circle |  जनवरी 10, 2024

सर्दी के मौसम ने दस्तक दे दी है। बर्फ की एक चमकदार सफेद परत उत्तर और पूर्वोत्तर भारत के पहाड़ों पर बरसने को तैयार हैं। स्नो फॉल को देखना अपने आप में जादू जैसा लगता है, आस-पास जन्नत महसूस होती है और ठंडी हवा आपके गालों को लाल कर देती है। यह एहसास ही काफी है सर्दियों में स्नो फॉल देखने जाने के लिए। अगर आप भी इस एहसास को महसूस करना चाहती हैं, यदि बर्फबारी का अनुभव हमेशा आपकी बकेट लिस्ट में रहा है, तो स्विट्जरलैंड क्यों जाएं, जब आप भारत में ही स्नो फॉल का आनंद ले सकती हैं। तो, सर्दी के कपड़े पैक कीजिए और तैयार हो जाइए। जाना कहां है? इस सवाल के जवाब में हम आपको दे रहे हैं 5 बेहतरीन विकल्प।

गुलमर्ग, जम्मू और कश्मीर

कश्मीर का छोटा सा शहर गुलमर्ग बर्फीली एक्टिविटीज और खेलों का केंद्र है। स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग जैसी एक्टिविटी की इच्छा पूरी करने लोग सिर्फ भारत ही नहीं, विदेश से भी यहां आते हैं। सबसे अच्छी स्नो फॉल के अलावा, यहां भारत की सबसे ऊंची और सबसे लंबी केबल कार प्रोजेक्ट गोंडोला भी है जो आपको जमीन से 2000 फीट ऊपर तक ले जाती है। बर्फ से लदे पहाड़ और सड़कों के नजारे आप जीवन भर याद रखेंगे।

मसूरी, उत्तराखंड

उत्तराखंड में पहाड़ियों की रानी के रूप में लोकप्रिय, मसूरी, भारत में सर्दियों के दौरान एक बर्फ का स्वर्ग माना जाता है। यहां आपको अपने होटल की खिड़की से ताजा सफेद स्नो फॉल देखने का बेहतरीन अनुभव मिलेगा। मसूरी के प्रसिद्ध केम्प्टी फॉल्स, हलचल भरे मॉल रोड और कंपनी गार्डन भी घूमें। बर्फ से ढके पहाड़ों, बर्फ के टुकड़ों से सजे देवदार के पेड़ों के साथ, मसूरी किसी भी इंटरनेशनल विंटर्स को फेल कर सकता है।

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

यदि आप भारत में एक ऑफबीट स्नोफॉल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं, तो देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से की ओर तवांग के लिए जाएं। यह शहर भारत के सबसे बड़े मठ का घर (मॉनेस्ट्री) होने के लिए प्रसिद्ध है। यहां आपको मन की शांति के साथ-साथ पहाड़ी संस्कृति भी आकर्षित करेगी। यहां स्पोर्ट्स एक्टिविटी बहुत कम होती है, लेकिन यहां नजारे और यहां रहने का अनुभव आप हमेशा याद रखेंगी।

युमथांग, सिक्किम

भारत में बर्फबारी के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक सिक्किम का युमथांग। इस शहर में लगभग पूरे साल बर्फबारी होती है। युमथांग को लोकप्रिय रूप से 'फूलों की घाटी' कहा जाता है। सिक्किम के फूल रोडोडेंड्रोन की 24 प्रजातियां हैं। युमथांग में हिमालय के पहाड़ों से घिरी जमी हुई झीलें, गर्म झरने, याक चरते और दूर तक फैली हुई  घास के मैदान देखने मिलेंगे। सर्दियां काफी कठोर हो सकती हैं, इसलिए एक्स्ट्रा गर्म कपड़े ले जाना न भूलें।

मनाली, हिमाचल प्रदेश

मनाली नि: संदेह भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है और एक पसंदीदा पर्यटन स्थल भी है। सर्दियों के मौसम में पहाड़ बर्फ की चादर से बर्फ से ढक जाता है। बर्फीली हवाओं, हल्की बारिश और भारी बर्फबारी के साथ बर्फ से ढके पहाड़ और चीड़ के पेड़ शानदार लगते हैं। यहां कई होटल्स ने इग्लू कमरे भी बनाये हैं, जिसका अनुभव आपको लेना ही चाहिए।

वैसे, बर्फीली जगहों का शानदार नजारा आपको हिमाचल प्रदेश के शिमला और पटनीटॉप, जम्मू और कश्मीर के पहलगांम और सोनमर्ग, उत्तराखंड के नैनीताल और औली और लद्दाख में देखने मिलेगा। तो, इनमें से किसी भी एक जगह को चुनें और गाना गाएं - ये हसीं वादियां, ये खुला आसमां…!

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle