img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
रहन-सहन

रण-उत्सव का कैसे उठाएं मजा, जानिए क्यों पूर्णिमा की रात होती हैं यहां खास

शिखा शर्मा |  जनवरी 29, 2023

गुजरात के कच्छ जिले के सबसे मशहूर शहर रण, अपने रण उत्सव के लिए देश भर में प्रसिद्ध है। इस उत्सव के लिए भुज रेलवे स्टेशन से तकरीबन 104 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। पूरे रास्ते आपको पेड़-पौधे, दूर तक फैली हुई खाली और सूखी जमीन और खूब सारी गाय दिखेंगी। रण ऑफ कच्छ में टेंट सिटी बनी हुई है, जिसका अनुभव आपको जरूर लेना चाहिए। नाम पढ़कर ही आप समझ गए होंगे कि यहां टेंट का पूरा शहर बसा होगा। जी हां, यहां 40 टेंट्स के एक सेक्शन को क्लस्टर कहा जाता है और पूरी टेंट सिटी में ऐसे 10 क्लस्टर है। रण-उत्सव अमूमन ठंड के मौसम में आयोजित होता है और हर दिन ही यहां जश्न का माहौल होता है। मतलब, आप यहां जब भी पहुंचो यहां सेलिब्रेशन का ही माहौल होता है। साफ-सुथरे होटल के रूम जैसे टेंट, यहां का मैनेजमेंट, एक्टिविटीज और अन्य सुविधाएं आपका मन मोह लेंगी। टेंट, टिकिट्स और पैकेज बुक करने के बाद यह टेंट सिटी आपको क्या-क्या देगी, आप यहां किस तरह के मजे उठा सकते हैं, आइए आपको सबकुछ बताते हैं।

पूर्णिमा - स्टार गेजिंग

कोशिश कीजिएगा कि यहां पहुंचने पर आपकी एक रात पूर्णिमा की रात हो। स्टार गेजिंग के लिए यहां आपको व्हाइट सैंड की तरफ ले जाया जाएगा और दिखाई जाएगी आसमान की दुनिया। यकीन कीजिए, यह नजारा आप कभी नहीं भूल पाएंगे। पूर्णिमा की रात इसलिए कि इस रात को चांद पूरा होता है और तारे भी अपने जोर पर होते हैं हैं। आपको यहां चांद के साथ-साथ अन्य ग्रह भी साफ-साफ देखने को मिलेंगे।

कल्चरल एक्टिविटी

कच्छ और गुजरात के लोकगीत और लोकनृत्य का अनोखा मेल यहां  कल्चरल एक्टिविटी के अंतर्गत देखने मिलेगा। टेंट सिटी में इसकी अलग जगह बनी हुई है। जहां रोज गरबा भी होता है और कठपुतलियों का नाटक भी। यहां मेहंदी भी लगाई जाती है और बड़े झूले भी होते हैं। रात को अगर आप साइट सीइंग नहीं कर रहे हैं, तब भी आपके एंटरटेनमेंट की गारंटी यहां है।

मोटर पैराग्लाइडिंग

एडवेंचर प्रेमी भी यहां निराश नहीं होंगे। ऊंट की सवारी से लेकर आसमान की ऊंचाइयां छूती यहां की मोटर पैराग्लाइडिंग भी अनुभव का सबसे मजेदार विकल्प है। शाम को सनसेट को ऊंचाई से देखना, कमाल का अनुभव हो सकता है। मोटर पैराग्लाइडिंग का मजा लेने के बाद आप भी सबसे यही कहेंगे, ‘यार 500 फीट ऊपर से दुनिया कुछ और ही दिखाई देती है।’

सनसेट और सनराइज व्हाइट सैंड

दूर तक फैली हुई सफेद रेत और इसपर पड़ती डूबते सूरज की किरणें, आप तुरंत अपना कैमरा उठाएंगे और खूब सारी तस्वीरें क्लिक करेंगे। टेंट सिटी में ही मौजूद इस व्हाइट सैंड पर सनसेट देखने लायक होता है।

शॉपिंग

 

लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © 2025 herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle

शेयर करें
img