img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / रहन-सहन / यात्रा

गर्मी में इन पांच जगहों पर बर्फीली हो जाती हैं वादियां, करें घूमने की प्लानिंग

टीम Her Circle |  मई 15, 2024

गर्मी का मौसम आने के साथ वेकेशन का भी माहौल बन जाता है। स्कूल और कॉलेज की छुट्टी के साथ साल भर के इंतजार के बाद परिवार या फिर दोस्तों के साथ गर्मी की छुट्टियों की तैयारी शुरू हो जाती है। जब बात गर्मी की होती है, तो सवाल यह आता है कि आखिर गर्मी के माहौल में कौन-सी ठंडी जगह यात्रा किया जाए। ज्ञात हो कि भारत में ऐसे कई स्थान हैं, जो कि सबसे ठंडी जगह के रूप में जाने जाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं गर्मी में ठंड में यात्रा करने के लिए कौन-कौन सी जगह आपके लिए सही रहेंगी।

रोहतांग दर्रा, मनाली

रोहतांग दर्रा, हिमालय में मौजूद एक जगह है। मनाली शुरू से ही ठंड में जाने वाली जगहों में लोकप्रिय है और रोहतांग दर्रा समुद्र तल से 4,111 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। उल्लेखनीय है कि यहां पूरे साल बर्फ की चमक दिखाई पड़ती है। जान लें कि रोहतांग पूरे कुल्लू क्षेत्र में सबसे शानदार और खूबसूरत स्थानों में से एक है। इसके साथ यह भी बता दें कि चित्रसंगी पास मनाली के लगभग 51 किलोमीटर की दूरी पर यह स्थित है। अगर आप यहां पर गर्मी में घूमने की प्लानिंग कर रही हैं, तो यह आपके लिए बहुत ही अच्छी जगहों में से एक है। रोहतांग के पास मनाली केलोंग हाइवे पर 3980 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। इसकी खूबसूरती इतनी है कि देश के साथ विदेश से लोग यहां आकर आइस-स्केटिंग और पैराग्लाइडिंग के साथ कई सारे ठंडे खेलों का आनंद यहां पर उठाते हैं। दिलचस्प यह है कि भीषण गर्मी के मौसम में भी आप यहां पर बर्फ को देख सकती हैं। लेकिन यहां पर जाने के लिए आपको एक बार भारतीय सेना से अनुमति लेनी होती है। रोहतांग के पास एक बड़ा लोकप्रिय पर्वत पंजाल भी है, जो कि पूरे साल बर्फ से ढका हुआ रहता है, हालांकि इस पहाड़ी को पार करने से पहले आपको सावधानी रखनी होगी। यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसी वजह से बहुत कम समय के लिए इस जगह को पर्यटकों के लिए खोला जाता है।

रानीखेत की सैर

गर्मियों में घूमने के लिए रानीखेत की सैर भी आपके लिए एक सही पर्याय साबित हो सकती है। रानीखेत उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित है। भारत में घूमने वाले सारे हिल स्टेशन के बीच रानीखेत आपको शांति देगा। प्रकृति की गोद में बैठा हुआ रानीखेत आपके वेकेशन के लिए एक सही जगह है। शांत और हरियाली के साथ आप यहां पर अकेले या फिर परिवार के साथ सुकून भरा वेकेशन आराम से बिता सकती हैं। रानीखेत में आप घने जंगल, चिड़, देवदार के वृक्ष, झरने, नदियां और साथ ही खूबसूरत वादियों का भी सुख उठा सकती हैं। साथ ही आप अगर सर्दियों के मौसम में रानीखेत जा रही हैं, तो आप बर्फबारी का नजारा भी देख सकती हैं। इस हिल स्टेशन की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यहां पर काफी शांति है। दिल्ली से रानीखेत की दूरी 376 किलोमीटर है। साथ ही यह रानीखेत हिल स्टेशन समुद्र तल से 1800 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। यहां पर मौसम हमेशा से खुशनुमा रहता है। माना जाता है कि इस जगह का नाता रानी से जुड़ा हुआ है। इस जगह को कत्यूरी शासक राजा सुधार देव की पत्नी पद्मिनी ने चुना था। यहां पर कई मंदिर भी हैं, जो कि इस स्थल की खूबी को और भी बढ़ाते हैं।

जम्मू-कश्मीर गर्मी के लिए बेस्ट

अगर आप जम्मू-कश्मीर में घूमने की योजना बना रही हैं, तो यहां पर एक नहीं, बल्कि कई सारी ऐसी जगहें मौजूद हैं, जो कि घूमने के लिए बेहतरीन मानी गई हैं। सबसे पहले बारी आती है, डल झील की। डल झील शिकारा करने के लिए बेस्ट है। शिकारा से पर्यटक पूरी डल झील का नजारा आराम से ले सकते हैं। साथ ही झेलम नदी भी इस जगह की शोभा को बढ़ाती है। डल झील में आप मीना बाजार भी घूम सकती हैं। साथ ही आप हाउस बोट पर रात भी आराम से बिता सकती हैं। दूसरी जगह गुलमर्ग है। गुलमर्ग समुद्र तट से 2730 मीटर की ऊंचाई पर है। गुलमर्ग को भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहां पर बर्फ वाले पहाड़, हरे घास के मैदान के साथ जंगल से भरी हुई घाटियां और पहाड़ियां यहां की शोभा को बढ़ाते हैं। यहां पर बर्फ से जुड़ी हुई राइड का भी आप आनंद उठा सकती हैं और बर्फ में खेलने का आनंद भी उठा सकती हैं। इसके बाद जम्मू-कश्मीर में आप पहलगाम में घूम सकती हैं। पहलगाम की खूबसूरती देख आप अपनी नजर नहीं हटा पायेंगी। यहां पर दूर-दूर तक फैली हुईं घाटियां इस जगह की सुंदरता का बखान करती रहती हैं। यह हिल स्टेशन 2740 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। यह श्रीनगर से 95 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। साथ ही घने जंगलों, खूबसूरत झीलों और फूलों के घास बड़े मैदान इस जगह की शोभा को बढ़ा देते हैं।

उत्तराखंड की सैर

उत्तराखंड में भी कई ऐसी जगहें मौजूद हैं, जहां पर आप गर्मियों के मौसम में घूमने के लिए जा सकती हैं। उत्तराखंड में चोपता पूरी तरह से बर्फ में ढकी हुई जन्नत है। चोपता में छह फीट तक बर्फ जमी हुई है। हालांकि बर्फ होने के कारण यहां पर कई बार पर्यटक जाकर फंस जाते हैं। यहां पर बर्फ का माहौल ऐसा है कि हरे-भरे पेड़ भी बर्फ से छिपे हुए नजर आते हैं। बता दें कि चोपता समुद्र तल से लगभग 8500 फीट की ऊंचाई पर मौजूद है और एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। चोपता की खूबी यह है कि आप इस प्रकृति के जन्नत में सड़क मार्ग से आसानी से पहुंच सकती हैं। यहां की खूबसूरती जंगल में खिलने वाले कई सारे खास फूलों से भी है। खास तौर पर बुरांश के फूल इस बर्फ की वादियों में रंग घोल देते हैं। इसके साथ ही ट्रैकिंग और हाइकिंग के शौकीन लोगों को चोपता बिल्कुल भी निराश नहीं करता है। इसके अलावा, चोपता से कुछ दूरी पर देवरिया ताल नाम की छोटी सी झील ह, जो कि इस जगह की खूबसूरती को चमका देती है। हालांकि चोपता के घने जंगल में अकेले घूमना जानवरों से आपको खतरा पहुंचा सकता है। सर्दियों में यहां पर स्नोफॉल होता है जो कि देखने योग्य है, वहीं गर्मी के मौसम में यानी कि फरवरी से अप्रैल के बीच यहां पर बुरांश फूल खिलते हैं, जिसे देखने के लिए भी काफी भीड़ जुटती है। 

याद रखें गर्मी को लिए कुछ जगह यह भी हैं

गर्मियों में वेकेशन की योजना बनाने के लिए उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में कौसानी नाम से एक जगह है, जो कि प्रकृति की गोद में है। यहां पर वॉटरफॉल, मंदिर और टी गार्डन के साथ आश्रम भी है, जो कि इस जगह की शोभा को और बढ़ा देता है। देहरादून भी गर्मियों के वेकेशन के लिए आपके और आपके परिवार के लिए एक बेहतरीन पर्याय है। यहां पर आप लाखामंडल, टाइगर फॉल, चकराता, बुधेर टॅाप, रामताल गार्डन और देव वन के साथ कई सारी जगहें मौजूद हैं। आप अपने परिवार के साथ आकर गर्मियों के वेकेशन को यादगार बना सकती हैं। उत्तरकाशी जिले में मौजूद हर्षिल जगह भी घूमने के लिए एक अच्छा पर्याय है। यह छोटा सा स्टेशन हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित कर सकता है। हर्षिल से 3 किलोमीटर दूर एक छोटा सा गांव भी मौजूद है, जो कि आकर्षण का केंद्र है। यहां से प्रकृति का अनोखा अविस्मरणीय नजारा देखने को मिलता है।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle