img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
रहन-सहन

इस साल गर्मियों की छुट्टी में एक्सप्लोर करें ये कम एक्सप्लोर किये गए डेस्टिनेशन

टीम Her Circle |  जून 02, 2023

गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में जाहिर है कि आपने गर्मी से बचने के लिए कई उपाय सोच रखे होंगे। चिलचिलाती धूप में घर से बाहर निकलने की आपको इच्छा नहीं होती होगी। लेकिन एक खास बात यह भी कि गर्मी की छुट्टियां भी तो अभी आती हैं, ऐसे में घूमने के कुछ ऐसे विकल्प आपको पता होना ही चाहिए, जहां जाकर आप सुकून की सांस ले सकती हैं, जहां आपको जरूरत से ज्यादा भीड़ नजर नहीं आएगी। 

जीरो, अरुणाचल प्रदेश 

अरुणाचल प्रदेश गर्मी के महीने में एक्सप्लोर करने के लिए सबसे शानदार जगहों में से एक हैं और यहां आपको एक बार तो घूमने-फिरने के लिए जरूर जाना चाहिए और अरुणाचल प्रदेश के लिए खास जगहों में से एक है, राज्य के निचले सुबनसिरी जिले में स्थित नगर जीरो। यह प्रांतीय राजधानी ईटानगर से 115 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, यह लड़कियों के लिए भी बेहद सुरक्षित स्थानों में से एक माना जाता है। इसलिए काफी लड़कियां यहां सोलो ट्रिप्स भी करती हैं और गर्ल ट्रिप पर भी जाती हैं। अरुणाचल प्रदेश भारत का इकलौता ऐसा राज्य है, जहां सबसे पहले सूर्योदय होता है और जीरो घाटी में इसे देखना अपने आप में एक अद्भुत बात होती है। इस जगह के अन्य प्रमुख आकर्षण कार्डो हिल्स, टैली वैली वाइल्ड लाइफ सेंचुरी जैसी जगहें हैं। 

चेम्ब्रा पीक, वायनाड 

चेम्ब्रा पीक वायनाड जिले की सबसे ऊंची चोटी और एक शानदार और बेहद खूबसूरत स्थल है। समुद्र तल से 2100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पीक दुर्लभ वनस्पतियों और जीव जंतुओं से आपको रूबरू कराते हैं। इन इलाकों में बहुत से अनेक प्रजातियों के दर्शन हो जाते हैं, यहां दिल के आकार का झील बेहद सुंदर है। ट्रेकिंग के लिए यहां काफी लोग आते हैं। कालीकट यहां का नजदीकी एयरपोट है, 

माजुली, असम 

माजुली जोरहाट जिले के उत्तरी भाग में स्थित है और ब्रह्मपुत्र नदी द्वारा मुख्य भूमि से अलग रखा गया है। यह मुख्य भूमि से ढाई किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। माजुली दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है, जो असम के ब्रह्मपुत्र नदी पर स्थित है। यह द्वीप उत्तर में सुबनसिरी नदी और दक्षिण में ब्रह्मपुत्र नदी से बना है, इसे 16 वीं शताब्दी से ही असम की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में जाना जाता है। माजुली द्वीप का मुख्य गांव नागमार है, जहां काफी आयोजन और उत्सव होते हैं। साथ ही यह पूरी तरह से प्रदूषण से मुक्त हैं। यहां की खासियत है कि यहां हजार प्रकार के चावल उगाये जाते हैं। तो यहां आने पर चावल का स्वाद लेना बिल्कुल न भूलें। 

मांडू, मध्य प्रदेश 

मध्य प्रदेश स्थित मांडू बेहद खूबसूरत है, यहां काफी दूर-दूर से लोग आते हैं। यह एक ऐसी जगह है, जहां आप खंडहर, चट्टान और पहाड़ सबकुछ देख सकती हैं। यहां के नीलकंठ मंदिर और नीलकंठ महल देखना भी पसंद करते हैं। इस जगह को खंडहरों के गांव के रूप में भी जाना जाता है। वहीं सुलतान इसे खुशियों का शहर भी कहा करते थे। 

नुब्रा वैली, लद्दाख

नुब्रा वैली का मतलब फूलों की घाटी भी होता है। इस घाटी को लद्दाख के बाग के नाम से जाना जाता है। यह घाटी गुलाबी और पीले जंगली गुलाबों से सजी है। इस घाटी की खूबसूरती यही है कि यहां रेत और पहाड़ एक साथ दिखते हैं। यहां का मौसम काफी ठंडा होता है। यह श्योक नामक दो नदियों के बीच में बसी है। डिस्किट और हंडर नुब्रा घाटी का व्यापारिक केंद्र है। यहां आप मई से सितंबर तक जाएं, बेहद अच्छा रहेगा।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle