img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors 2025
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / रहन-सहन / यात्रा

गर्मियों में लेना है बर्फीली वादियों का मजा, तो आपके लिए जन्नत यही हैं

टीम Her Circle |  जून 02, 2025

हम में से ऐसे कई लोग होते हैं, जिन्हें बर्फीले जगहों पर जाना तो पसंद है, लेकिन ठंड के महीने में कहीं जाना काफी कठिन हो जाता है। लेकिन जेहन में अगर कहीं भी यह बात हो कि आपको एक बार तो बर्फीले मौसम का मजा लेना ही है, तो मई जून के महीने में भारत के कुछ इलाकों में जाया जा सकता है। 

कुफरी, हिमाचल प्रदेश 

बर्फ से ढकी यह जगह हिमाचल प्रदेश की उन जगहों में से एक है, जहां आपको पूरे साल बर्फ का मजा लेने का मौका मिलेगा। यहां घूमने के लिए तीन से चार दिन तो आसानी से निकाले जा सकते हैं, यहां बर्फ पर खेलने जाने वाले हर तरह के गेम्स खेले जा सकते हैं, यहां परिवार के साथ वक्त बिताने में काफी मजा आएगा। यह भी स्नो डेस्टिनेशन में से एक मानी जाती है। यहां पहुंचने के लिए आपको शिमला जाना होगा, उसके बाद वहां से आपको सड़क मार्ग से जाना होगा। टैक्सी से लेकर बाकी सारी सुविधाएं यहां उपलब्ध हैं। 

नारकंडा, हिमाचल प्रदेश 

हिमाचल प्रदेश की ही खास जगहों में से एक है नारकंडा, जहां सबसे अच्छे स्कीइंग होती है, जगहों में से एक होने के लिए भी लोकप्रिय है। यह शिमला से लगभग 60 किमी दूर स्थित है, तो आप शिमला जाकर यहां घूमने जाने की योजना बना सकती हैं। यहां आकर हटू माता का मंदिर, भीम का चूल्हा, तन्नी झुब्बर झील और कचेरी जैसी जगहों पर जाना चाहिए। यहां मई से लेकर जुलाई के मौसम तक जाया जा सकता है। 

द्रास,कश्मीर

द्रास कश्मीर के सबसे अधिक ठंडे  इलाकों में से एक माना जाता है। द्रास का मौसम हमेशा ठंडा ही रहता है। यह लगभग -22 डिग्री सेल्सियस वाली जगह ही है। यहां गर्मियों में जाना भी काफी अच्छा होता है, किसी ज़माने में यह लद्दाख का हिस्सा हुआ करता था। दरअसल, यह भारत के सबसे ठंडे स्थानों में से एक माना जाता है। यहां आकर सुरु वैली, जोजिला पास और कारगिल देखना आपके लिए आसान होगा। 

रोहतांग पास, हिमाचल प्रदेश 

हिमाचल प्रदेश में स्थित रोहतांग पास काफी लोकप्रिय जगह है, यह वह जगह है, जो कुल्लू को हिमाचल प्रदेश में लाहौल और स्पीति घाटी से जोड़ता है, इस जगह आकर आपको एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसे स्केटिंग, स्नो स्कूटर, स्कीइंग करने में काफी मजा आएगा। सो, अगर गर्मियों में बर्फ का मजा लेना है तो, पिरवार संग रोहतांग पास जरूर जाएं। 

औली ,उत्तराखंड

औली, उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत इलाकों में से रहा है। यहां पहुंचना हालांकि कठिन रास्तों में से एक हैं,  लेकिन आप जब यहां जाएंगी, तो आपको यहां से वापस आने का मन नहीं होगा। यहां जाने के लिए देहरादून हवाई अड्डे पर जाना होगा या फिर देहरादून रेलवे स्टेशन तक जाएं, फिर वहां से टैक्सी लेकर औली का सफर तय करें। यह जगह आपके लिए भारत के स्कीइंग गंतव्य के रूप में जाना जाता है। इस जगह को भी उत्तराखंड का स्विट्जरलैंड ही माना जाता है। यहां एशिया का दूसरा सबसे लंबा रोप वे है। यहां बर्फ का मजा पूरे साल लिया जा सकता है।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle