img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
रहन-सहन

यूरोप घूमने की प्लानिंग कम बजट में भी हो सकती है, जानें इसके खास डेस्टिनेशन

टीम Her Circle |  दिसंबर 22, 2023

जब भी बात बाहर घूमने की होती है, तो जेहन में यूरोप का ख्याल जरूर आता है, क्योंकि यूरोप में ऐसी कई जगह हैं, जिन्हें घूमने के दौरान एक्सप्लोर करना ही चाहिए, तो आइए जानें, ऐसी कौन सी जगहें हैं, जो आपको कभी मिस नहीं करना चाहिए। अच्छी बात यह है कि यह यूरोप के महंगे बजट होने के बावजूद, कम बजट में घूमने का मौका मिल जायेगा। 

हंगरी

हंगरी को यूरोप के सबसे सस्ते देशों में से एक माना जाता है। बुडापेस्ट से इतर यह अद्भुत शहर है, खासतौर से यहां का राष्ट्रीय उद्यान और कई ऐसे अजूबे देखने को मिलेंगे, जो काफी दिलचस्प हैं। हंगरी को रेड वाइन का घर माना। यह बुक्क पहाड़ों के बीच स्थित है। इसके अलावा यहां लम्बी यात्रों पर जाने के लिए, प्राकृतिक झरनों के पास सुकून के पल जीने के लिए काफी अच्छी जगहों में से एक है। यह जगह यूरोप के बाकी महंगे स्थानों से काफी सस्ते स्थानों में से एक हैं। हंगरी का लेक बालटन गर्मी के मौसम में घूमने के लिए सबसे परफेक्ट जगह है। 

चेक गणतंत्र

चेक गणराज्य यूरोप में यात्रा करने के लिए सबसे सस्ती जगहों में से एक हैं। सेस्की क्रूमलोव का यह प्यारा शहर 

बेहद सुंदर है, यह रंगीन शहर पर्यटकों के अनुकूल है और सबसे ऊपर है। इसे बजट के भी अनुकूल माना जाता है और साथ ही यहां के व्यंजन भी काफी पसंद किये जाते हैं। इस शहर में अद्भुत महल, उद्यान हैं, जहां आप खूब घूम सकती हैं। इस जगह को किस्से और कहानियों का  शहर माना जाता है। यहां भी पैदल यात्रा करते हुए आप जीवन को खूब एन्जॉय कर सकती हैं। यहां के म्यूजियम, चर्च और ऐसी जगह हैं, जो एक बार तो जरूर घूमना चाहिए। 

पोलैंड, स्लोवाकिया और रोमानिया 

पोलैंड और रोमानिया तो एक बार घूम के आना ही चाहिए। पोलैंड विस्तुला नदी पर स्थित है और यहां आपको खाने पीने की काफी अच्छी चीजें मिल जाया करेंगी। रोमानिया में प्राकृतिक नजारे देखते ही बनते हैं। यहां के खूबसूरत लैंडस्केप कमाल के लगते हैं। इसके अलावा, स्लोवाकिया में भी सुंदर पहाड़ और कई महल हैं, जहां आप यूरोप की बर्फीली सुंदरता के नजारे देख सकते हैं। 

बुल्गारिया 

बुल्गारिया भी यूरोप के जाने-माने जगह में से एक है, यह अपने विचित्र गांवों, पहाड़ों और खूबसूरत बीच के लिए सबसे अधिक जाना जाता है, यूरोप की खूबसूरत जगहों में से हैं। यहां आकर आपको पुराने और आधुनिक टाउनशिप का अद्भुत नजर देखने को मिलेगा। पुराने चर्च, म्यूजियम घूमने के लिए सोफिया सबसे अच्छे हैं, इसके अलावा वर्ण, प्लोवदीव रुमानी लोगों का भी पसंदीदा जगह माना जाता है। नसीबर भी काला सागर के तट पर स्थित है। बाँसको और सोजोपोल में भी काफी जगह घूमने आते हैं लोग। 

पुर्तगाल

पुर्तगाल भी यूरोप की सबसे खूबसूरत जगह है, यहां पुर्तगाल के कई प्राकृतिक नजारे और प्राचीन वास्तुकला आपको देखने को मिलेगी। यह काफी सस्ता डेस्टिनेशन भी माना जाता है, यहां आपको दो हजार में होटल मिल जाते हैं।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle