img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
रहन-सहन

सागर की लहरों से है प्यार ? तो लें क्रूज का मजा

टीम Her Circle |  अगस्त 16, 2023

बात जब घूमने की आती है, तो ऐसे कई अनुभव  हैं, जो आपको जरूर लेने चाहिए, पहाड़ों, समुद्र के किनारे से अलावा भी अगर आप अपनी जिंदगी में एक रूमानी और अलग मिजाज की खुशी महसूस करना चाहते हैं, तो क्रूज के विकल्प के अच्छा कुछ नहीं होगा। तो आइए, आपको भारत के पांच क्रूज सफर के बारे में बताते हैं, जिन पर आपको सैर करना चाहिए। 

मुंबई से गोवा

मुंबई से गोवा जाने का अपना मजा है, गोवा मुंबई के पास एक ऐसा गेटवे है, जहां ट्रेन, फ्लाइट और सड़क मार्ग से जाने का अपना मजा होता ही है। अब एक नया मजा आपको मुंबई से गोवा क्रूज पर जाने में भी आएगा। जी हां, मुंबई से गोवा के बीच क्रूज सर्विस शुरू हो गई है और जिसका मजा आप आप केवल सात हजार रुपये में ले सकती हैं। मुंबई के नए डोमेस्टिक क्रूज टर्मिनल से शुरू होने वाले इस क्रूज का नाम अंगरिया है, यहां यात्रियों को भोजन, रिफ्रेशमेंट और नाश्ता सबकुछ मिलता है। क्रूज में एक बार में करीब 500 यात्री सफर कर सकते हैं। मुंबई से चल कर गोवा जाने वाला यह क्रूज रत्नागिरी, मलवां, विजयदुर्ग और राजगढ़ जैसी जगहों पर हॉल्ट करता है, इस क्रूज में कई तरह के रेस्टोरेंट, स्विमिंग पूल और मनोरंजन के लिए खास कमरा भी है।

अंडमान आईलैंड का अपना मजा 

जिन्हें बीच पर जाना पसंद है,  उन्हें अंडमान का मजा आएगा ही। जी हां, अंडमान किसी जन्नत से कम नहीं हैं, यहां की ग्लास बॉटम क्रूज शिप भी काफी लोकप्रिय है। इस क्रूज में सबसे खास बात यह होती है कि यह कांच का है, तो आप जल के जीव जंतुओं को आसानी से देख पाएंगे। 

कोच्चि में क्रूज 

केरल के कोच्चि में भी क्रूज का अपना मजा होता है, जिसमें आप शिप में बैठ कर, एक अलग ही मजा ले  सकते हैं। यहां से कई खास नज़ारे देखने को मिलते हैं, साथ ही यहां का मौसम भी काफी खुशनुमा होता है। यहां पूरे 12 साल पर्यटकों का तांता लगा रहता है। यहां आपको आपके बजट और समय के मुताबिक़ क्रूज मिल सकता है। 

गोवा में रहते हुए क्रूज का मजा 

गोवा में भी एक से बढ़ कर, एक क्रूज पार्टी होती है, खासतौर से क्रिसमस और नए साल में जम कर लोग आते हैं, यहां की पार्टी में नाचना-गाना, एन्जॉय करना और तरह-तरह के सी फूड का लुत्फ आसानी से उठाया जा सकता है। 

गोल्डन ट्रैंगल क्रूज

भारत में सबसे अनोखे क्रूज ट्रेवल की बात की जाए, तो 12 रातों का यह क्रूज ट्रेवल आपको मिस नहीं करना चाहिए। इस क्रूज ट्रिप की शुरुआत नयी दिल्ली से होती है और कोलकाता इसका अंतिम डेस्टिनेशन होता है। इस ट्रिप की खासियत होती है कि इसमें गंगा नदी की पवित्रता को महसूस कर पाएंगी।  इसमें आपको बड़े होटल रुकने की व्यवस्था की जाती है। नयी दिल्ली, आगरा, जयपुर और कोलकाता का सफर खूब एन्जॉय करते हुए पूरा किया जा सकता है। परिवार के साथ ऐसे ट्रिप पर जाना एक अलग ही अनुभूति देगा।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle