img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
रहन-सहन

गर्मी में एयर कंडीशनर से नहीं, इन 6 अनोखे पौधों से पाएं ठंडक

प्राची |  अप्रैल 09, 2023

गर्मी का आगाज हो चुका है। किचन की तपन से लेकर लिविंग रूम के साथ बेडरूम के बढ़ते हुए तापमान में रहना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में एयर कंडीशनर काफी हद तक गर्मी में राहत जरूर देती है, लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि मशीन के बदले आप प्राकृतिक तरीके से अपने घर में ठंडक के साथ अच्छी सेहत का भी स्वागत कर सकती हैं। यह उन लोगों के लिए भी कारगार तरीका है, जिनके घर में एसी या कूलर मौजूद नहीं है। कहते हैं कि प्रकृति की गोद में दुनिया समाई है। प्रकृति की यह अनोखी भेंट आपके घर को ठंडक से भर देगी। प्रकृति द्वारा निर्मित कुछ ऐसे अनोखे पौधे हैं, जो कि गर्मी के मौसम में राहत भरी सांस लेने का मौका देते हैं। इन प्राकृतिक तरीकों से आप अपने घर का बढ़ता हुआ तापमान कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से। 

क्रोटोन के पौधे से मिलेगी साफ हवा

सबसे रंगीन दिखने वाला यह पौधा लाल, पीला, नारंगी के साथ कई सारे रंगों से भरा होता है। क्रोटोन सकारात्मक ऊर्जा देने के साथ हवा को साफ करने का भी काम करता हैं। क्रोटोन के रंग-बिरंगे पत्ते हवा में मौजूद हानिकारक तत्वों को भी अपने भीतर सोख लेती हैं। 

एलोवेरा के पौधे से घर ठंडा

कई लोग ऐसे हैं, जो कि अपने घर की बालकनी या फिर दरवाजे के बाहर एलोवेरा का पौधा लगाते हैं। ऐलोवेरा में सेहत और सौंदर्य से जुड़ी कई सारी खूबी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एलोवेरा में घर को ठंडा रखने की खूबी भी होती है। आपके बाल और त्वचा के लिए, जहां ऐलोवेरा में मौजूद तरल पदार्थ को औषधि माना गया है, वहीं संपूर्ण पौधा गर्मी में राहत का माध्यम है।  माना जाता है कि घर में ठंडक लाने के लिए इसे बालकनी में लगाना चाहिए। घर के तापमान को सामान्य करने में ऐलोवेरा के पौधे की बड़ी भूमिका है। 

मनी प्लांट के पौधे से घर की हवा साफ

मनी प्लांट का घर और दफ्तर में होना आम बात है। यह सबसे सस्ता- टिकाऊ और आराम से बढ़ने वाला पौधा है। घर में मनी प्लांट लगाने के कई सारे फायदे हैं। मनी प्लांट को सूरज की रोशनी की जरूरत नहीं होती है। इस वजह से इसमें काफी ठंडक होती है। आप अगर मनी प्लांट की पत्तियों को स्पर्श करके देखेंगी, तो पायेंगी कि यह खुद को भी ठंडक देती हैं। इस वजह से मनी प्लांट को घर के लिविंग रूम या फिर बेडरूम में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा भी मिलने के साथ साफ हवा भी मिलती है।

स्नेक पौधा करेगा एयर फिल्टर का काम

इस पौधे के नाम में भले ही स्नेक क्यों न हो, लेकिन यह जितना खूबसूरत है उतना ही फायदेमंद है। स्नेक पौधा  तलवार की तरह नजर आता है। इसकी पत्तियां ऊपर की तरफ बढ़ती जाती हैं। इस पौधे को आप घर के भीतर रख सकती हैं। माना जाता है कि स्नेक पौधे के भीतर हवा को साफ करने की खूबी होती है। रात में यह अपने काम तेजी से करता है। स्नेक का पौधा रात को कार्बन डाइऑक्साइड को ऑक्सीजन में बदल देती है। बहुत ही कम पानी के साथ इसका रख-रखाव किया जाता है। यह भी कहा जाता है कि स्नैक का पौधा हवा में फैले जहरीले प्रदूषकों को हटाने का काम करता है। स्नैक पौधे को प्रमुख तौर पर इंडोर एयर फिल्टर पौधा भी कहा जाता है। 

ऐरेका पाम से प्रदूषण होगा कम

घर की शोभा बढ़ाने के साथ ऐरेका पाम का पौधा घर के माहौल को भी बेहतर कर देता है। ऐरेका पाम गर्मी से जुड़ी एक बड़ी समस्या से छुटकारा दिला सकती है।गर्मियों में घर में एयर कंडीशनर का अधिक उपयोग होता है, ऐसे में आप शुष्क हवा का सामना करती हैं। ऐरेका पाम का पौधा आपके घर के भीतर की नमी को नियंत्रित करके पूरे वातावरण को संतुलित करता है। एक अध्ययन में यह भी पाया गया है कि ऐरेका पाम घर के भीतर के प्रदूषण को कम करने में सहायक होता है। इससे आप घर के भीतर प्रदुषण मुक्त हवा पा सकती हैं। अगर आप ऐरेका पाम को घर के भीतर रखती हैं, तो यह अधिक ऑक्सीजन देता है।

बेबी रबर का पौधा त्वचा के लिए गुणकारी

अगर आप घर के लिए महंगे एयर प्यूरिफायर खरीदने की सोच रही हैं तो, जरा ठहरें। बेबी रबर प्लांट आपके लिए एक बढ़िया प्राकृतिक विकल्प है। सबसे खूबसूरत दिखने वाला बेबी रबर प्लांट के कई सारे फायदे हैं। गर्मी के मौसम में अधिक तापमान के कारण कई लोगों को त्वचा में जलन और लाल निशान की तकलीफ हो जाती है, ऐसे में बेबी रबर प्लांट में मौजूद एटी इंफ्लेमेटरी गुण आपकी त्वचा की इस परेशानी को सुलझा सकता है। माना गया है कि इसे लगाने से आपको किसी प्रकार की त्वचा से जुड़ी एलर्जी नहीं होती है। आयुर्वेद में भी बेबी रबर पौधे का इस्तेमाल किया जाता है। घर के भीतर बेबी रबर प्लांट लगाने से यह वायु को साफ रखने के साथ घर के भीतर नमी को बनाए रखता है।

 

लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © 2025 herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle

शेयर करें
img