img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / रहन-सहन / डेकोर

मक्खियों से नहीं होगी परेशानी, अपने घर में लगाएं ये पांच पौधे

टीम Her Circle |  फ़रवरी 10, 2025

गर्मी का मौसम हो या फिर कोई दूसरा मौसम क्यों न हो, मक्खियों और मच्छर हर मौसम में आपके किचन से लेकर बेडरूम में चले आते हैं। अक्सर देखा जाता है कि गर्मी के मौसम में मच्छर और मक्खियां अधिक परेशान करते हैं। कई बार लोग इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए बाजार से कोई न कोई प्रोडक्ट लेकर आते हैं, ताकि मक्खियों और मच्छरों से निजात पाया जा सके। क्या आप जानती हैं कि आप घर पर ही पौधों के जरिए मक्खियों और मच्छरों से राहत पा सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

तुलसी

तुलसी का पौधा लगभग हर घर में मौजूद होता है और आप तुलसी के पौधे के जरिए मक्खियों और मच्छरों के अलावा और भी कई उड़ने वाले किटाणुओं को अपने घर से दूर रख सकती हैं। तुलसी एक ऐसा पौधा है, जो कि बड़ी आसानी से बाजार में मिल जाता है। 

नीम का पौधा

गांव में आपने अक्सर हर घर के बाहर एक नीम का पौधा जरूर देखा होगा। मच्छर, मक्खी और छोटे-छोटे कीड़ों को दूर करने के लिए गांव में इस तरीके का इस्तेमाल किया जाता है। आप भी अपने घर के बाहर नीम का पौधा लगाकर खुद के घर को मक्खन और मच्छरों से सुरक्षित रख सकते हैं। अगर आपके घर के बाहर बगीचा है, तो आप वहां पर नीम का पेड़ जरूर लगाएं।

तेजपत्ता(बे लीफ )

बे लीफ यानी तेजपत्ता आप अपने किचन के मसालों में आसानी से पा सकती हैं। आप इसे अपने घर के आसपास के गार्डन या फिर बालकनी में लगा सकती हैं। अगर आपके पास तेजपत्ता का पौधा नहीं है, तो आप तेजपत्ता यानी कि तेजपत्ता को लेकर जला लें और फिर उसका धुआं कमरे में फैलाएं। इससे आपके घर की मक्खियां और मच्छर भाग जाते हैं और साथ ही आपके घर का माहौल भी सकारात्मक हो जाता है। 

गेंदा का फूल 

गेंदा का फूल अक्सर घर में त्योहार के समय काम आता है। इसी फूल से आप अपने घर में मक्खियों और मच्छरों की एंट्री रोक सकती हैं। गेंदा के फूल से आप अपने घर की बालकनी को भी खूबसूरत बना सकती हैं। इसके साथ आप गेंदा के फूल के पौधों को अपने घर में सजा कर खुद को मक्खियों और मच्छरों से दूर रख सकती हैं। 

लैवेंडर

लैवेंडर को एक तरह से नेचुरल तरीके की मच्छर भगाने वाली दवाई कहा जाता है। मच्छरों को भगाने के लिए जितने भी बाजार में दवाईयां मिलती हैं, सभी में लैवेंडर का इस्तेमाल किया जाता है। आप अपने घर में भी लैवेंडर का पौधा लगाकर मच्छरों और मक्खियों को दूर रख सकती हैं। साथ ही आपका घर लैवेंडर की महक से भर उठेगा।




शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle