img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / रहन-सहन / डेकोर

पाम ट्री नहीं है सिर्फ ‘शो प्लांट’, जानिए घर में लगाने के अन्य फायदे

टीम Her Circle |  दिसंबर 14, 2024

घर में पेड़ लगाना हमेशा सुखद एहसास लेकर आता है। साथ ही घर के वातावरण को भी ठीक रखता है। लेकिन कई बार हम इस बात से अनजान होते हैं कि आखिरकार घर में कौन-सा पौधा लगाना चाहिए या नहीं। तो हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि आपको घर में कौन-सा पौधा लगाना चाहिए। क्या आप जानती हैं कि आप के घर के लिए पाम ट्री एक बेहतरीन माध्यम है ऊर्जा लाने के लिए। आइए विस्तार से जानते हैं।

शो प्लांट ही नहीं, हैं कई फायदे

पाम ट्री को अक्सर लोग शो यानी कि सजावट के लिए लगाए जाने वाला प्लांट समझ कर इसका उपयोग करते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। पाम ट्री के कई सारे और भी गुण हैं और यह काफी अधिक गुणों से भरपूर होता है। एक तरफ इस पौधे को घर में लगाना और मेंटेन करना आसान होता है, वहीं सेहत के लिए इसके अनेक फायदे हैं। कई बार गर्मी की सूखी हवा के कारण आंखों के साथ चेहरे और शरीर की त्वचा और गले में भी खुजली होने लगती है। ऐसे में पाम ट्री का पौधा लगाने से यह हवा में नमी को बरकरार रखता है। जानकारों का कहना है कि यदि आप अस्थमा या फिर किसी अन्य तरह की बीमारियों से पीड़ित हैं, तो एक बार आपको अपने घर में पाम ट्री जरूर लगाना चाहिए। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। 

तनाव में होती है कमी

गौरतलब है कि निजी और प्रोफेशनल जीवन को बैलेंस करने के दौरान हम सभी को तनाव का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पाम ट्री से काफी मदद मिलती है। एक तरफ जहां पाम ट्री घर की सजावट में काम आता है, तो वहीं दूसरी तरफ पाम ट्री आपके जीवन में तनाव को भी कम करता है। हाल ही में एक अध्ययन में पाया गया है कि पाम ट्री को घर में लगाने से आपका मानसिक तनाव 20 से 30 प्रतिशत तक कम हो जाता है। यह माना गया है कि इस पौधे को लगाने से आपके परिसर के वातावरण में नकारात्मकता में भी कमी आती है।

ऑक्सीजन को बढ़ाने में करता है मदद

पाम ट्री आपके आस-पास के पौधे में ऑक्सीजन को बढ़ाने में सहायक होता है। पाम ट्री के जरिए आप अपने आस-पास के वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ा सकती हैं। जाहिर है कि आपके माहौल में सही ऑक्सीजन होने और मिलने से आपको सांस लेने में आसानी होती है।

ह्यूमिडिटी से राहत 

पाम ट्री लगाने से आप अपने घर के परिसर में ह्यूमिडिटी की स्थिति में बदलाव ला सकती हैं। दरअसल, पाम ट्री का पौधा वातावरण को मॉइश्चराइज करने का काम करता है। इस वजह से आप अपने घर में ह्यूमिडिटी को संतुलित करने में सहायक हो सकती हैं। सो, अगर आपके घर में हीटर का प्रयोग होता है, तो उसकी गर्म हवा को शांत करने में भी पाम ट्री कारगर साबित होता है।

ऐसे करें देखभाल

पाम ट्री की भी देखभाल करने का एक खास तरीका होता है। उल्लेखनीय है कि पाम ट्री का रख-रखाव अधिक नहीं करना होता है। यह पौधा अपने आप में खुद का पोषण करने में सक्षम होता है। इसे घर में लगाने पर इसमें ओवरवाटर्ड यानी कि अधिक पानी देने की आवश्यकता नहीं होती है। इसकी खासियत यह भी होती है कि पाम ट्री तेजी से बढ़ता भी है। ऐसे में आप इसके आकार को नियंत्रित करने के लिए इसे आसानी से काट भी सकती हैं। आप इसे घर के अंदर रखें, तो ज्यादा अच्छा होता है। साथ ही साथ पाम ट्री को कम प्रकाश की आवश्यकता होती है।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle