img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / रहन-सहन / डेकोर

दिवाली में घर में रौनक लाएं, क्रिएटिविटी से घर सजाएं, महंगी खरीदारी को भूल जाएं

अनुप्रिया वर्मा |  October 21, 2022

दिवाली की तैयारियों में अमूमन हम इस बात का ख्याल नहीं रखते हैं कि हम घर की सजावट का सामान खरीदने के चक्कर में अपने बजट का ध्यान नहीं रखते हैं और फिर दिवाली खत्म होने के बाद हमें इसका ख्याल आता है। जबकि दिवाली में घर सजाने के ऐसे कई तरीके हैं, जिन्हे आसानी से घर की पुरानी चीजों से बनाया जा सकता है। तो हम यहां कुछ ऐसे ही तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।

तोरण

दिवाली में घर सजाने के लिए सबसे ज्यादा तोरण पसंद किए जाते हैं, क्योंकि यह दरवाजों की खूबसूरती बढ़ा देते हैं। ऐसे में बाजार में तो काफी डिजाइनर तोरण मिल जायेंगे, लेकिन घर पर भी इसे आसानी से बनाया जा सकता है। जैसे पुरानी पड़ी बोतलें होती हैं, उन्हें काट कर, अलग रूप देकर सजाया जा सकता है। रंग-बिरंगे लेसेज से इसे सजाया जा सकता है। इसके अलावा नारियल की खोपड़ी इस्तेमाल के बाद, DIY करके बनाई जा सकती है। आजकल इंटरनेट पर कई ऐसे ट्यूटोरियल होते हैं, जिन्हें देख कर आप घर में आसानी से इसे बना सकती हैं। प्लास्टिक के फूलों से भी तोरण बनाया जा सकता है। 

डेकोरेटिव लैंप्स

डेकोरेटिव लैंप शेड्स बनाना भी घर में आसान होता है। पुरानी इस्तेमाल की गईं चीजों से खासतौर से प्लास्टिक की बोतलें, कार्टन से भी खूब सुंदर तरीके से लैंप्स बनाए जा सकते हैं। कांच की बोतलों से भी लाइट्स होल्डर बनाये जा सकते हैं। रस्सी का इस्तेमाल करके भी पुरानी बोतलों को सजाया जा सकता है और इसे लैंप होल्डर का रूप दिया जा सकता है। 

कैंडल होल्डर

कैंडल होल्डर बनाने के लिए पुरानी घर में पड़ीं सीडी, प्लेट्स, कप और बाकी चीजों को रीसायकल करके सुंदर कैंडल होल्डर बनाए जा सकते हैं। पिछली दिवाली के बचे हुए दीयों का भी उपयोग, रीसायकल करके कैंडल होल्डर के रूप में किया जा सकता है। पुराने पड़े शीशे के गिलास और कांच की चीजों को भी रंग-बिरंगे पेंट की सहायता से कैंडल होल्डर बनाया जा सकता है। टीन के बर्तन, मिट्टी के बर्तनों को भी कैंडल होल्डर में बदला जा सकता है।

घर में पड़ीं पुरानी साड़ियां, जो अब आपको पहनना पसंद नहीं हैं, आप उन्हें फिर से इस्तेमाल करके सुंदर कुशन कवर बना सकती हैं। यकीन मानिए, आपके लिविंग रूम में इससे चार चांद लग जायेंगे। इसके लिए घर में पड़े ऊन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, क्रोशिया का भी तरीका अपनाया जा सकता है। इसके अलावा, टेबल रनर, मैट्स और डोर मेट्स भी बनाये जा सकते हैं। 

DIY फाउंटेन 

आप पिछले साल के बचे दीयों से बेहद खूबसूरत पानी का फाउंटेन बना सकती हैं, जी हां, फाउंटेन बेहद खूबसूरत नजर आते हैं, लेकिन बाजार में काफी महंगे भी आते हैं, इसलिए जरूरी है कि आप पुराने दीयो से इसे बनाएं और सजाएं।  इंटरनेट पर कई विकल्प हैं, इसको बनाने के लिए, जिसे देख कर आप घर के किसी खास कोने के लिए फाउंटेन बना सकती हैं।

 

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle