img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / रहन-सहन / डेकोर

घर को दें क्रिसमस वाला सेलिब्रेशन मूड

टीम Her Circle |  दिसंबर 25, 2024

क्रिसमस बस आने को है, यह एक ऐसा समय होता है, जब आप अपने परिवार के साथ काफी एन्जॉय करती हैं, ऐसे समय में हर कोई हैप्पी मोड में रहता है। ऐसे में अगर घर में भी अच्छी और पॉजिटिव वाइब्स रहे, तो कितना अच्छा होगा न, इसलिए हम आपको क्रिसमस के ऐसे 5 तरीके बताने जा रहे हैं, जिनसे आप अपने घर को डेकोरेट कर सकती हैं। आइए, जानें विस्तार से। 

वॉल माउंटेड वुडेन क्रिसमस ट्री 

क्रिसमस के मौके पर सबसे खास अगर कोई बात होती है, तो वह क्रिसमस ट्री को सजाना ही होता है। ऐसे में अगर वॉल माउंटेड क्रिसमस ट्री बनाया जाए और उसे सजाया जाए, तो पूरे लुक में चार चांद लग जाते हैं। इसके लिए, अगर आपके घर में स्पेस या जगह की कमी है, तो इस ट्री को आप खुद बना सकती हैं, इसके लिए आपको कुछ वूडेन शेल्फ चाहिए होंगे और फिर इसे ट्री का शेप देकर, इसको अपने कमरे में टांग दें, फिर इसे क्रिसमस में मिलने वाले खूबसूरत एसेसरीज या गुडीज से सजा दें, यह बेहद खूबसूरत नजर आएंगे। उसमें कई तरह के लाइट्स लगा लें और फिर इस पर कैंडल लगा दें, इससे पूरी तरह से फेस्टिव लुक आएगा। 

मेमोरीज 

क्रिसमस साल के आखिरी समय में आने वाला ही एक त्यौहार होता है, ऐसे में कोशिश यही होनी चाहिए कि इस साल के जो भी कुछ खास मोमेंट्स रहे हैं, उनकी एक झलक को भी एक डेकोरेटिव स्टाइल में सजाया जा सकता है। बच्चों की क्रिसमस पार्टी के आधार पर उनको पेंटिंग बनाने के बारे में कहें और फिर उन्हें भी सजा सकते हैं, इससे भी आपके घर की रौनक बढ़ेगी और फिर उनका हौसला भी बढ़ेगा। 

DIY करें 

आप चाहें तो बाहर की चीजें खरीदने की बजाय DIY करें, स्टार्स और स्नो फ्लेक्स बनाने में भी बहुत मजा आया, आप घर में पड़े सामने से भी DIY कर सकती हैं।  क्रिसमस ट्री बनाएं, फिर टोपी बनाएं, वंडरलैंड तैयार करें। आप चाहें तो सितारें या स्टार्स बनाने के लिए या बर्फ के टुकड़ों का एक कार्डबोर्ड कटआउट लें और बस उन्हें चिपका दें। कार्डबोर्ड को एक तार से बांधें, और इसे छत से लटका दें, यह बहुत ही खूबसूरत लुक आएगा। क्रिसमस ट्री को भी बेहद खूबसूरती से घर में ही सजाया जा सकता है, रेडीमेड लाने की बजाय आप इसे घर में ही खुद से बना सकती हैं, इसमें आपको मजा भी आएगा। 

वॉल पेपर से दें नया लुक 

क्रिसमस के मौके पर आप अपने घर पर वॉल पेपर लगा सकती हैं, यह भी घर को काफी अलग लुक देता है। क्रिसमस के आधार पर थीम तय करके इसे सुंदर सजाया जा सकता है। वॉल पेपर के साथ-साथ  रंग-बिरंगी कैंडल्स से भी अपना घर सजा सकती हैं और पुरानी बोतलों को पेंट करके भी उसे सजाया जा सकता है। 

ग्लास लाइट से खूबसूरत लुक

ग्लास लाइट से भी क्रिसमस में नया लुक आएगा। ग्लास लाइट क्रिसमस के मूड को एकदम बना देता है, इसलिए ग्लास लाइट की कई वेरायटी को काफी सुंदर तरीके से सजाया जाता है। ग्लास लाइट को आप एक कोने में लगा सकती हैं। ग्लास लाइट को हैंग भी कर सकते हैं। ग्लास लाइट भी क्रिसमस के दिन को खास बन देता हैं।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle