img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / रहन-सहन / डेकोर

DIY : इन 5 तरीकों से बनाएं होम तोरण और सजाएं अपना घर

रजनी गुप्ता |  जनवरी 24, 2025

भारतीय संस्कृति में खुद को सजाने-संवारने के साथ घर को सजाने की भी परंपरा रही है और इसमें तोरण की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही है। तो आइए जानते हैं विविध त्यौहारों पर घर को सजाने के लिए कैसे बनाएं घर की चीजों से होम तोरण।

बिना क्रोशिया और सांचे के ऊन से बना तोरण

image courtesy: @https://it.pinterest.com/

सामग्री:

रंग-बिरंगी ऊन

कैंची

मजबूत धागा या पतली रस्सी

गोंद (यदि आवश्यक हो)

सुई

बनाने की विधि:

सबसे पहले पोम-पोम बनाने के लिए ऊन का एक लंबा टुकड़ा लें और इसे अपनी चार उंगलियों पर लगभग 50 बार लपेट लें। अब इसे उंगलियों से सावधानी से हटाकर बीच में ऊन का छोटा टुकड़ा बांध लें, और दोनों सिरों को कैंची से काटकर गोल आकार दे दें। अब पत्तियां बनाने के लिए हरे रंग की ऊन को बार-बार मोड़ें और गोंद से जोड़ दें। पत्तियों को काटने के लिए त्रिकोण या अर्धगोल आकार का उपयोग करें। तोरण का बेस बनाने के लिए एक लंबा धागा या पतली रस्सी ले लें। इसे दरवाजे की चौड़ाई के अनुसार नापकर तैयार पोम-पोम और पत्तियों को बेस धागे पर एक-एक करके सुई और धागे की मदद से पिरो दें। इन्हें एक पैटर्न में लगाएं, जैसे हर एक पोम-पोम के बाद एक पत्ती। सभी पोम-पोम और पत्तियों को बांधने के बाद धागे के दोनों सिरों पर गांठ लगा दें ताकि तोरण मजबूत रहे।

अब इसे दरवाजे पर टांग दें। 

मोती और घंटियों का तोरण

image courtesy: @https://www.amazon.in/

सामग्री:

रंग-बिरंगे मोती (बड़े और छोटे)

छोटी-छोटी घंटियां (कांसे या पीतल की)

मजबूत धागा या पतली रस्सी

सुई

कैंची

गोंद (वैकल्पिक)

डोरी या मजबूत कपड़े का टुकड़ा (तोरण का बेस बनाने के लिए) 

बनाने की विधि:

तोरण का बेस तैयार करने के लिए एक मजबूत डोरी लें और इसे दरवाजे की चौड़ाई के अनुसार नाप लें।

डोरी के दोनों सिरों पर एक छोटी सी लूप बनाएं ताकि इसे टांगने में आसानी हो। अब सुई में मजबूत धागा डालकर एक-एक मोती पिरोती जाएं। बीच-बीच में घंटियां लगाएं, जिससे माला में आवाज और खूबसूरती दोनों आएं।  आप चाहें तो मोतियों को एक पैटर्न में पिरो सकती हैं, जैसे 3 छोटे मोती, 1 घंटी और फिर 1 बड़ा मोती।

तोरण में बीच-बीच में लटकाने के लिए पेंडेंट बनाएं। इसके लिए छोटे धागे पर घंटी लगाएं और ऊपर-नीचे मोती लगाकर डिजाइन बना लें। यह पेंडेंट आप हर 5-6 इंच के अंतराल पर तोरण में बांध सकती हैं। अब बनी हुई मोतियों की मालाओं और पेंडेंट को डोरी के बेस पर बांध लें। एक सीधी और बैलेंस्ड डिजाइन के लिए पहले सभी हिस्सों को नाप लें और फिर उन्हें गोंद या सुई-धागे की मदद से डोरी पर मजबूती से लगा लें। तोरण को और सुंदर बनाने के लिए आप बीच में छोटे-छोटे शीशे, कपड़े के फूल, या कुंदन लगा सकती हैं। 

कपड़े का तोरण

image courtesy: @www-urbanly-in

सामग्री:

रंगीन कपड़े (पुराने दुपट्टे, साड़ी, या किसी अन्य कपड़े का उपयोग करें)

कैंची

मजबूत धागा या रस्सी

सुई और धागा

गोंद (वैकल्पिक)

सजावट के लिए मोती, कुंदन, शीशे, या लेस

बनाने की विधि:

कपड़े को अलग-अलग आकार, जैसे त्रिकोण, चौकोर, या पत्ती के आकार में काट लें। आप चाहें तो सभी टुकड़ों को एक समान आकार में काटने के लिए पहले एक पैटर्न बना लें और फिर उसे ट्रेस करें। अब कटे हुए कपड़ों के टुकड़ों पर गोंद की मदद से मोती, कुंदन, या छोटे शीशे चिपका लें। आप चाहें तो किनारों पर लेस भी लगा सकती हैं, जिससे टुकड़े और आकर्षक दिखें। अब तोरण का बेस बनाने के लिए एक मजबूत धागा या पतली रस्सी लेकर इसे दरवाजे की चौड़ाई के अनुसार नाप लें। कपड़े के टुकड़ों को इस रस्सी पर बांधने के लिए उनकी ऊपरी किनारे पर छोटे-छोटे छेद बना लें। यदि आप छेद नहीं बनाना चाहती हैं, तो सुई-धागे का उपयोग करके कपड़े के टुकड़ों को सीधे रस्सी से भी सिल सकती हैं। अब कपड़े के टुकड़ों को रस्सी पर एक-एक करके बांधे लें या सिल लें। सभी टुकड़ों को समान दूरी पर लगाएं, जिससे तोरण दिखने में सुंदर और बैलेंस्ड लगे। अब तैयार तोरण को दरवाजे पर रस्सी के सिरों से टांग लें। 

मिट्टी या क्ले का तोरण

image courtesy: @https://www.timesnowhindi.com/

सामग्री:

एयर ड्राई क्ले (या प्राकृतिक मिट्टी)

रोलिंग पिन (बेलन)

छोटे आकार के कटर (पत्ती, फूल, तितली आदि के लिए)

मजबूत धागा या पतली रस्सी

ऐक्रेलिक पेंट या पोस्टर पेंट

ब्रश

सुई या तीली (सुराख बनाने के लिए) 

बनाने की विधि:

एयर ड्राई क्ले या मिट्टी को अच्छी तरह गूंध लें, जिससे यह मुलायम हो जाए। अब इसे एक समतल सतह पर बेलन की मदद से 3-5 मिमी मोटाई में बेल लें। बेलने के बाद, कटर या चाकू की मदद से पत्ती, फूल, तितली, या अन्य डिजाइन में काट लें। आप चाहें तो अपने हाथ से भी डिज़ाइन बना सकती हैं। अब हर आकृति के ऊपर या बीच में एक छोटा छेद बनाने के लिए सुई या तीली का उपयोग करें। यह सुराख धागे या रस्सी में पिरोने के लिए होगा। तैयार आकृतियों को 24-48 घंटों तक सूखने दें। यदि आप बेकिंग क्ले का इस्तेमाल कर रही हैं, तो पैकेज पर दिए गए निर्देशों के अनुसार इसे ओवन में बेक भी कर सकती हैं। सूखने के बाद, आकृतियों को ऐक्रेलिक या पोस्टर पेंट से रंग लें, जैसे पत्तियों को हरे और फूलों को लाल, पीला या अपनी पसंद के रंगों में रंगें और पेंट सूखने दें। अब एक एक मजबूत धागा या रस्सी लेकर इसे दरवाजे की चौड़ाई के अनुसार नाप लें और 

मिट्टी की आकृतियों को इस धागे में पिरो लें। आप चाहें तो हर आकृति के बीच में घंटियां या मोती भी डाल सकती हैं। तोरण को दरवाजे पर लटकाने के लिए धागे के दोनों सिरों पर गांठ लगाना न भूलें।

प्लास्टिक की बोतलों का तोरण

image courtesy: @https://in.pinterest.com/

सामग्री:

प्लास्टिक की खाली बोतलें (रंगीन या पारदर्शी)

कैंची या कटर

मजबूत धागा या पतली रस्सी

ऐक्रेलिक पेंट या स्प्रे पेंट

ब्रश

सुई 

बनाने की विधि:

तोरण बनाने से पहले सभी प्लास्टिक की बोतलों को साबुन और पानी से अच्छी तरह धोकर सूखा लें। अब बोतल के फूल जैसे दीखते निचले हिस्से को कैंची या कटर से काट लें। आप चाहें तो बोतल के ऊपरी हिस्से को भी सजावट के लिए उपयोग कर सकती हैं। इन्हें आप फूल, पत्ती, तितली या अन्य डिजाइन में भी काट सकती हैं। अब किनारों को चिकना करने के लिए हल्का रगड़ लें। इन आकृतियों को रंगीन बनाने के लिए ऐक्रेलिक पेंट या स्प्रे पेंट की मदद से पेंट कर लें। पेंटिंग के बाद उन्हें सूखने दें। आप चाहें तो गोंद की मदद से इनमें मोती, कुंदन, या ग्लिटर भी लगा सकती हैं। प्रत्येक आकृति के ऊपर या किनारे पर सुई या गर्म की हुई कील की मदद से एक छोटा छेद करना न भूलें, जिससे आप धागा पिरो सकें। तोरण का बेस बनाने के लिए एक मजबूत धागा या रस्सी लेकर दरवाजे की चौड़ाई के अनुसार नाप लें। अब सभी प्लास्टिक की आकृतियों को एक-एक करके इस धागे में पिरो लें। आप चाहें तो प्लास्टिक की इन आकृतियों के बीच मोती और घंटियां भी लगा सकती हैं, जिससे तोरण और आकर्षक दिखे। अब धागे के दोनों सिरों पर गांठ लगाकर तोरण को दरवाजे पर लटका लें। यदि आप ट्रांसपेरेंट बोतलों का उपयोग कर रही हैं, तो उन्हें ग्लिटर या LED लाइट्स के साथ भी सजा सकती हैं।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle