img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
रहन-सहन

जन्माष्टमी स्पेशल: कृष्ण जी की आरती उतारने के लिए इन 5 तरीकों से सजाएं पूजा थाली

टीम Her Circle |  अगस्त 27, 2024

कृष्ण कन्हैया के जन्म का पर्व जोरों शोरों पर हैं। कान्हा जी के झूले से लेकर, उनकी दही हांडी और पूरे मंदिर को आप बहुत ही प्यार से सजाते हैं। फूलों की माला, रंगोली और कई सारे भोग के साथ कान्हा जी के जन्म का यह पर्व काफी कलरफुल बन जाता है। अब बात आती है नन्हे कान्हा की आरती उतारने की, उनकी आरती की थाली का भी खास ध्यान रखा जाता है। अगर आप कंफ्यूज हैं कि इस साल पूजा थाल कैसे सजाई जाए, तो आइए आपको दिखाते हैं आरती की थाली सजाने के 5 बेहद सुंदर और आसान तरीके।

सुंदर लेस और धागे

मार्केट में आपको कई सारे सुंदर लेस दिखाई देते होंगे। इनका इस्तेमाल सिर्फ साड़ियों या अन्य आउटफिट्स के लिए नहीं बल्कि पूजा की थाली सजाने के लिए भी किया जा सकता है। आपको इसके लिए बस सही कलर कॉम्बिनेशन की समझ चाहिए। कैंची और फेविकोल के अलावा लेस वाली थाली सजाने के लिए आपको और किसी भी चीज की जरूरत नहीं होगी। थाली के साथ-साथ आप दीयों पर भी लेस लगा कर थाली के लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना सकती हैं।

रेडीमेड स्टिकर

अगर आपके पास समय नहीं है तो मार्केट में कई तरह के रंगों और डिजाइन वाले स्टिकर भी उपलब्ध हैं। इन्हें बस आपको अपनी थाली पर सही तरीके से चिपकाना होता है। इसके साथ जब आप थाली में दीये और कुछ फूल रखेंगी तो थाली अपने आप चमक उठेगी। यह आईडिया वर्किंग वीमेन के लिए भी सहूलियत से भरपूर है।

दीजिए थाली को कलरफुल टच

आपके बच्चों के पेस्टल कलर्स का इस्तेमाल करके भी आप कान्हा जी की पूजा थाल को सजा सकती हैं। लाल कलर को बेस बना कर, ब्रश की सहायता से आप अन्य रंगों का इस्तेमाल करके तरह तरह के डिजाइन से पूरी थाली सजा सकती हैं। कलर करने के बाद इसे कुछ समय के लिए सूखने दें और फिर दीया लगाएं।

आटे के बनाएं दीये

यह थाली को सजाने का यह पुराना तरीका है, लेकिन ये लगता बहुत ही सुंदर  है। आप रोटी बनाने के लिए जो आटा इस्तेमाल करती हैं, उसी आटे से आप दीया भी तैयार कर सकती हैं। आटे को थोड़ा टाइट गूंथें। फिर इसे अपने हाथों से दीये का शेप दें। इसे थाली में कुछ फूलों के साथ सजाएं।

तांबे की थाली

तांबे  की थालियां बेहद सुन्दर होती हैं।थाली को तेल कोटेड करके इसपर हल्दी और कुमकुम छिड़क कर पीला और लाल रंग दे सकते हैं। इसके साथ और कुछ भी नहीं हो तो, बस सुंदर मिट्टी के दीये , फल और कुछ फूल के टुकड़ें रखें और तैयार है आपकी पूजा थाली।

तो पूजा की थाली को पूरे मन से सजाएं और भगवान कृष्ण के प्रति अपनी आस्था दर्शाएं।

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle