img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
प्रेरणा

भारतीय सेना में महिलाओं को लेकर हुए 5 बड़े बदलाव, बढ़ रहा है कद

टीम Her Circle |  अगस्त 11, 2023

भारतीय सेना में महिलाओं की बढ़ती हुई गिनती इस बात को साबित करती है कि महिलाएं भी देश की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर खरी उतर सकती हैं। बीते कुछ महीने में लगातार भारतीय सेना में महिलाओं की भागीदारी में तेजी से इजाफा हुआ है। हाल ही में यह खबर सामने आयी कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख ने पहली महिला पुलिस स्टेशन की स्थापना की है। कारगिल में पुलिस स्टेशन का उद्घाटन महिलाओं के खिलाफ अपराधों को संबोधित करने और कम करने के लिए किया गया है। कारगिल में यह पुलिस स्टेशन महिलाओं के लिए 24 घंटे काम करने वाला है। यह महिलाओं का मार्गदर्शन के साथ मुसीबत में फंसी हुई महिलाओं को तत्काल सहायता भी देगा। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे महिलाओं को लेकर भारतीय सेना में लगातार नए फैसले लिए जा रहे हैं, जो कहीं न कहीं महिला सशक्तिकरण का परिचय दे रही है। 

आर्म फोर्स में महिलाएं

भारतीय सेना में महिलाएं अपने कदम लगातार बढ़ा रही हैं। सेना में लगातार महिलाएं अपनी भूमिका को तेज रफ्तार से बढ़ा रही हैं। हाल ही में महिला अधिकारियों को भारतीय सेना के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक आर्टिलरी में शामिल किया जाएगा। ये महिलाएं अफसर के हाथों में बोफोर्स होवित्जर के-9 वज्र जैसी तोपें दिखेंगी। यह भी बता दें कि तीनों सेनाओं में कुल मिलाकर 9 हजार के करीब महिलाएं हैं। नेवी में सबसे अधिक महिलाएं काम कर रही हैं, वहीं वायुसेना में इसकी संख्या लगभग 1607 के करीब है। 

जानिए सेना में महिलाओं का स्थान

सबसे पहले महिलाओं को आर्म फोर्स में चिकित्सा विभाग में रखा जा रहा था, लेकिन साल 1992 में शॉर्ट-सर्विस कमीशन अधिकारियों के रूप में तीनों सेना में महिलाओं को शामिल करने की अनुमति दी गई। दूसरी तरफ साल 2015 में भारतीय वायु सेना में महिलाओं को लड़ाकू-इकाई में लाने का फैसला किया गया। भारतीय नौसेना ने 25 साल के बाद साल 2021 में चार महिला अधिकारियों को युद्धपोतों पर तैनात किया। यह भी जान लें कि बीते कई सालों के मुकाबले साल 2020 में महिलाओं की संख्या बढ़ी है। 

गणतंत्र दिवस पर दिखेगी महिला शक्ति की झलक

मीडिया रिपोर्ट अनुसार केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस परेड में केवल महिलाओं को शामिल करने का फैसला लिया है। इसके नतीजे कर्तव्य पथ पर परेड, झांकी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में केवल महिलाएं ही दिखाई देंगी। इसके पीछे यह विचार है कि सेना और अन्य क्षेत्र में महिलाओं के कद को बढ़ावा देना।

भारतीय सेना में 108 महिलाओं को कर्नल रैंक

कुछ दिन पहले यह फैसला लिया गया कि भारतीय सेना ने लेफ्टिनेंट कर्नल पद पर काम करने वाली 108 महिला अफसरों को कर्नल रैंक में प्रमोशन देने का फैसला लिया गया है। ज्ञात हो कि कर्नल रैंक को पाने के लिए 244 महिला अधिकारियों में 108 को पदोन्नति दी जाने का निर्णय लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कई पदों पर रिक्तियां बची हुई हैं। हाल ही में यह भी जानकारी सामने आयी कि महिलाओं को जल्द ही आर्टिलरी कोर में शामिल करने का भी फैसला किया गया है। यह भी रिपोर्ट सामने आयी है कि भारतीय सेना में महिला सैनिकों की भूमिका में लगातार वृद्धि होती जा रही है।

लड़ाकू पलटनों की कमान महिलाओं के हाथ में

इसी साल अप्रैल में यह खबर सामने आयी थी कि जल्द ही भारतीय सेना की लड़ाकू पलटनों की कमान थामते हुए नजर आयेंगी। माना जा रहा है कि सेना में लैंगिक समानता के हिसाब से महिला अफसरों की तैनाती ऐतिहासिक पहल होगी। भारतीय सेना में यह पहला अवसर होगा, जब अग्रिम मोर्चे पर महिला अफसरों की तैनाती की जाएगी।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle