img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
प्रेरणा

गणतंत्र दिवस की झांकी में ‘महिला सशक्तिकरण’ की थीम, देशभर से शामिल होंगी महिलाएं

टीम Her Circle |  जनवरी 26, 2023

भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। ऐसे में इस बार गणतंत्र दिवस की झांकी ‘नारी शक्ति’ (महिला सशक्तिकरण) के नाम की जा रही है। जी हां, इस साल की झांकी महिलाओं के लिए खास होगी। पूरे देश भर से महिलाएं इसमें शामिल होने आ रही हैं। ये महिलाएं हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और केरल सहित अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आ रही हैं और ये 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान  रंगारंग झांकियों का हिस्सा बनेंगी और साथ ही कर्तव्य पथ पर चलेंगी। ‘’नारी शक्ति” यानी महिला सशक्तिकरण इस बार की झांकी की थीम है। जहां हरियाणा की महिलाएं कुरुक्षेत्र को चित्रित करेंगी, जहां भगवान कृष्ण ने महाभारत की शुरुआत में अर्जुन को उपदेश दिया था। झांकी में भगवान कृष्ण को अर्जुन के सारथी के रूप में दिखाया जाएगा। खास बात यह है कि महाभारत के विभिन्न दृश्यों को भी दिखाया जायेगा। वहीं लद्दाख का प्रतिनिधित्व करने वाली महिलाएं, सातवीं शताब्दी की गांधार कला पर आधारित रॉक-कट बुद्ध (मैत्रेय) मुलबेक की मूर्तियों को प्रदर्शित करेंगी। वहीं उत्तराखंड अल्मोड़ा जिले के प्रसिद्ध 125 छोटे-बड़े मंदिरों के समूह जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क और जागेश्वर धाम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल को प्रदर्शित करेगा। जम्मू-कश्मीर का समूह गुलमर्ग के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर अमरनाथ मंदिर और स्कीइंग का प्रदर्शन करेगा।

गौरतलब है कि इस बारे में रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि भारत की जीवंत सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक और सामाजिक प्रगति को दर्शाने वाली कुल 23 झांकियां, जिनमें राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 17 और मंत्रालयों और विभागों की छह झांकियां 26 जनवरी को औपचारिक परेड का हिस्सा होंगी।

*Image used is only for representation of the story

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle