Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. प्रेरणा
  6. /
  7. ट्रेंडिंग

'न' का मतलब 'न' होता है, केरल उच्च न्यायालय ने स्पष्ट कहा लड़कियों को बिना उनकी मर्जी के स्पर्श करना अनुचित

टीम Her Circle|Jan 23, 2023
'न' का मतलब 'न' होता है, केरल उच्च न्यायालय ने स्पष्ट कहा लड़कियों को बिना उनकी मर्जी के स्पर्श करना अनुचित

केरल उच्च न्यायालय ने एक बड़ी पहल की है, उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि किसी भी लड़की या महिला को उनकी मर्जी के खिलाफ स्पर्श करना बिल्कुल अनुचित है। उन्होंने साफ कहा है कि महिलाओं को छूने से पहले उनकी मर्जी जानना जरूरी है। न्यायमूर्ति देवेन रामचंद्रन ने कहा है कि अब वह समय आ गया है कि इस बारे में विस्तार से सोचा जाए और गंभीरता से इस पर बातचीत की जाए और हर तरह से स्कूल या कॉलेज में बढ़ने वाले यौन शोषण और उत्पीड़न को रोका जाए। न्यायमूर्ति देवन रामचंद्रन ने उत्पीड़न के एक मामले में एक कॉलेज की आंतरिक शिकायत समिति के आदेश और कॉलेज के प्राचार्य की ओर से पारित आदेश को चुनौती देने वाली एक अर्जी पर विचार करते हुए कहा कि एक महिला के प्रति सम्मान प्रदर्शित करना पुराने जमाने का रुख नहीं, बल्कि हमेशा बरकरार रहने वाला सदाचार है। ऐसे में जब इसके लिए जो जांच हुई, उस जांच के बाद आईसीसी ने याचिकाकर्ता को दोषी करार दिया।

कोर्ट ने यह भी कहा है कि अच्छे व्यवहार और शिष्टाचार का पाठ पाठ्यक्रम का हिस्सा होना चाहिए और सीबीएससी और आईसीएसई बोर्ड से जुड़े लोगों को और मुख्य सचिव, केरल सरकार, सचिव जनरल शिक्षा विभाग को अपने निर्णय की एक प्रति सौंपी है।

न्यायाधीश ने 18 जनवरी को सुनाए गए आदेश में कहा कि लड़कों को पता होना चाहिए कि उन्हें किसी लड़की/महिला को उसकी स्पष्ट सहमति के बिना नहीं छूना चाहिए। उन्हें समझना चाहिए कि नहीं का मतलब नहीं होता है। समाज से कोर्ट ने आग्रह किया कि वह लड़कों को स्वार्थी और आत्मकेंद्रित होने के बजाय उन्हें नि:स्वार्थ और सज्जन बनना सिखाएं।

*Image used is only for representation of the story

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle