img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
प्रेरणा

महिलाओं के खिलाफ अपराध वाले महानगरों की सूची में दिल्ली शीर्ष पर : रिपोर्ट

टीम Her Circle |  जनवरी 05, 2023

महिलाओं के खिलाफ लगातार अपराध वाले महानगरों में दिल्ली का नाम सामने आ रहा है, जी हां, राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो की रिपोर्ट की वर्ष 2021 की रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं के खिलाफ क्रूरता या अपराध वाले महानगरों की सूची में दिल्ली शीर्ष पर है। वहीं यह बेहद अफसोसजनक बात है कि रिश्तेदारों द्वारा महिलाओं के खिलाफ अपराध के करीब 4,674 मामले दर्ज किए गए। मामलों में महिलाओं के खिलाफ अपराध में 41% की वृद्धि हुई।

वर्ष 2021की ही बात करें तो 2076 की तुलना में 1250 बलात्कार के मामले दर्ज किए गए। हालांकि अब अभी भी 2022 के आंकड़े सामने नहीं आये हैं । इसके अलावा, महिलाओं के अपराध के अन्य मामलों की बात की जाए तो, महिलाओं पर हमला करने वाले 2068 मामले सामने आये, अपहरण के 4083 और  दहेज हत्या के 141मामले सामने आये हैं, साथ ही महिलाओं पर केंद्रित साइबर अपराध की संख्या 104 के ही मामले दर्ज हुए हैं। 

हालांकि इस पर लोगों को आश्वासन देते हुए दिल्ली पुलिस की पीआरओ सुमन नलवा ने अपनी बात रखी है कि मामलों में वृद्धि इसलिए हुई, क्योंकि अधिक से अधिक महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए आगे आ रही थीं। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए और उपाय किए जा रहे हैं।

हालांकि यह अफसोसजनक स्थिति है कि ऐसा होता नहीं दिख रहा है। गौरतलब है कि वर्ष 2022 में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) को लिंग आधारित हिंसा को उजागर करने वाली 3004 शिकायतें मिलीं हैं।

 

लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © 2025 herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle

शेयर करें
img