img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
प्रेरणा

उत्तर प्रदेश की 50 प्रतिशत महिलाएं संचालित कर रही हैं खुद का स्टार्टअप, देश के लिए बनीं मिसाल

टीम Her Circle |  मार्च 24, 2023

उत्तर प्रदेश की महिलाएं स्वावलंबी और आत्मनिर्भरता का नायाब उदाहरण बन गई हैं। जी हां, जहां कई साल पहले उत्तर प्रदेश की महिलाएं घूंघट के पीछे दिखाई पड़ती थीं, वहीं अब वे घूंघट हटा कर खुले आसमान में उड़ रही हैं। यह जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार की एक रिपोर्ट में सामने आयी है कि महिलाएं व्यवसाय की तरफ अपने कदम तेजी से बढ़ा रही हैं। ज्ञात हो कि आईटी और इलेक्ट्रानिक्स विभाग के रिपोर्ट अनुसार इस समय उत्तर प्रदेश में 8713 स्टार्टअप को पंजीकृत किए गए हैं, जिसमें से 4305 स्टार्टअप के साथ महिलाएं अपना सफल व्यवसाय चला रही हैं। हालांकि इसके लिए एक बड़ा योगदान उत्तर प्रदेश सरकार भी दे रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश का आईटी विभाग महिला उद्यमियों को स्टार्टअप के लिए 50 प्रतिशत से अधिक की वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। दिलचस्प यह है कि महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग कई तरह की रियायत भी मुहैया करवा रही है। इसके अंतर्गत एक स्टार्टअप के लिए कुल 7.5 लाख की धनराशि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के व्यवसाय के विकास से लिए दे रही है। इतना ही नहीं, अगर स्टार्टअप में महिलाओं के लिए 26 प्रतिशत से अधिक की भागीदारी होती है, तो इसके लिए महिलाओं को 50 प्रतिशत अधिक अनुदान देते हुए 3 लाख 75 हजार की धनराशि दी जा रही है। साथ ही एक साल के लिए हर महीने 17,500 रुपए का भरण-पोषण भत्ता भी महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि लखनऊ की दो महिला उद्यमी नेहा मिश्रा और अनुष्का ने स्टार्टअप की दुनिया में अपना मुकाम ऊंचा करते हुए कई महिलाओं के लिए प्रेरणा भी बनी हैं। ज्ञात हो कि नेहा मिश्रा ने कोरोना महामारी के बाद यूपी सरकार के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स डिपार्टमेंट से संपर्क किया और साल 2020 में ‘द फिन लिस्ट’ नाम से अपना खुद का स्टार्टअप शुरू किया, जो कि लोगों को बीमा योजना के साथ कई मामले में आर्थिक तौर पर साक्षर बनाने का काम करती है। ठीक इसी तरह लखनऊ की अनुष्का ने भी लघु उद्योग को बढ़ावा देने के लिए ‘द एनिमिस्ट अर्थ’ नाम से स्टार्टअप शुरू किया है, जिसमें 100 से अधिक हस्तशिल्प में माहिर घरेलू महिलाएं जुड़ी हुई है। गौरतलब है कि नेहा और अनुष्का की तरह कई सारी यूपी की महिलाएं हैं, जो खुद आत्मनिर्भर बनने के साथ कई अन्य महिलाओं को आर्थिक तौर पर बल दे रही हैं। वाकई, उत्तर प्रदेश की महिलाओं की व्यवसाय की तरफ बढ़ती हुई भागीदारी यह बता रही है कि हिम्मत और हौसले के दम पर महिलाओं का कद हर दिन ऊंचा होता जा रहा है जो कि सभी महिलाओं के लिए मिसाल है। 

*Image used is only for representation of the story

 

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle