img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
प्रेरणा

मध्य प्रदेश के ब्यावरा में 15 साल से केवल महिलाएं कर रही हैं दो संस्थानों का संचालन

टीम Her Circle |  मार्च 12, 2023

समाज में महिलाओं की उपलब्धि के बढ़ते हुए कद की एक और मिसाल सामने आयी है। जी हां, क्या आप जानते हैं कि मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में स्थित ब्यावरा नगर में एक ऐसा दफ्तर, जहां पर छोटे-बड़े हर पदों पर महिलाएं कार्यरत हैं। ज्ञात हो कि ब्यावरा में साल 2008 से संचालित दो शैक्षणिक संस्थान प्रोग्रेसिव किड्स और हाइट्स में 15 सालों से 111 महिला कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रही हैं। दिलचस्प यह है कि यहां सभी महिलाएं संस्थान में हर तरह का काम करती हैं। फिर चाहे वह काम से जुड़ा कोई सामान लाने के लिए बाजार जाना हो या फिर मजदूरों की व्यवस्था के साथ वॉल पेंटिंग का काम क्यों न हो? यह सभी महिलाएं एकजुट काम करके महिला सशक्तिकरण का उम्दा परिचय दे रही हैं, जो कि समाज के लिए मिसाल बन गया है। दूसरी तरफ ब्यावरा के शैक्षणिक संस्थान में काम कर रही महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण का पूरा ध्यान रखा गया है। यहां पर कई ऐसी महिलाएं हैं, जो कि अपने बच्चों के साथ रहकर भी काम की जिम्मेदारी को पूरा कर रही हैं। इस शैक्षणिक संस्थान में उन महिला कर्मचारियों के लिए भी अलग से कमरा है, जहां वे अपने बच्चों की देखभाल कर सकती हैं। संस्थान के भीतर ही महिला कर्मचारियों के बच्चों के लिए खेलने और सोने के साथ अन्य सुविधाएं भी मौजूद हैं। ज्ञात हो कि इस संस्था ने महिला कर्मचारियों को नियुक्त करने के पीछे की सोच जाहिर करते हुए कहा है कि उनका उद्देश्य महिलाओं को हर विभाग में आत्मनिर्भर बनाना है। इससे महिला कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी स्वतंत्र रूप से निभाने की स्वतंत्रता मिलेगी। गौरतलब है कि ब्यावरा की महिलाएं खुद स्वालंबी बनकर समाज में कई महिलाओं के लिए प्रेरणा बनने के साथ आने वाली पीढ़ी के लिए भी मिसाल बन रही हैं।

*Image used is only for representation purpose

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle