img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
प्रेरणा

साल 2023 विशेष: साहित्य से लेकर विज्ञान तक यह 5 महिलाएं बनीं प्रेरणा की मिसाल

टीम Her Circle |  दिसंबर 19, 2023

साल 2024 के आगमन के साथ साल 2023 अपने साथ कई ऐसी मजबूत महिलाओं की लंबी फेहरिस्त हमें देता जा रहा है, जो कि हम सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुकी हैं। इस साल की महिलाओं ने विज्ञान से लेकर शिक्षा जगत तक में अपने नाम  को सुनहरे अक्षरों से लिखवाया है। आइए जानते हैं विस्तार से।

सुधा मूर्ति

सुधा मूर्ति देश की सबसे लोकप्रिय महिला लेखक हैं। सुधा मूर्ति को इस साल 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत सरकार ने पद्म पुरस्कार से नवाजा। इससे पहले साल 2006 में भारत सरकार द्वारा ही उन्हें सामाजिक कार्यों के लिए भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया है। सुधा मूर्ति ने तकरीबन आठ से अधिक उपन्यास लिखे हैं। वे भारत की सबसे बड़ी ऑटो निर्माता इंजीनियरिंग और लोकोमोटिव कंपनी टेल्को में काम करने वाली पहली महिला इंजीनियर भी हैं।

पूजा तोमर

एमएफएन 12 का टाइटल जीतकर पूजा तोमर ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जान लें कि पूजा तोमर एमएमए की टॉप फाइटर में से एक हैं। ज्ञात हो कि मिक्सड मार्शल आर्ट और मैट्रिक्स फाइट नाइट की वल्र्ड चैंपियन हैं। यह भी जान लें कि वुशु गेम भी मार्शल आर्ट की एक शैली है। पूजा इस खेल में भी 5 बार नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं। पूजा का कहना है कि हमारे देश की बेटियां मार्शल आर्ट सीख लें, तो उन्हें किसी भी लड़के से डरने की जरूरत नहीं है। पूजा का मानना है कि मार्शल आर्ट आत्मरक्षा का हथियार है और लड़कियों को मार्शल आर्ट जरूर सीखना चाहिए। यह भी जान लें कि पूजा को साइक्लोन भी पुकारा जाता है। रिंग में उतरते ही साइक्लोन नाम की गूंज सुनाई देने लगती है।

डॉ ऋतु करिधाल श्रीवास्तव

भारत की रॉकेट महिला डॉ ऋतु करिधाल श्रीवास्तव को कहा जाता है। चंद्रयान 3 मिशन का नेतृत्व भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो की वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने किया। इसी में से एक नाम डा.ऋतु करिधाल श्रीवास्तव का रहा है। ज्ञात हो कि साल 1997 में श्रीवास्तव इसरो का हिस्सा बनीं। उन्होंने इससे पहले चंद्रयान-2 के मिशन निदेशक और मंगलयान के उप संचालन निदेशक रही हैं। इसके पहले उन्हें पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा इसरो यंग साइंटिस्ट पुरस्कार भी मिल चुका है। इसके अलावा डॉ ऋतु करिधाल श्रीवास्तव ने विज्ञान के क्षेत्र में कई पुरस्कार हासिल किए हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से संबंध रखने वालीं  पहली भारतीय राष्ट्रपति हैं। वर्तमान में उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई सराहनीय कार्य किए हैं। सबसे प्रमुख उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को सहमति देते हुए इसे आधिकारिक तौर पर संविधान के अधिनियम के तौर पर पारित भी किया। साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने जन संवाद के दौरान कई बार महिला शक्ति और महिला सशक्तिकरण पर भी बल देती हुईं नजर आयी हैं। द्रौपदी मुर्मू का जीवन संघर्ष से भरा रहा है। अपने पति और दो बेटों के निधन के बाद द्रौपदी मुर्मू ने अपने घर को बोर्डिंग स्कूल में बदल दिया है।

आलिया भट्ट

फिल्म जगत से आलिया भट्ट ने इस साल अपना दबदबा कायम किया। आलिया भट्ट का नाम देश की सबसे अधिक कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में शामिल है। अपने करियर की सबसे लोकप्रिय फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए आलिया को साल 2023 में सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस के तौर पर फिल्म फेयर अवार्ड के साथ सबसे सम्मानित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle