img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
प्रेरणा

महिला स्वयं उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में जल्द होगा अखिल महिला बाजार

टीम Her Circle |  सितंबर 22, 2022

यह एक अच्छी पहल है, जिससे कि महिला उद्यमियों को बढ़ावा मिलेगा। जी हां, खबर है कि महिला उद्यमियों और व्यापारियों को बढ़ावा देने के लिए एक बाजार बनाया जायेगा शहर के चारबाग इलाके में विशेष बाजार के शिलान्यास समारोह 19 अक्टूबर को होने की उम्मीद की जा रही है। इसे पहली बार इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रस्तावित किया गया था। इसे खासतौर से महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए बनाया जा रहा है। महापौर संयुक्त भाटिया ने परियोजना के नगर इंजीनियर (अभियंता), जूनियर इंजीनियर और आर्किटेक्ट के साथ इस जगह का निरीक्षण किया था। उन्होंने नगर अभियंता सुधीर कन्नोजिया को पहले चरण में जमीन खाली करा कर, मिट्टी की जांच कराने का निर्देश दिया था। 

संयुक्त भाटिया का इस बारे में कहना है कि मैं चाहती हूं कि महिलाएं सही मायने में सशक्त हों, वे तभी सशक्त होंगीं, जब वे आर्थिक रूप से मजबूत होंगी और खुद कमाना शुरू करेंगी। यह बाजार महिला सशक्तिकरण के सपने को पूरा करने के लिए है। अब तक, बाजार में दुकानों का संचालन विशेष रूप से एक पुरुष डोमेन में था और महिलाएं सेल्स गर्ल्स की ही भूमिका में थीं। लेकिन अब यह बाजार केवल महिला व्यापारियों, व्यवसायी महिलाओं और उद्यमियों के लिए है। यहां उनके पास महिला कर्मचारी होंगी। 

उन्होंने इस बारे में यह भी जानकारी दी है कि बाजार में 2848 वर्ग मीटर में एक बड़ा भूमिगत पार्किंग क्षेत्र होगा, जिसमें एक बार में लगभग 40 चार पहिया वाहन पार्क किये जा सकते हैं। साथ ही यह महिला बाजार 3 मंजिला होगा। इसमें 12. 50 वर्ग मीटर की 125 दुकानें होंगी। मेयर ने कहा कि यह दुकानें सिर्फ महिलाओं को ही अलॉट की जाएंगी। 

वाकई में यह महिलाओं के लिए एक बहुत अच्छा कदम होगा, जहां वह अपने सपने को नया आकाश दे पाएंगी और हौसलों में उड़ान भर पाएंगी। 

 

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle