img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
प्रेरणा

महिलाओं को आर्थिक और शारीरिक बल देंगी ये घोषणाएं

टीम Her Circle |  मार्च 28, 2024

महिलाओं के लिए हर साल किसी न किसी तरह की योजनाएं लाई जाती हैं। हर बार की तरह इस साल भी महिलाओं के लिए कई सारी घोषणाएं की गई है। साल 2014 के तीन महीने गुजर चुके हैं, ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि हाल ही में महिलाओं के लिए कौन सी फायदेमंद घोषणाएं की गई हैं, जो कि उन्हें आर्थिक बल दे सकती हैं।

महिलाओं को हर महीने मिलेगी तय राशि

देश के कई ऐसे राज्य हैं, जहां पर महिलाओं को हर महीने एक तय राशि देने का फैसला राज्य सरकार ने लिया है। हिमाचल प्रदेश में 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली में 18 साल से ऊपर की महिलाओं को भी एक हजार रूपए देने का तय किया गया है। ठीक इसी तरह कर्नाटक में भी आर्थिक लिहाज से कमजोर महिलाओं को हर महीने दो हजार रुपए दिए जाने का फैसला लिया गया है। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में भी इस तरह की योजनाएं शुरू की गई हैं।

सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन

इस साल सबसे बड़ी और चर्चित घोषणा सर्वाइकल कैंसर को लेकर हुई। केंद्र सरकार ने ऐलान किया कि 9 साल से 14 साल की लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर का टीका लगाया जाएगा। साथ ही टीकाकरण के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को भी अपग्रेड किया जाएगा और महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण को और भी मजबूत किया जाएगा। यह जान लें कि भारत में ब्रेस्ट कैंसर के बाद महिलाएं सबसे अधिक सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित होती हैं।

महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट

महिलाओं को आर्थिक तौर पर बल देने के लिए महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट की भी घोषणा की गई है। महिलाओं के लिए यह एक स्पेशल स्कीम है। महिलाओं को साल में 7.5 प्रतिशत का सालाना ब्याज भी दिया जाता है। इस स्कीम के जरिए महिलाएं साल में 2 लाख रुपए तक का निवेश कर लेती हैं। महिलाएं इस योजना में एक हजार से लेकर 2 लाख तक का निवेश कर सकती हैं। इस स्कीम में महिलाओं को 2 साल निवेश करना है और फिर साल में इस स्कीम पर 7.5 प्रतिशत का सालाना ब्याज दिया जाएगा।

लखपति दीदी योजना

इस योजना की शुरुआत साल 2023 में केंद्र सरकार द्वारा की गयी है। केंद्र सरकार ने साल 2024 के अंतरिम बजट लखपति दीदी योजना का फायदा 2 करोड़ महिलाओं से बढ़ाकर 3 करोड़ महिलाओं तक कर दिया है। ज्ञात हो कि 1 करोड़ महिलाओं को इसका लाभ मिल चुका है। बता दें कि इस स्कीम का फायदा उन्हीं लोगों को होगा, जो कि साल में 1 लाख रुपए की कमाई कर सकती हैं। इन सभी महिलाओं को व्यापार करने के लिए कई तरह की सलाह और सहायता प्रदान करती हैं। महिलाओं के लिए कई वर्कशॉप का आयोजन भी किया जाता है, जिसके जरिए महिलाओं को बिजनेस प्लान, मार्केटिंग, बजट और बचत के साथ-साथ धन को सुरक्षित रखने के भी गुण सिखाए जाते हैं। साथ ही महिलाओं को 1 से 5 लाख तक की ब्याज मुक्त आर्थिक सहायता भी दी जाती है।

 

लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © 2025 herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle

शेयर करें
img