img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
खानपान

जानिए क्यों है वेज पुलाव सबसे जल्दी बनने वाली पौष्टिक डिश, बढ़ाती है हर पार्टी की शान

प्राची |  अक्टूबर 14, 2023

त्यौहार हो या फिर घर की कोई पार्टी, यहां तक शादी में भी वेज पुलाव, एक ऐसी लजीज दार डिश है, जो कि सबकी पहली पसंद बन जाती है। वेज पुलाव को वेजिटेबल पुलाव यानी कि ढेर सारी सब्जियों के साथ चावल को मिलाकर खाए जाने वाली डिश है। अक्सर छुट्टी के दिन जब कुछ स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाले डिश की याद आती है, तो हमारे दिमाग में केवल वेज पुलाव का नाम याद आता है। देखा जाए तो, वेज पुलाव को अपने आप में एक पूर्ण खाना माना गया है। आपके खाने की थाली में अगर वेज पुलाव आ जाए, तो पेट पर हाउसफुल का बोर्ड लग जाता है।  इतना ही नहीं, वेज पुलाव को स्वास्थ्य के लिए भी पौष्टिक आहार माना गया है।

जानिए कहां से आया वेज पुलाव

माना गया है कि वेज पुलाव मुगल रसोई से आई है,जिसे भारतीय मसालों के साथ पहली बार बनाया गया था। वहीं पुलाव का जन्म विशेष रूप से मध्य एशिया में हुआ था।

वेज पुलाव एक फायदे अनेक

जानकारों के अनुसार वेजिटेबल पुलाव को सबसे आसानी से बनने वाला सेहतमंद फायदे से भरपूर आहार माना जाता है। यह एक ऐसी डिश है,जिसे चावल में कई सारी सब्जियों और मसालों को मिलाकर पकाया जाता है।हालांकि वेजिटेबल पुलाव खाने की थाली में अकेले नहीं आती है, बल्कि अपने साथ अचार, पापड़ या फिर रायता लेकर जरूर आती है। इसके साथ वेज पुलाव की एक और खूबी यह है कि इसे आप किसी भी तरीके से आसानी से बना सकती हैं। पुलाव बनाने के जितने तरीके हैं, उसमें उसी हिसाब से कई सारे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। वेजिटेबल पुलाव के कई प्रकार मौजूद हैं, कभी इसे आप मौसमी सब्जियों के साथ पका सकती हैं, तो कई बार इन सब्जियों में पनीर या फिर सोयाबीन चंक्स डालकर भी पका सकती हैं। 

वेज पुलाव के हर दाने में छिपा है पोषण

ठंडी में मटर पुलाव, कश्मीरी पुलाव, पनीर पुलाव के साथ हैदराबादी पुलाव और तवा पुलाव भी काफी खाया जाता है। आप जितनी अधिक सब्जियां पुलाव में डालती हैं, वह पोषक तत्व से उतना ही भरपूर हो जाती है। माना गया है कि वेजिटेबल पुलाव में फाइबर काफी मात्रा में होता है जिससे पेट अधिक समय तक भरा रहता है। विभिन्न प्रकार की सब्जियां जैसे मटर, बीन्स, शिमला मिर्च, पनीर,गाजर होने के कारण इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं। इसके साथ ही वेजिटेबल पुलाव को खाने से इसमें मौजूद चावल पाचन में सहायता करती है। चावल स्टार्च और फाइबर युक्त होता है। जब इस वेज पुलाव को बनाते समय आप अदरक और लहसुन भी पुलाव में डालती हैं, तो यह पाचन के लिए और भी सहायक बन जाती है।

दो तरीके से बनती है स्वादिष्ट वेज पुलाव

वेज पुलाव को बनाने का एक नहीं बल्कि दो आसान तरीका है। पहला तरीका यह है कि कैसे आप इसे आसानी से कढ़ाई में बना सकती हैं। इसकी शुरुआत सही चावल के चुनाव के साथ होती है। मुमकिन है, तो केवल बासमती चावल का इस्तेमाल वेज पुलाव बनाने के लिए करें। अगर बासमती मौजूद नहीं है, तो आप साधे तरीके के चावल से भी वेज पुलाव बना सकती हैं। सबसे पहले वेज पुलाव बनाने के लिए बासमती चावल को 2 से 3 बार धो लें। आप चावल को 20 से 25 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें। अब एक कड़ाही में घी डालें। घी के गर्म होने पर थोड़ी सी दालचीनी, तेज पत्ता, 4 लौंग और 2 इलायची डालकर भून लें। इसके बाद बारीक कटे हुए प्याज को सुनहरा होने तक भूनें। जब आपका प्याज पक जाए तो टमाटर डालकर 5 मिनट तक भूनें और फिर इसमें अपने पसंद की सब्जियां डाल दें और साथ पनीर भी डालें। अब इस पूरे मिश्रण को 6 मिनट तक पकाएं। अब इसमें भिगोए हुए चावल के साथ हल्दी, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं। साथ ही चावल पकने के हिसाब से पानी डालें और चावल की कड़ाही पर ढक्कन लगा दें, धीमी आंच पर इसे पकने दें। याद रखें कि वेज पुलाव पकाते समय बीच-बीच में जांच करती रहें कि चावल और सब्जियां पकी हैं या नहीं। कुछ ही देर बाद आपका पुलाव तैयार हो जाएगा।

कुकर में ऐसे बनाएं कुछ ही मिनट में वेज पुलाव

अगर आप वेज पुलाव को कुकर में बनाने की योजना कर रही हैं, तो इससे आसान कोई डिश हो ही नहीं सकती है। वेज पुलाव को कूकर में बनाने के लिए सबसे पहले बासमती चावल को 3 बार धोकर उसे पानी में भीगा दें। कुकर गर्म होने पर अपनी पसंद के अनुसार घी,मक्खन या फिर तेल डाल दें। इसमें 4 दाने लंवग, तेजपत्ता और इलायची डालकर भूनें। मसाले भूनने के बाद कटा हुआ प्याज सुनहरा होने तक भूनें। फिर बारीक टमाटर काट कर कुकर में डाल दें और अपने पसंद की सारी सब्जियां मटर, बीन्स, शिमला मिर्च, पनीर डालकर मिला लें। हल्का-सा चलाने के बाद नमक, हल्दी और मिर्च पाउडर डालने के साथ भिगोए हुए चावल डालें। 2 कप पानी डालकर कुकर का ढक्कन बंद करें। 2 से 3 सिटी आने तक पकने दें। आप इस वेज पुलाव को तले हुए काजू और हरे धनिए के साथ सजाएं।

वेज पुलाव के तीन साथी 

आप अपनी पसंद के अनुसार वेज पुलाव को बिना किसी के साथ मिलाएं भी खा सकती हैं, लेकिन आप अगर थोड़ी सी मेहनत करती हैं, तो वेज पुलाव को और भी स्वाद के साथ सेहतमंद बना सकती हैं। देखा गया है कि  वेज पुलाव के साथ वैसे तो अचार और पापड़ भी खाया जाता है। अधिकतर लोग वेज पुलाव के साथ बूंदी या फिर ककड़ी का रायता भी बनाकर खाती हैं। अगर आपको भी वेज पुलाव के साथ रायता खाना पसंद है, तो इस रायते को बनाने के लिए बाजार से नमकीन बूंदी लेकर आ जाएं। दही को अच्छे से फेंट लें। इसके बार इसमें भूना हुआ जीरा और लाल मिर्च पाउडर डालें। फ्रीज में ठंडा होने के लिए रख दें। वेज पुलाव खाने से पहले दही को बूंदी में मिला लें। ककड़ी का रायता बनाने के लिए आप ककड़ी, प्याज को बारीक काट लें। दही को अच्छे से फेंट लें और इसमें छौंक लगाने के लिए राई दाना और कड़ी पत्ते को गर्म तेल में डाल दें। राई और कड़ी पत्ते को हल्का सा लाल होने दें, बाद में इसमें ककड़ी और प्बारीक कटा हुआ प्याज मिला लें। तैयार है आपके लिए स्वादिष्ट रायता। 

वेज पुलाव के लिए सबसे जरूरी टिप्स

वेज पुलाव बनाते समय यह ध्यान रखें कि चावल के दाने एक दूसरे से चिपके हुए नहीं होने चाहिए। वेज पुलाव बनाते समय एक साथ ढेर सारा पानी नहीं मिलाएं, ऐसा करने से चावल चिपचिपा हुआ बनेगा। 3 से ज्यादा सीटी पर वेज पुलाव को मत पकाएं। ऐसा करने से चावल कुकर या कढ़ाई में नीचे से जल सकता है। आप बासमती चावल की जगह बड़े दाने वाले चावल का भी उपयोग वेज पुलाव बनाने के लिए कर सकती हैं। सब्जियों को बारीक काटे, ऐसा करने से यह चावल के साथ आसानी से पक जाते हैं।

वेज पुलाव नहीं खाया तो क्या खाया

गौरतलब है कि वेज पुलाव आपके दोपहर और रात के खाने के स्वाद को अधिक बढ़ा देता है। कई लोग वेज पुलाव को टिफिन डिश के तौर पर भी बनाती हैं। वैसे हमारे किचन के खजाने में कई सारी ऐसी डिश हैं, जो पोषक तत्वों से भरी हुई हैं, लेकिन वेज पुलाव एकमात्र ऐसी डिश मानी गई है, जो अकेले ही पोषक तत्वों का खजाना है। ऐसा कहा जाता है कि सप्ताह में एक या दो बार वेज पुलाव को जरूर अपने दोपहर या फिर रात के खाने में शामिल करें, यह आपके सेहत के लिए पोषण से भरपूर होती है।

वेज पुलाव से जुड़ा सवाल- जवाब

पुलाव और बिरयानी में क्या अंतर है?

पुलाव में सब्जी और चावल को एक साथ पकाया जाता है। बिरयानी में सब्जी को अलग और चावल को अलग पकाया जा जाता है। साथ ही बिरयानी वेज पुलाव की तुलना में काफी मसालेदार और हल्की सी गीली होती है। 

पुलाव कितने प्रकार के होते हैं?

सब्जियों से बनने वाला वेज पुलाव, पनीर पुलाव, मुंबई स्पेशल तवा पुलाव,सोयाबीन पुलाव, प्याज-टमाटर पुलाव, मटर पुलाव।

वेज पुलाव के साथ क्या खा सकते हैं?

विशेष तौर पर वेज पुलाव के साथ रायता खाया जाता है, लेकिन इसके अलावा सालन या शोरबा भी आप बना सकती हैं। जो लोग मांसाहारी होते हैं, वह वेज पुलाव को एग करी, चिकन करी के साथ भी खा सकती हैं।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle